जडेजा के लिए खुले हैं 2027 वर्ल्ड कप के दरवाजे, कोच ने कहा हम अक्षर और रविंद्र दोनों को आजमाना चाहते हैं

गुवाहाटी, 29 सितंबर (भाषा)
Follow us on Google News
share

2027 वर्ल्ड कप के लिए रविंद्र जडेजा के सभी दरवाजे बंद नहीं हुए हैं। टीम मैनेजमेंट अक्षर पटेल और जडेजा दोनों को परखना चाहता है और इसके बाद ही फैसला लिया जाएगा कि वर्ल्ड कप के लिए कौन बेहतर विकल्प है। यह कहना है भारत के स्पिन गेंदबाजी कोच साईराज बहुतुले का। उन्होंने कुलदीप यादव पर भी बात की है।

ravindra jadeja
रवींद्र जडेजा, कोहली और रोहित के साथ बस में

भारत के स्पिन गेंदबाजी कोच साईराज बहुतुले ने मंगलवार को कहा कि रविंद्र जडेजा की एकदिवसीय विश्व कप की उम्मीदें अभी खत्म नहीं हुई हैं क्योंकि 2027 विश्व कप के लिए टीम अपने स्पिन विकल्पों को मजबूत करने के दौरान इस अनुभवी ऑलराउंडर की बल्लेबाजी क्षमता के साथ अक्षर पटेल की उपयोगिता का भी आकलन कर रही है।

जडेजा के लिए खुले हैं 2027 वर्ल्ड कप के दरवाजे

अफगानिस्तान के खिलाफ घरेलू और इंग्लैंड के खिलाफ उसकी सरजमीं पर हुई शृंखला नहीं खेलने वाले 37 वर्षीय जडेजा ने तिरुवनंतपुरम में वेस्टइंडीज के खिलाफ एकदिवसीय टीम में वापसी की। हालांकि वह इस मुकाबले में कोई विकेट नहीं ले सके और अपने पूरे 10 ओवर में 54 रन दिए।अक्षर अभी एशियाई खेलों में व्यस्त हैं और भारत 2027 विश्व कप की तैयारियों के तहत आगामी शृंखलाओं में अपने विकल्पों का आकलन करेगा। 2027 विश्व कप दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया में खेला जाएगा।

वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे एकदिवसीय की पूर्व संध्या पर बहुतुले ने कहा, ''अक्षर के भी टीम में होने के कारण आने वाले समय में जो टूर्नामेंट या शृंखलाएं हम खेलेंगे उनमें हम प्रदर्शन का आकलन कर सकेंगे और देख सकेंगे कि कौन उपयोगी साबित हो सकता है।'' उन्होंने कहा, ''लेकिन जड्डू अपनी बल्लेबाजी क्षमता और अनुभव के साथ निश्चित रूप से अच्छा कर रहे हैं और मुझे पूरा विश्वास है कि आने वाले समय में उनके बारे में विचार किया जाएगा।'' बहुतुले ने कहा, ''मेरे लिए वह हमेशा से उपयोगी खिलाड़ी रहे हैं। वह बल्ले और गेंद दोनों से योगदान दे सकते हैं। पिछले छह महीनों में उन्होंने गेंदबाज के तौर पर निश्चित रूप से सुधार किया है।''

इस साल की शुरुआत में न्यूजीलैंड श्रृंखला के बाद जडेजा भारत की सीमित ओवरों की योजनाओं से बाहर होते नजर आए थे। उस समय अक्षर, कुलदीप यादव और वाशिंगटन सुंदर टीम के स्पिन विकल्प थे। हालांकि, अक्षर और वाशिंगटन के एशियाई खेलों में व्यस्त होने के कारण जडेजा ने न्यूजीलैंड शृंखला के बाद पहली बार एकदिवसीय टीम में वापसी की। जडेजा की ऑलराउंड क्षमता महत्वपूर्ण बनी हुई है लेकिन बहतुले को कुलदीप यादव पर पूरा भरोसा है।

कुलदीप यादव के बारे में बहुतुले ने क्या कहा?

बाएं हाथ के कलाई के स्पिनर कुलदीप ने पहले एकदिवसीय में मैच का रुख भारत के पक्ष में मोड़ दिया था। कुलदीप ने 40 रन देकर चार विकेट चटकाए। उनकी गेंदबाजी के दम पर भारत ने वेस्टइंडीज को 20वें ओवर में बिना विकेट के 135 रन के मजबूत स्कोर के बावजूद सात विकेट पर 295 रन पर रोक दिया। बहुतुले ने कहा, ''कुलदीप हमेशा से भारत के लिए मैच विजेता रहे हैं। कुछ ऐसे पहलू हैं जिनमें उन्हें लगता है कि उन्हें सुधार करने की जरूरत है। वह नेट्स पर जाते हैं और उन पर काम करते हैं। वहीं कुछ चीजों को लेकर वह काफी आश्वस्त हैं क्योंकि वह कई वर्षों से इस टीम का हिस्सा रहे हैं।''

हार्दिक पांड्या के चोटिल होने और कई खिलाड़ियों के एशियाई खेलों में व्यस्त होने के कारण भारत वेस्टइंडीज के खिलाफ मौजूदा एकदिवसीय शृंखला में विभिन्न संयोजनों को आजमा रहा है। नमन धीर ने पहले मुकाबले में पदार्पण किया जबकि मोहम्मद सिराज को आराम दिया गया। पांड्या के बैकअप तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर के तौर पर तैयार किए जा रहे नितीश कुमार रेड्डी ने नई गेंद से गेंदबाजी की शुरुआत की।

Vimlesh Kumar Bhurtiya

लेखक के बारे में

Vimlesh Kumar Bhurtiya

विमलेश कुमार भुर्तिया (Vimlesh Kumar Bhurtiya): खेल पत्रकार

संक्षिप्त विवरण
विमलेश कुमार भुर्तिया पिछले 4 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स टीम में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है।

विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: विमलेश कुमार भुर्तिया भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक उभरता हुआ नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 4 वर्षों से अधिक का अनुभव प्राप्त है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्पोर्ट्स टीम में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। पिछले चार वर्षों से वह इसी संस्थान से जुड़े हुए हैं और डिजिटल मीडिया की गतिशीलता, कार्यशैली और प्रकृति को समझने का प्रयास किया है। उनका मानना है कि पाठक किसी भी डिजिटल प्लेटफॉर्म की रीढ़ होता है ऐसे में उनके हितों को ध्यान में रखते हुए खबरों का प्रकाशन होना चाहिए। यह पत्रकारिता को जीवंत रखता है और जर्नलिज्म का मूल गुण भी यही है।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
विमलेश ने भारत के सबसे प्रतिष्ठित पत्रकारिता संस्थान से अपनी शिक्षा ग्रहण की है। वे 2021-22 बैच के भारतीय जनसंचार संस्थान नई दिल्ली के छात्र रहे हैं। उन्होंने इस नामी संस्थान से रेडियो एवं टेलीविजन पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा किया है। इसके बाद उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में ही मास्टर्स यानी (M.A) की डिग्री भी हासिल की है। इन्होंने अपना ग्रेजुएशन मध्य प्रदेश के नामचीन साइंस कॉलेजों में से एक होलकर साइंस कॉलेज से किया है। ग्रेजुएशन के दूसरे साल से ही विमलेश की दिलचस्पी साहित्य और पत्रकारिता की ओर जागृत होने लगी थी। यही कारण था कि ग्रेजुएशन के दिनों में ही उन्होंने दैनिक चैतन्यलोक नामक इंदौर की क्षेत्रीय पत्रिका में काम करना शुरू कर दिया। कुछ महीनों बाद उन्होंने दैनिक भास्कर में बतौर कॉपी एडिटर ट्रेनिंग ली। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर के पत्रकारिता और जनसंचार विभाग से मास मीडिया में इंटर्नशिप की। विमलेश कुमार भुर्तिया को कंप्यूटर का भी अच्छा ज्ञान है। उन्होंने भोपाल स्थित माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय से कंप्यूटर एप्लीकेशन में डिप्लोमा किया है।

खेल पत्रकारिता और पत्रकारिता का उद्देश्य
विमलेश खेल से जुड़ी तमाम तरह की स्टोरीज पाठकों तक पहुंचाते हैं, जिनमें तथ्यों की स्पष्टता होती है और सकारात्मक विश्लेषण भी शामिल होता है। ये क्रिकेट की दुनिया का अच्छा ज्ञान रखते हैं और राजनीति में गहरी दिलचस्पी है। राजनीति और क्रिकेट में घट रही घटनाओं का विश्लेषण करना उनकी तह तक जाना विमलेश को पसंद है। उनका मानना है कि एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी तथ्यपरकता (Fact-checking) है। चाहे वह चकाचौंध से भरा क्रिकेट जगत हो या अन्य खेल और खिलाड़ियों का जीवन। बतौर खेल पत्रकार यह कसौटी हर वक्त बनी रहनी चाहिए कि लेखन हमेशा प्रमाणिक हो। उनकी रिपोर्टिंग का उद्देश्य पाठकों को न केवल सूचित करना है, बल्कि उन्हें सही और सुरक्षित जानकारी के माध्यम से सशक्त बनाना भी है। पत्रकारिता का मुख्य उद्देश्य सूचना, शिक्षा और मनोरंजन होता है और इन्हीं उद्देश्यों को पूरा करना एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी होनी चाहिए।

और पढ़ें
Cricket News , Cricket Schedule , Live Cricket Score से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। क्रिकेट की सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़जडेजा के लिए खुले हैं 2027 वर्ल्ड कप के दरवाजे, कोच ने कहा हम आजमाना चाहते हैं