रविंद्र जडेजा की आक्रामक सोच उन्हें मुकम्मल टेस्ट गेंदबाज बनाती है, टेस्ट सीरीज से पहले पुजारा ने की तारीफ

नयी दिल्ली, चार अगस्त (भाषा)
Follow us on Google News
share

चेतेश्वर पुजारा ने रविंद्र जडेजा को कंप्लीट टेस्ट गेंदबाज बताया है। उन्होंने कहा कि उनका अग्रेसिव माइंडसेट उन्हें ऐसा करने में मदद करता है। भारत बनाम श्रीलंका टेस्ट सीरीज में जडेजा की वापसी हो रही है।

ravindra jadeja
रविंद्र जडेजा टेस्ट मैच के कपड़ों में (फाइल फोटो)

भारत के पूर्व बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा का मानना है कि रक्षात्मक गेंदबाज से हमेशा विकेट की तलाश करने वाले आक्रामक गेंदबाज बनने से रविंद्र जडेजा टेस्ट क्रिकेट में और परिपक्व गेंदबाज बने हैं ।

पुजारा ने श्रीलंका के खिलाफ 15 अगस्त से शुरू हो रही टेस्ट श्रृंखला से पहले कहा ,'' इससे पहले जब रविंद्र जडेजा गेंदबाजी करते थे तो मकसद रन बचाना होता था, खासकर टेस्ट क्रिकेट में। अगर पिच से मदद मिल रही है तो वह विकेट लेने की कोशिश करते थे। लेकिन अगर विकेट मददगार नहीं है तो उनका फोकस रन रोकना होता था।'' जडेजा ने 89 टेस्ट में 25 . 12 की औसत से 348 विकेट लिये हैं। पुजारा ने कहा ,'' उसे अपनी ताकत पता है और उसी के अनुरूप गेंदबाजी करता है। हर मैच में वह स्टम्प पर गेंद डालकर विकेट लेने की कोशिश करता है।'' उन्होंने कहा कि इस बदलाव से वह गेंदबाज के तौर पर अधिक आक्रामक हुआ है और विविधता का प्रभावी रूप से प्रयोग कर रहा है।

लंबे अंतराल के बाद वापसी कर रहे हैं रविंद्र जडेजा

रविंद्र जड़ेजा 7 महीने बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी कर रहे हैं। उन्होंने आखिरी इंटरनेशनल मैच न्यूजीलैंड के खिलाफ इंदौर के होल्कर स्टेडियम में 18 जनवरी 2026 को खेला था। अब वे 15 असस्त 2026 से यानी लगभग पूरे सात महीने के गैप के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी करते दिख सकते हैं। जडेजा ने आखिरी टेस्ट मैच साल 2025 में नवंबर महीने में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेला था। उसके बाद भारतीय टीम ने सिर्फ एक टेस्ट मैच अफगानिस्तान के खिलाफ खेला, जहां रवींद्र जडेजा भारतीय टीम का हिस्सा नहीं थे। जडेजा को इंग्लैंड के खिलाफ तीन वनडै मैचों की सीरीज और अफगानिस्तान के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज के लिए भी नहीं चुना गया। उनकी जगह पर अक्षर पटेल और वाशिंगटन सुंदर को वनडे फॉर्मेट में चयनकर्ता और टीम मैनजमेंट आजमा रहे हैं। यानी साफ है कि 2027 विश्व कप के लिए शायद अब जडेजा चयनकर्ताओं की नजर से ओझल हो चुके हैं। हालांकि, टेस्ट क्रिकेट में उन्होंने अपना जो प्रभाव छोड़ा है उसके कारण उन्हें रिप्लेस कर पाना मुश्किल नजर आता है। जडेजा कई सालों से टेस्ट क्रिकेट में दुनिया के नंबर वन ऑलराउंडर बने हुए हैं। फिलहाल उनके 446 रेटिंग पॉइंट्स हैं और वे दूसरे नंबर पर मौजूद दक्षिण अफ्रीका के मार्को यान्सेस से 102 रेटिंग पॉइंट्स आगे हैं। ऐसे में उन्हें टेस्ट क्रिकेट में ऑलराउंडर की नंबर वन रैंकिंग से हटा पाना मुश्किल है। वे गेंद और बल्ले दोनों से सहयोग करते हैं। जडेजा ने टी-20 विश्व कप 2024 जीतने के बाद विराट कोहली और रोहित शर्मा के साथ ही रिटायरमेंट ले लिया था। वे वनडे और टेस्ट में एक्टिव हैं। वनडे खेलने का मौका नहीं मिल रहा है, लेकिन टेस्ट टीम का हिस्सा हैं।

Vimlesh Kumar Bhurtiya

लेखक के बारे में

Vimlesh Kumar Bhurtiya

विमलेश कुमार भुर्तिया (Vimlesh Kumar Bhurtiya): खेल पत्रकार

संक्षिप्त विवरण
विमलेश कुमार भुर्तिया पिछले 4 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स टीम में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है।

विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: विमलेश कुमार भुर्तिया भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक उभरता हुआ नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 4 वर्षों से अधिक का अनुभव प्राप्त है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्पोर्ट्स टीम में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। पिछले चार वर्षों से वह इसी संस्थान से जुड़े हुए हैं और डिजिटल मीडिया की गतिशीलता, कार्यशैली और प्रकृति को समझने का प्रयास किया है। उनका मानना है कि पाठक किसी भी डिजिटल प्लेटफॉर्म की रीढ़ होता है ऐसे में उनके हितों को ध्यान में रखते हुए खबरों का प्रकाशन होना चाहिए। यह पत्रकारिता को जीवंत रखता है और जर्नलिज्म का मूल गुण भी यही है।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
विमलेश ने भारत के सबसे प्रतिष्ठित पत्रकारिता संस्थान से अपनी शिक्षा ग्रहण की है। वे 2021-22 बैच के भारतीय जनसंचार संस्थान नई दिल्ली के छात्र रहे हैं। उन्होंने इस नामी संस्थान से रेडियो एवं टेलीविजन पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा किया है। इसके बाद उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में ही मास्टर्स यानी (M.A) की डिग्री भी हासिल की है। इन्होंने अपना ग्रेजुएशन मध्य प्रदेश के नामचीन साइंस कॉलेजों में से एक होलकर साइंस कॉलेज से किया है। ग्रेजुएशन के दूसरे साल से ही विमलेश की दिलचस्पी साहित्य और पत्रकारिता की ओर जागृत होने लगी थी। यही कारण था कि ग्रेजुएशन के दिनों में ही उन्होंने दैनिक चैतन्यलोक नामक इंदौर की क्षेत्रीय पत्रिका में काम करना शुरू कर दिया। कुछ महीनों बाद उन्होंने दैनिक भास्कर में बतौर कॉपी एडिटर ट्रेनिंग ली। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर के पत्रकारिता और जनसंचार विभाग से मास मीडिया में इंटर्नशिप की। विमलेश कुमार भुर्तिया को कंप्यूटर का भी अच्छा ज्ञान है। उन्होंने भोपाल स्थित माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय से कंप्यूटर एप्लीकेशन में डिप्लोमा किया है।

खेल पत्रकारिता और पत्रकारिता का उद्देश्य
विमलेश खेल से जुड़ी तमाम तरह की स्टोरीज पाठकों तक पहुंचाते हैं, जिनमें तथ्यों की स्पष्टता होती है और सकारात्मक विश्लेषण भी शामिल होता है। ये क्रिकेट की दुनिया का अच्छा ज्ञान रखते हैं और राजनीति में गहरी दिलचस्पी है। राजनीति और क्रिकेट में घट रही घटनाओं का विश्लेषण करना उनकी तह तक जाना विमलेश को पसंद है। उनका मानना है कि एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी तथ्यपरकता (Fact-checking) है। चाहे वह चकाचौंध से भरा क्रिकेट जगत हो या अन्य खेल और खिलाड़ियों का जीवन। बतौर खेल पत्रकार यह कसौटी हर वक्त बनी रहनी चाहिए कि लेखन हमेशा प्रमाणिक हो। उनकी रिपोर्टिंग का उद्देश्य पाठकों को न केवल सूचित करना है, बल्कि उन्हें सही और सुरक्षित जानकारी के माध्यम से सशक्त बनाना भी है। पत्रकारिता का मुख्य उद्देश्य सूचना, शिक्षा और मनोरंजन होता है और इन्हीं उद्देश्यों को पूरा करना एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी होनी चाहिए।

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़रविंद्र जडेजा की आक्रामक सोच उन्हें मुकम्मल टेस्ट गेंदबाज बनाती है: पुजारा