जडेजा-जायसवाल निकलेंगे रोहित-कोहली से आगे, शुभमन गिल नंबर-1; WTC में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

IND vs SL टेस्ट सीरीज में रवींद्र जडेजा और यशस्वी जायसवाल के पास दो भारतीय दिग्गज रोहित शर्मा और विराट कोहली को WTC में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीयों की लिस्ट में पछाड़ने का मौका होगा।

Most runs in WTC Ft, Ravindra Jadeja, Virat Kohli, Rohit Sharma, Shubman Gill
WTC में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय

IND vs SL टेस्ट सीरीज का आगाज 15 अगस्त से होने जा रहा है। इस सीरीज के दौरान रवींद्र जडेजा और यशस्वी जायसवाल जैसे बल्लेबाजों की नजरें दो भारतीय दिग्गज रोहित शर्मा और विराट कोहली को पछाड़ने पर होगी। यह लिस्ट है वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीयों की। यहां फिलहाल भारतीय कप्तान शुभमन गिल राज कर रहे हैं। बता दें, भारत और श्रीलंका XI के बीच तीन दिन का प्रैक्टिस मैच खेला जा रहा है। जडेजा ने इस वॉर्म अप मैच में फिफ्टी ठोक बता दिया है कि वह दमदार फॉर्म में हैं, हालांकि जायसवाल इस मैच में अपना जादू ने बिखेर पाए और बिना खाता खोले आउट हो गए। शुभमन गिल चोटिल होने की वजह से इस प्रैक्टिस मैच में हिस्सा नहीं ले रहे हैं।

यशस्वी जायसवाल टॉप-5 में नहीं

WTC के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 भारतीयों की लिस्ट में फिलहाल यशस्वी जायसवाल का नाम नहीं है। बाएं हाथ का यह बल्लेबाज 2511 रनों के साथ 6ठे पायदान पर हैं। हालांकि इस सीरीज में वह आसानी से टॉप-5 में अपनी जगह बना सकते हैं।

रवींद्र जडेजा लिस्ट में 5वें पायदान पर हैं। उन्होंने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में अभी तक 2610 रन बनाए हैं। जडेजा और जायसवाल के बीच लगभग 100 रनों का अंतर है।

वहीं टॉप-5 में मौजूद विराट कोहली और रोहित शर्मा अब टेस्ट क्रिकेट से रिटायरमेंट ले चुके हैं. ऐसे में जडेजा और जायसवाल की नजरें इन दोनों दिग्गजों को पछाड़ने पर होगी। आईए जानते हैं जडेजा और जायसवाल को ऐसा करने के लिए कितने रनों की जरूरत है।

जडेजा-जायसवाल छोड़ेंगे कोहली-रोहित को पीछे

विराट कोहली के नाम WTC में 2617 रन दर्ज हैं और वह चौथे पायदान पर हैं, वहीं पूर्व कप्तान रोहित शर्मा 2716 रनों के साथ तीसरे नंबर पर हैं।

  • सबसे पहले बात रवींद्र जडेजा की करते हैं। जडेजा को विराट कोहली को पछाड़ने के लिए मात्र 8 रनों की जरूरत है। यह काम तो वह पहले टेस्ट की पहली पारी में ही कर सकते हैं। वहीं हिटमैन को पछाड़ने के लिए उन्हें थोड़ी मेहनत करनी होगी। रोहित शर्मा और जडेजा के बीच रनों का अंतर 106 रनों का है।
  • वहीं जायसवाल की बात की जाए तो विराट कोहली को इस लिस्ट में पछाड़ने के लिए उन्हें 106 तो रोहित शर्मा से आगे निकलने के लिए 205 रनों की जरूरत है। जायसवाल अगर कोहली से भी आगने निकलने में कामयाब रहते हैं तो वह टॉप-5 में अपनी जगह पक्की कर लेंगे।

शुभमन गिल नंबर-1, ऋषभ पंत दूसरे पायदान पर

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड कप्तान शुभमन गिल के नाम है। गिल ने WTC में खेले 40 मैचों में सबसे अधिक 2843 रन बनाए हैं। वहीं दूसरे पायदान पर विकेट कीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत मौजूद हैं, जिनके नाम इस चैंपियनशिप में 2780 रन दर्ज हैं।

शुभमन गिल2843
ऋषभ पंत2780
रोहित शर्मा2716
विराट कोहली2617
रवींद्र जडेजा2610
Lokesh Khera

लेखक के बारे में

Lokesh Khera

लोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें एक दशक से भी अधिक का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि को प्रोफेशनल करियर में तबदील करते हुए 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू किया। क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, हॉकी, एथलेटिक्स समेत तमाम खेलों को बारीकी से कवर करते हैं। क्रिकेट टुडे के साथ उनकी पारी का आगाज हुआ, जहां उन्होंने वेबसाइड के साथ मैगजीन के लिए काम किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी के साथ जुड़े और वहां तीन साल अपनी सेवाएं दी। इस दौरान ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, 2019 वनडे वर्ल्ड कप और 2021 टी20 वर्ल्ड कप जैसे तमाम इवेंट कवर किए और कई इंटरव्यू भी लिए, जिसमें दानिश कनेरिया और चेतन साकारिया जैसे इंटरनेशनल स्टार शामिल हैं। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह फरवरी 2022 जुड़े। यहां भी उन्होंने कॉमनवेल्थ, ओलंपिक, 2023 वनडे वर्ल्ड कप, 2024 टी20 वर्ल्ड कप, 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़े-बड़े इंटरनेशनल इवेंट को बखूबी कवर किया और नई सचें सीखने में हमेशा रुचि रखते हैं। क्रिकेट पढ़ने लिखने के अलावा खुद खेलना भी पंसद करते हैं। इसके अलावा किताबें पढ़ना भी पंसद है।

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़जडेजा-जायसवाल निकलेंगे रोहित-कोहली से आगे, गिल नंबर-1; WTC में सबसे ज्यादा रन