हार्दिक पांड्या के बाद रविंद्र जडेजा का कमाल, टी20 क्रिकेट में हासिल किया डबल माइलस्टोन

Himanshu Singh लाइव हिन्दुस्तान
share

रविंद्र जडेजा टी20 क्रिकेट में 4000 रन और 200 विकेट हासिल करने वाले भारत के दूसरे ऑलराउंडर बन गए हैं। इससे पहले हार्दिक पांड्या ये कारनामा कर चुके हैं।

हार्दिक पांड्या के बाद रविंद्र जडेजा का कमाल, टी20 क्रिकेट में हासिल किया डबल माइलस्टोन

राजस्थान रॉयल्स के ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा ने शुक्रवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ एक बड़ी उपलब्धि हासिल की। वह टी20 क्रिकेट में 4000 रन और 200 विकेट लेने का कारनामा करने वाले भारत के दूसरे ऑलराउंडर बन गए हैं। इससे पहले हार्दिक पांड्या ये मुकाम हासिल कर चुके हैं। रविंद्र जडेजा ने गुवाहाटी में खेले गए मुकाबले में बेंगलुरु के खिलाफ 25 गेंद में नाबाद 24 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने चार चौके लगाए। राजस्थान रॉयल्स ने शुक्रवार को आईपीएल मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 12 गेंद शेष रहते 6 विकेट से हराया। इसके साथ ही राजस्थान की टीम जारी सीजन में लगातार चार मैच जीत चुकी है और पॉइंट्स टेबल में टॉप पर है।

रविंद्र जडेजा के नाम अब 350 टी20 मैचों की 254 पारियों में 4016 रन हैं। इस दौरान उनका औसत 26.59 का है। जडेजा ने पांच अर्धशतक लगाए हैं। उन्होंने 350 मैचों में 238 विकेट चटकाए हैं। उन्होंने तीन बार चार विकेट हॉल लिया है। वह टी20 क्रिकेट में एस दोहरी उपलब्धि तक पहुंचने वाले 25वें खिलाड़ी हैं। आईपीएल में रविंद्र जडेजा ने 258 मैचों में 3291 रन बनाए। उनका औसत 28.12 और स्ट्राइक रेट 129.87 रहा है। उन्होंने पांच अर्धशतक लगाए हैं। उन्होंने आईपीएल में 173 विकेट लिए हैं। उन्होंने तीन बार चार विकेट हॉल और एक बार पांच विकेट चटकाए हैं। हार्दिक पांड्या ने टी20 क्रिकेट में 330 मैचों में 6467 रन बनाए हैं और 227 विकेट चटकाए हैं।

मैच की बात करें तो आईपीएल 2026 के 17वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 12 गेंदें शेष रहते छह विकेट से शिकस्त दी। आरआर की टूर्नामेंट में यह लगातार चौथी जीत है और वह आठ अंकों के साथ तालिका में शीर्ष पर हैं। राजस्थान रॉयल्स ने 18 ओवरों में चार विकेट पर 202 रन बनाकर मुकाबला छह विकेट से अपने नाम कर लिया। ध्रुव जुरेल ने 43 गेंदेां में आठ चौके और तीन छक्के उड़ाते हुए नाबाद 81 रनों की मैच विजयी पारी खेली। रवींद्र जडेजा 25 गेंदों में 24 रन बनाकर नाबाद रहे।

202 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान रॉयल्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने पहले ही ओवर में यशस्वी जायसवाल (13) का विकेट गंवा दिया। इसके बाद बल्लेबाजी करने आये ध्रुव जुरेल ने वैभव सूर्यवंशी के साथ दूसरे विकेट के लिये तूफानी अंदाज में 108 रन जोड़े।नौवें ओवर में क्रुणाल पंड्या ने वैभव सूर्यवंशी को आउटकर आरसीबी को बड़ी सफलता दिलाई। वैभव सूर्यवंशी ने 26 गेंदों में आठ चौके और सात छक्के उड़ाते हुए 78 रनों की विस्फोट पारी खेली। अगली ही गेंद पर क्रुणाल ने शिमरॉन हेटमायर (शून्य) का शिकार कर लिया।

अगले ओवर में जॉश हेजलवुड ने कप्तान रियान पराग (तीन) को आउट कर पवेलियन भेज दिया। पांच रन जोड़कर तीन विकेट गंवा कर संकट में फंसी आर आर को रवींद्र जडेजा ने ध्रुव जुरेल के साथ संभाला और टीम को जीत के अंजाम तक पहुंचाया। दोनों बल्लेबाजों के बीच 68 रनों की अविजित साझेदारी हुई।

आरसीबी के लिए जॉश हेजलवुड और क्रुणाल पंड्या ने दो-दो विकेट लिये। इससे पहले वर्षा प्रभावित मुकाबले में कप्तान रजत पाटीदार (63 ), विराट कोहली (32) ओर वेंकटेश अय्यर (नाबाद 29) की शानदार पारियों के दम पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ आठ विकेट पर 201 रनों का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया।

Himanshu Singh

लेखक के बारे में

Himanshu Singh

हिमांशु सिंह (कंटेंट प्रोड्यूसर)

हिंमांशु सिंह पिछले 6 वर्षों से खेल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स सेक्शन के कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं।


परिचय और अनुभव

हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। उन्होंने 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ अपनी पारी की शुरुआत की थी। खेल की बारीकियों को समझने और उन्हें पाठकों तक रोचक अंदाज में पहुंचाने में उन्हें महारत हासिल है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि : हिमांशु ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई देश के प्रतिष्ठित संस्थान आईएमएस (नोएडा) से पूरी की है। खेल के प्रति उनके जुनून ने उन्हें करियर की शुरुआत में ही खेल पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया। उन्होंने 2017 में 'पंचायती टाइम्स' वेबसाइट में बतौर ट्रेनी अपने करियर का पहला कदम रखा, जहां उन्होंने खेल रिपोर्टिंग की बुनियादी बारीकियां सीखीं।


खेल विश्लेषण एवं रिपोर्टिंग
लाइव मैच कवरेज और डेटा विश्लेषण
खिलाड़ियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और प्रोफाइल
डिजिटल स्पोर्ट्स कंटेंट स्ट्रेटजी

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap in IPL 2026 और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले PBKS vs MI Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।