रवींद्र जडेजा ने IND vs WI वनडे में रचा इतिहास, कर्टनी वॉल्श का 27 साल पुराना रिकॉर्ड ध्वस्त

लाइव हिन्दुस्तान
share

Ravindra Jadeja Guwahati ODI: रवींद्र जडेजा ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे वनडे में दो विकेट चटकाए। भारत के अनुभवी ऑलराउंडर जडेजा ने एक जबर्दस्त कारनामा अंजाम दिया है।

 Ravindra Jadeja
रवींद्र जडेजा

भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे वनडे में ऐतिहासिक रनचेज करते हुए आठ विकेट से जीत दर्ज की। वेस्टइंडीज ने गुवाहाटी के मैदान पर 406 रनों का टारगेट दिया, जिसे भारत ने 43.3 ओवर में चेज किया। कप्तान शुभमन गिल ने दोहरा शतक लगाया जबकि रोहित शर्मा के बल्ले से सेंचुरी निकली। भारतीय गेंदबाजों की भले ही कुटाई हुई लेकिन रवींद्र जडेजा एक इतिहास रचने में कामयाब रहे। अनुभवी स्पिन ऑलराउंडर जडेजा भारत बनाम वेस्टइंडीज वनडे मैचों में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं। उन्होंने गुवाहाटी वनडे में 10 ओवर में 75 रन देकर दो विकेट लिए और यह कीर्तिमान अपने नाम किया। 37 वर्षीय जडेजा ने आमिर जंगू (114) और अल्जारी जोसेफ (9) का शिकार किया।

जडेजा ने कर्टनी वॉल्श का रिकॉर्ड तोड़ा

जडेजा अब तक वेस्टइंडीज के विरुद्ध 34 वनडे में 46 विकेट हासिल कर चुके हैं। उनका इस दौरान बेस्ट प्रदर्शन 5/36 रहा। उन्होंने कैरेबियन टीम के सामने पहली बार वनडे साल 2009 में खेला था। जडेजा ने वेस्टइंडीज के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज कर्टनी वॉल्श का 27 साल पुराना रिकॉर्ड ध्वस्त किया है। वॉल्श ने भारत के खिलाफ 1985 से 1999 के दौरान 38 वनडे खेले और 44 विकेट झटके। उनका भारत के खिलाफ एक वनडे में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 4/16 था। भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे मैचों में सर्वाधिक विकेट लेने वालों की टॉप 5 में लिस्ट में चार भारतीय हैं। भारत के महान ऑलराउंडर कपिल देव तीसरे नंबर पर हैं। उन्होंने वेस्टइंडीज के सामने 42 वनडे मुकाबलों में 43 शिकार किए, जिसमें बेस्ट प्रदर्शन 4/54 रहा।

IND vs WI वनडे मैचों में सर्वाधिक विकेट लेने वाले टॉप 5 बॉलर

प्लेयरविकेट
रवींद्र जडेजा46
कर्टनी वॉल्श44
कपिल देव43
अनिल कुंबले41
मोहम्मद शमी37

गुवाहाटी वनडे में रिकॉर्ड रन बने

गुवाहाटी वनडे की बात करें तो वेस्टइंडीज ने शायद उम्मीद की होगी कि 406 रन का लक्ष्य भारतीय बल्लेबाजों के लिए बहुत मुश्किल साबित होगा, लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं हुआ। कप्तान शुभमन गिल ने 133 गेंदों में नाबाद 233 रन बनाए, जिसमें 26 चौके और 8 छक्के हैं। उन्होंने 117 गेंद में 200 रन पूरे किए और वनडे में सबसे तेज दोहरा शतक जड़ा। उन्होंने रोहित के संग 255 रन की ओपनिंग पार्टनरशिप की। रोहित ने 75 गेंदों में 10 चौकों और 6 छक्कों की मदद से 101 रनों की पारी खेली। दो पीढ़ियों के इन स्टार बल्लेबाजों के शानदार प्रदर्शन से भारत ने वनडे इतिहास में दूसरा सबसे बड़ा सफल 'रन चेज' पूरा किया। गिल और रोहित 26.2 ओवर में अब भारत से आगे सिर्फ साउथ अफ्रीका है जिसने 2006 में जोहानिसबर्ग में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 435 रन के लक्ष्य का सफल पीछा किया था। गुवाहाटी की पिच बल्लेबाजी के अनुकूल रही जिस पर 811 रन बने जो एक मैच में सबसे ज्यादा कुल रन का रिकॉर्ड रहा।

Md.Akram

लेखक के बारे में

Md.Akram

मोहम्मद अकरम: खेल पत्रकार

परिचय: मोहम्मद अकरम 10 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें खेल और राजनीति की दुनिया में गहरी दिलचस्पी है। क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़े अपडेट्स, मैच एनालिसिस और स्टोरी रिसर्च बखूबी अंजाम देते हैं। अकरम का मानना है कि खेल पत्रकारिता सिर्फ स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि खेल की भावना, खिलाड़ियों की मेहनत और उससे जुड़ी कहानियों को सामने लाना भी उतना ही जरूरी है।


अनुभव: अकरम को कंटेंट रिसर्च, स्क्रिप्ट राइटिंग, स्टोरीटेलिंग और एडिटिंग का अच्छा अनुभव है। 2016 में अमर उजाला की ओर से पत्रकारिता में डेब्यू किया। 2019 में टाइम्स नाउ से जुड़े और पांच साल यहां रहे। साल 2022 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और ऑडियंस बिहेवियर को समझकर कंटेंट तैयार करते हैं, जो प्रभावशाली हो। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल जैसे इवेंट कवर किए हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि: अकरम ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बी.ए. (ऑनर्स) मास मीडिया और आईआईएमसी से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। शैक्षणिक पृष्ठभूमि और प्रोफेशनल अनुभव ने अकरम को मीडिया की बुनियादी समझ के साथ-साथ प्रैक्टिकल अप्रोच भी दी है। सीखते रहना और खुद को लगातार अपडेट करना प्रोफेशनल आदतों में शामिल है।


विशेषज्ञता:
मैचों की लाइव कवरेज और एनालिसिस
स्टैट्स बेस्ड दिलचस्पी स्टोरीज
हेडलाइन फ्रेमिंग और कॉपी एडिटिंग में मजबूत पकड़
डेडलाइन मैनेजमेंट और हाई-प्रेशर सिचुएशन में सटीक निर्णय

और पढ़ें
Cricket News , Cricket Schedule , Live Cricket Score से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। क्रिकेट की सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़जडेजा ने IND vs WI वनडे में रचा इतिहास, वॉल्श का 27 साल पुराना रिकॉर्ड ध्वस्त