Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़ravindra jadeja kl rahul dhruv jurel several star cricketers line up to play ranji trophy after gautam gambhir warning
इधर गौतम गंभीर ने दिखाई सख्ती, उधर रणजी खेलने के लिए लगी दिग्गजों की लाइन

इधर गौतम गंभीर ने दिखाई सख्ती, उधर रणजी खेलने के लिए लगी दिग्गजों की लाइन

संक्षेप: इधर कोच गौतम गंभीर ने घरेलू क्रिकेट को प्राथमिकता दिए जाने के लिए सख्त रुख अपनाया है, उधर रणजी ट्रॉफी के लिए कई स्टार खिलाड़ियों की लाइन लग गई है। रविंद्र जडेजा, केएल राहुल, साई सुदर्शन, ऋषभ पंत, ध्रुव जुरेल जैसे कई स्टार रणजी ट्रॉफी में अपने-अपने राज्य की टीमों का प्रतिनिधित्व करेंगे।

Wed, 15 Oct 2025 12:01 PMChandra Prakash Pandey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर और टीम मैनेजमेंट का जोर खिलाड़ियों के घरेलू क्रिकेट खेलने पर है। गंभीर नेशनल क्रिकेट एकेडमी में खिलाड़ियों की ट्रेनिंग से ज्यादा असल मैचों में अभ्यास को तरजीह दे रहे हैं। उन्होंने दो टूक कहा भी है कि वह चाहते हैं कि नेशनल टीम में जगह बनाने या वापसी पर नजरें गड़ाए खिलाड़ी और रिजर्व टेस्ट क्रिकेटर रणजी ट्रॉफी में खेलें। उनकी इस सख्ती का असर साफ दिख रहा है। रणजी के लिए तमाम अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों की लाइन लग गई है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

रविंद्र जडेजा, साई सुदर्शन, देवदत्त पड्डीकल, नारायण जगदीशन जैसे खिलाड़ी जो टीम इंडिया के टेस्ट प्लान का हिस्सा हैं लेकिन फिलहाल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ओडीआई या टी20 सीरीज में नहीं हैं, उन्होंने रणजी ट्रॉफी का रुख कर लिया है। ऋषभ पंत के भी रणजी में खेलने की उम्मीद की जा रही है और वो भी तब जब दिल्ली की 24 सदस्यों वाली स्क्वाड में उनका नाम नहीं है।

इनके अलावा केएल राहुल, ध्रुव जुरेल, प्रसिद्ध कृष्णा भी ओडीआई सीरीज के बाद अपने-अपने राज्य की टीमों से रणजी में खेलते नजर आएंगे। इससे अगले महीने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 2 टेस्ट मैच की होम सीरीज के लिए उन्हें अपनी तैयारियों को परखने का पर्याप्त मौका मिलेगा। संजू सैमसन भी रणजी में दिखेंगे।

ये भी पढ़ें:गंभीर का ऐक्शन मोड ऑन, साउथ अफ्रीका सीरीज के लिए खिलाड़ियों को दी ये चेतावनी
ये भी पढ़ें:शुभमन को कप्तान बनाकर किसी ने कोई एहसान नहीं किया, वह इसके हकदार हैं: गंभीर

गौतम गंभीर ने एक दिन पहले ही कहा था कि मैच अभ्यास का कोई विकल्प नहीं है। उन्होंने कहा कि भारतीय टीम का कार्यक्रम काफी व्यस्त है क्योंकि भारत की टी20 टीम 9 नवंबर को ब्रिसबेन में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपना आखिरी मैच खेलेगी और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहला टेस्ट 14 नवंबर को कोलकाता में शुरू होगा।

मुख्य कोच ने कहा, ‘‘कभी-कभी यह मुश्किल होता है लेकिन पेशेवरता इसी को कहते हैं। खिलाड़ियों को अपने दिनों का सर्वश्रेष्ठ तरीके से इस्तेमाल करने की कोशिश करनी चाहिए, क्योंकि हम जानते हैं कि यहां से वन-डे क्रिकेट, फिर टी20 क्रिकेट और चार दिन बाद फिर टेस्ट मैच खेलना काफी मुश्किल है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘जो खिलाड़ी केवल टेस्ट क्रिकेट का हिस्सा हैं, मुझे लगता है कि उनके लिए तैयारी करना और घरेलू क्रिकेट खेलना बहुत, बहुत महत्वपूर्ण है। सीओई में जाकर सिर्फ अपने कौशल पर काम करने के बजाय मुझे लगता है कि जितना ज्यादा वे टेस्ट मैचों के लिए खेलेंगे, वह टीम के लिए उतना ही फायदेमंद होगा।’’

Chandra Prakash Pandey

लेखक के बारे में

Chandra Prakash Pandey
चन्द्र प्रकाश पाण्डेय टीवी पत्रकारिता से शुरुआत। न्यूज24, हमार टीवी, श्री न्यूज, फोकस न्यूज और न्यूज वर्ल्ड इंडिया में अलग-अलग भूमिकाओं के बाद 2016 में नवभारत टाइम्स.कॉम के साथ डिजिटल पारी का आगाज। देश, दुनिया, राजनीति, खेल, अदालत, अपराध से जुड़ीं खबरों पर लेखन। एनबीटी में करीब 9 साल की शानदार पारी के बाद मार्च 2025 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा और स्पोर्ट्स डेस्क इंचार्ज। मूल रूप से यूपी के देवरिया के निवासी। सीखने और समझने के सतत क्रम में भरोसा। और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, Cricket Live score, Asia Cup Schedule, Asia cup Points Table वाले खिलाड़ियों की जानकारी हिंदी में हिंदुस्तान पर |