सारांश जैन को रविंद्र जडेजा ने दिया अनुभव का डोज, इंटरनेशनल डेब्यू पर कहा- प्रेशर मत लेना

कोलंबो, 23 अगस्त (भाषा)
Follow us on Google News
share

रविंद्र जडेजा ने रविवार को टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू करने वाले सारांश जैन को भारत के लिए खेलने का दबाव नहीं लेने और अपने पहले मैच को एक और प्रथम श्रेणी मुकाबले की तरह खेलने की सलाह दी।

saransh jain and ravindra jadeja
सारांश जैन को जडेजा ने क्या कहा?

अनुभवी ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा ने रविवार को टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण करने वाले सारांश जैन को भारत के लिए खेलने का दबाव नहीं लेने और अपने पहले मैच को एक और प्रथम श्रेणी मुकाबले की तरह खेलने की सलाह दी।

जडेजा ने साझा किया अनुभव, कहा दबाव मत लेना

तैंतीस वर्षीय स्पिन गेंदबाजी ऑलराउंडर सारांश ने श्रीलंका के खिलाफ कोलंबो में दूसरे टेस्ट में पदार्पण किया। वह भारत की ओर से टेस्ट खेलने वाले 320वें खिलाड़ी बने। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) द्वारा साझा किए गए वीडियो में जडेजा ने सारांश से कहा, ''टेस्ट कैप नंबर 320, सारांश, बहुत अच्छा।'' उन्होंने कहा, ''घरेलू क्रिकेट में आपने इतने वर्षों तक जो मेहनत की है और लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है, चाहे वह भारत ए हो या रणजी ट्रॉफी, यह आपके जीवन का बहुत महत्वपूर्ण अवसर है।'' जडेजा ने कहा, ''एक क्रिकेटर के तौर पर हर किसी का सपना भारत का प्रतिनिधित्व करना और टेस्ट खिलाड़ी बनना होता है। इस पल का आनंद उठाइए। बिल्कुल दबाव मत लीजिए।'' उन्होंने कहा, ''जिस तरह आपने इतने घरेलू मुकाबलों में प्रदर्शन किया है, उसी तरह खेलिए जैसे एक और प्रथम श्रेणी मैच खेल रहे हों। आपके साथ बाकी 14 खिलाड़ी हैं जो आपका समर्थन करेंगे। दबाव लेने के बजाय इस पल का आनंद उठाइए।''

सारांश जैन ने भगवान और परिवार का अदा किया शुक्रिया

कुलदीप यादव की जगह अंतिम एकादश में शामिल किए गए मध्य प्रदेश के सारांश ने कहा कि जडेजा से टेस्ट कैप मिलना उनके लिए खास है क्योंकि वह भी हरफनमौला खिलाड़ी हैं। सारांश ने कहा, ''सबसे पहले मैं भगवान और उसके बाद अपने परिवार का शुक्रिया अदा करना चाहता हूं। मेरे पिता मेरे सबसे करीबी व्यक्ति हैं इसलिए सबसे पहले मैं उन्हें बताऊंगा (टेस्ट पदार्पण के बारे में)। मैंने उनकी वजह से क्रिकेट खेलना शुरू किया और आगे भी उनके लिए खेलता रहूंगा।''

रविंद्र जडेजा से टेस्ट कैप मिलना खास

उन्होंने कहा, ''जड्डू (जडेजा) भाई दिग्गज हैं और अगर मुझे उनसे कैप मिल रही है तो इससे मुझे निश्चित तौर पर फायदा होगा। मैं बहुत खुश हूं। मैं चाहता था कि मुझे किसी ऐसे हरफनमौला खिलाड़ी से कैप मिले जो मुझे प्रेरित कर सके। मैं खुद भी हरफनमौला हूं और अपने सपने को पूरा करने की कोशिश करूंगा।''

बता दें कि भारत मौजूदा समय में वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के पॉइंट्स टेबल में पांचवें स्थान पर है। अगर उसे फाइनल में पहुंचना है तो श्रीलंका के खिलाफ इस मुकाबले को भी जीतना होगा। भारत ने मैच की शानदार शुरुआत की है। अगले चार दिनों में कैसा खेल दिखाते हैं देखना दिलचस्प होगा।

Vimlesh Kumar Bhurtiya

लेखक के बारे में

Vimlesh Kumar Bhurtiya

विमलेश कुमार भुर्तिया (Vimlesh Kumar Bhurtiya): खेल पत्रकार

संक्षिप्त विवरण
विमलेश कुमार भुर्तिया पिछले 4 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स टीम में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है।

विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: विमलेश कुमार भुर्तिया भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक उभरता हुआ नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 4 वर्षों से अधिक का अनुभव प्राप्त है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्पोर्ट्स टीम में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। पिछले चार वर्षों से वह इसी संस्थान से जुड़े हुए हैं और डिजिटल मीडिया की गतिशीलता, कार्यशैली और प्रकृति को समझने का प्रयास किया है। उनका मानना है कि पाठक किसी भी डिजिटल प्लेटफॉर्म की रीढ़ होता है ऐसे में उनके हितों को ध्यान में रखते हुए खबरों का प्रकाशन होना चाहिए। यह पत्रकारिता को जीवंत रखता है और जर्नलिज्म का मूल गुण भी यही है।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
विमलेश ने भारत के सबसे प्रतिष्ठित पत्रकारिता संस्थान से अपनी शिक्षा ग्रहण की है। वे 2021-22 बैच के भारतीय जनसंचार संस्थान नई दिल्ली के छात्र रहे हैं। उन्होंने इस नामी संस्थान से रेडियो एवं टेलीविजन पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा किया है। इसके बाद उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में ही मास्टर्स यानी (M.A) की डिग्री भी हासिल की है। इन्होंने अपना ग्रेजुएशन मध्य प्रदेश के नामचीन साइंस कॉलेजों में से एक होलकर साइंस कॉलेज से किया है। ग्रेजुएशन के दूसरे साल से ही विमलेश की दिलचस्पी साहित्य और पत्रकारिता की ओर जागृत होने लगी थी। यही कारण था कि ग्रेजुएशन के दिनों में ही उन्होंने दैनिक चैतन्यलोक नामक इंदौर की क्षेत्रीय पत्रिका में काम करना शुरू कर दिया। कुछ महीनों बाद उन्होंने दैनिक भास्कर में बतौर कॉपी एडिटर ट्रेनिंग ली। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर के पत्रकारिता और जनसंचार विभाग से मास मीडिया में इंटर्नशिप की। विमलेश कुमार भुर्तिया को कंप्यूटर का भी अच्छा ज्ञान है। उन्होंने भोपाल स्थित माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय से कंप्यूटर एप्लीकेशन में डिप्लोमा किया है।

खेल पत्रकारिता और पत्रकारिता का उद्देश्य
विमलेश खेल से जुड़ी तमाम तरह की स्टोरीज पाठकों तक पहुंचाते हैं, जिनमें तथ्यों की स्पष्टता होती है और सकारात्मक विश्लेषण भी शामिल होता है। ये क्रिकेट की दुनिया का अच्छा ज्ञान रखते हैं और राजनीति में गहरी दिलचस्पी है। राजनीति और क्रिकेट में घट रही घटनाओं का विश्लेषण करना उनकी तह तक जाना विमलेश को पसंद है। उनका मानना है कि एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी तथ्यपरकता (Fact-checking) है। चाहे वह चकाचौंध से भरा क्रिकेट जगत हो या अन्य खेल और खिलाड़ियों का जीवन। बतौर खेल पत्रकार यह कसौटी हर वक्त बनी रहनी चाहिए कि लेखन हमेशा प्रमाणिक हो। उनकी रिपोर्टिंग का उद्देश्य पाठकों को न केवल सूचित करना है, बल्कि उन्हें सही और सुरक्षित जानकारी के माध्यम से सशक्त बनाना भी है। पत्रकारिता का मुख्य उद्देश्य सूचना, शिक्षा और मनोरंजन होता है और इन्हीं उद्देश्यों को पूरा करना एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी होनी चाहिए।

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़सारांश जैन को रविंद्र जडेजा ने दिया अनुभव का डोज, इंटरनेशल डेब्यू पर क्या कहा?