रविंद्र जडेजा ने रणजी मैच में जड़ा शतक, न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए ठोकी दावेदारी

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

रविंद्र जडेजा ने रणजी मैच में छत्तीसगढ़ के खिलाफ दमदार शतक ठोका। खास बात यह रही कि उनको जडेजा ने ही आउट किया, जो कि धर्मेंद्रसिंह जडेजा हैं। वे साथ में सौराष्ट्र के लिए खेले हैं। 

Ravindra Jadeja
रविंद्र जडेजा

भारतीय ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा के बल्ले से रणजी ट्रॉफी मैच में एक कमाल की पारी आई। जडेजा ने एक दमदार शतक सौराष्ट्र के लिए जड़ा, जो फर्स्ट क्लास क्रिकेट में उनका 16वां शतक है। छत्तीसगढ़ के खिलाफ राजकोट में खेलते हुए रविंद्र जडेजा ने कमाल का खेल दिखाया और शानदार शतक जड़कर अपनी उपयोगिता साबित की। भारत की टीम जब न्यूजीलैंड के दौरे के लिए चुनी जाएगी तो निश्चित तौर पर उनका नाम टीम में आएगा, क्योंकि वे बहुत सारा अनुभव अपने खेल में लेकर आते हैं।

रविंद्र जडेजा ने बहुत ही संयम के साथ बल्लेबाजी की। 209 गेंदों में 7 चौकों की मदद से 102 रन बनाए। उनका स्ट्राइक रेट इस पारी के दौरान 48 के करीब का था, क्योंकि टीम को उनसे एक बड़ी पारी की उम्मीद थी। वे उस समय बल्लेबाजी के लिए उतरे, जब 3 विकेट 120 रन पर गिर चुके थे। 118 पर दूसरा विकेट सौराष्ट्र की टीम का गिरा था। उनके और प्रेरक मांकड के बीच एक दमदार साझेदारी हुई, जिसकी बदौलत टीम ने 392 रनों का स्कोर बनाया, जो छत्तीसगढ़ की टीम को देखते हुए बहुत अच्छा स्कोर है।

जडेजा ने ही किया उनको आउट

रविंद्र जडेजा की इस पारी की खासियत शतक से ज्यादा यह भी थी कि उनको उनके ही पूर्व साथी ने आउट किया और संयोग से उनका नाम भी जडेजा है। ये जडेजा हैं धर्मेंद्रसिंह जडेजा, जो सौराष्ट्र के लिए खेले हैं, लेकिन इस बार छत्तीसगढ़ की टीम का हिस्सा हैं। रविंद्र जडेजा के अलावा इस मुकाबले में सौराष्ट्र के लिए प्रेरक मांकड ने भी शतक जड़ा। वे 150 गेंदों में 129 रन बनाकर आउट हुए, जबकि 83 रनों की पारी चिराग जानी ने खेली। इनके अलावा कोई बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल पाया।

देव आदित्य सिंह ने खोला पंजा

वहीं, छत्तीसगढ़ के लिए कमाल की गेंदबाजी देव आदित्य सिंह ने की, जिन्होंने 5 बल्लेबाजों को चलता किया, जो 2-2 सफलताएं धर्मेंद्रसिंह जडेजा और रुद्र प्रताप दिहारी को मिली। एक विकेट संदीप वॉरियर के खाते में आया, जो इंडिया के लिए एक मैच खेल चुके हैं। छत्तीसगढ़ के सामने पहली पारी में 392 रनों का स्कोर सौराष्ट्र ने बनाया है और उधर छत्तीसगढ़ की शुरुआत इस मैच में बल्ले से अच्छी नहीं रही। ओपनर सानिध्य हुरकत अपनी दूसरी गेंद पर ही आउट हो गए। पहली गेंद पर चौका जरूर लगाया, लेकिन चेतन सकारिया ने उनको समर गज्जर के हाथों कैच आउट कराया और दूसरे दिन लंच से ठीक पहले मेहमान टीम को तगड़ा झटका दिया।

Vikash Gaur

लेखक के बारे में

Vikash Gaur

विकाश गौड़: डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कम असिस्टेंट मैनेजर, स्पोर्ट्स


संक्षिप्त विवरण:

विकाश गौड़ पिछले 8 वर्षों से हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


विस्तृत बायो:

परिचय और अनुभव: विकाश गौड़ भारतीय डिजिटल स्पोर्ट्स मीडिया का एक उभरता हुआ चेहरा हैं। लगभग 8 वर्षों के अनुभव के साथ, विकाश ने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को जमीन से समझा है। 2016 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले विकाश ने डिजिटल-फर्स्ट अप्रोच के साथ खेल पत्रकारिता में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जनवरी 2021 से वह 'लाइव हिन्दुस्तान' की स्पोर्ट्स टीम के मुख्य स्तंभ बने हुए हैं, जहां वह कंटेंट प्लानिंग और स्पोर्ट्स कवरेज का नेतृत्व करते हैं।


करियर का सफर:
मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद विकाश का सफर 'खबर नॉन स्टॉप' से शुरू हुआ था, जो अब देश के प्रतिष्ठित मीडिया घरानों तक फैला हुआ है। उन्होंने पत्रिका समूह की वेबसाइट 'कैच न्यूज' में खेल की खबरों की तकनीकी समझ विकसित की। इसके बाद 'डेली हंट' में वीडियो प्रोड्यूसर के तौर पर काम करते हुए उन्होंने विजुअल स्टोरीटेलिंग के गुर सीखे। 'दैनिक जागरण' की वेबसाइट में करीब ढाई साल तक खेल डेस्क पर अपनी धार तेज करने के बाद, उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान का रुख किया, जहां वे बीते 4 साल से चौके-छक्के लगा रहे हैं। इंटर्न के तौर पर प्रिंट की समझ हासिल कर चुके विकाश गौड़ के पास अब डिजिटल की अच्छी समझ है और वे ट्रेंड को बखूबी फॉलो करते हैं।


खेल जगत की कवरेज और विशेषज्ञता:
अपने अब तक के करियर में विकाश ने दुनिया के कई बड़े खेल आयोजनों को डेस्क और फील्ड पर रहकर कवर किया है। उनकी विशेषज्ञता केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि वह मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट्स की भी गहरी समझ रखते हैं। उन्होंने निम्नलिखित प्रमुख आयोजनों का व्यापक विश्लेषण और रिपोर्टिंग की है:


क्रिकेट:आईसीसी क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल और द्विपक्षीय सीरीज।


ग्लोबल इवेंट्स: ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल


पत्रकारिता का दृष्टिकोण:
विकाश का मानना है कि खेल पत्रकारिता केवल स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह खिलाड़ियों के संघर्ष, खेल की रणनीति और डेटा के पीछे छिपी कहानी को पाठकों तक पहुंचाने का माध्यम है। लाइव हिन्दुस्तान में अपनी भूमिका में वह सुनिश्चित करते हैं कि खेल की खबरें सटीक, तेज और निष्पक्ष हों, जिससे पाठकों को एक संपूर्ण अनुभव मिल सके।


विशेषज्ञता:

क्रिकेट विश्लेषण एवं लाइव कवरेज
ओलंपिक एवं ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट्स
इंटरव्यू एवं मीडिया इंटरैक्शन
स्पोर्ट्स डेटा एंड स्टेटिस्टिक्स
डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी एंड टीम मैनेजमेंट

और पढ़ें
Cricket News , Cricket Schedule , Live Cricket Score से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। क्रिकेट की सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़जडेजा ने रणजी मैच में जड़ा शतक, न्यूजीलैंड टेस्ट सीरीज के लिए ठोकी दावेदारी