रविंद्र जडेजा ने रचा इतिहास, कपिल देव के खास क्लब में मारी एंट्री, ऐसा करने वाले दुनिया के चौथे क्रिकेटर बने

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

रविंद्र जडेजा टेस्ट क्रिकेट में 4000 रन और 350 विकेट लेने वाले दुनिया के चौथे क्रिकेटर बन गए हैं। उन्होंने यह खास उपलब्धि भारत बनाम बांग्लादेश मैच के तीसरे दिन हासिल की। उन्होंने कपिल देव के खास क्लब में एंट्री ले ली है।

Ravindra Jadeja
रविंद्र जडेजा (फाइल फोटो)

भारत बनाम श्रीलंका 2 मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में रविंद्र जडेजा ने इतिहास रच दिया है। मैच के तीसरे दिन उन्होंने अपना दूसरा विकेट लेते ही 350 विकेट टेस्ट क्रिकेट में पूरे कर लिए हैं। इस कारनामें के साथ उन्होंने दोहरी उपलब्धि हासिल की है। वे 4000 रन और 350 विकेट हासिल करने वाले दुनिया के चौथे क्रिकेटर बन गए हैं। उन्होंने इयान बॉथम, कपिल देव और डेनियल विटोरी के क्लब में एंट्री मारी है।

टेस्ट क्रिकेट में 350 विकेटों के साथ सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ियों की सूची में पहले नंबर पर कपिल देव हैं। उन्होंने अपने टेस्ट करियर में कुल 5248 रन 31.05 की औसत के साथ बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 29.64 की औसत से कुल 434 विकेट लिए हैं। इस सूची में दूससे स्थान पर इयान बॉथम हैं। उन्होंने अपने टेस्ट करियर में 5200 रन 33.54 की औसत से बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 383 विकेट 28.40 की औसत से लिए हैं। डेनियल विटोरी ने अपने करियर में 4531 रन 30 की औसत से बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 362 विकेट लिए हैं। गेंदबाजी औसत 34.36 का रहा है। रविंद्र जडेजा अब इस सूची में चौथे स्थान पर आ गए हैं। जडेजा ने अब तक अपने टेस्ट करियर में 4108 रन बनाए हैं और 352 विकेट लिए हैं।

टेस्ट क्रिकेट में 4000 रन और 350 विकेट लेने वाले दुनिया के क्रिकेटर

1. कपिल देव- 5248 रन, 434 विकेट

2. इयान बॉथम- 5200 रन, 383 विकेट

3. डेनियल विटोरी- 4531 रन, 362 विकेट

4. रविंद्र जडेजा- 4108 रन, 351 विकेट

रविंद्र जडेजा ने 350 विकेट पूरा करने के साथ ही एक और उपलब्धि भी हासिल कर ली है। अनिल कुंबले (619), रविचंद्रन अश्विन (537), कपिल देव (434) और हरभजन सिंह (417) के बाद जडेजा 350 टेस्ट विकेट लेने वाले पांचवें भारतीय गेंदबाज बन गए हैं। मुकाबले की बात करें तो 15 अगस्त से शुरू हुए मैच में तीसरे दिन का खेल समाप्त हो गया है। भारत ने अपनी पहली पारी में 462 रन बनाए। श्रीलंका की पहली पारी भी समाप्त हो चुकी है। मेजबान टीम 284 रनों पर ऑलआउट हो गई। भारत को पहली पारी के आधार पर 178 रनों की बढ़त मिली है। इस मुकाबले में रवींद्र जडेजा ने दमदार गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट लिए। मानव सुथार को 4 और कुलदीप यादव को 1 विकेट मिला। प्रसिद्ध कृष्णा और मोहम्मद सिराज ने भारत को एक-एक सफलता दिलाई।

Vimlesh Kumar Bhurtiya

लेखक के बारे में

Vimlesh Kumar Bhurtiya

विमलेश कुमार भुर्तिया (Vimlesh Kumar Bhurtiya): खेल पत्रकार

संक्षिप्त विवरण
विमलेश कुमार भुर्तिया पिछले 4 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स टीम में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है।

विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: विमलेश कुमार भुर्तिया भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक उभरता हुआ नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 4 वर्षों से अधिक का अनुभव प्राप्त है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्पोर्ट्स टीम में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। पिछले चार वर्षों से वह इसी संस्थान से जुड़े हुए हैं और डिजिटल मीडिया की गतिशीलता, कार्यशैली और प्रकृति को समझने का प्रयास किया है। उनका मानना है कि पाठक किसी भी डिजिटल प्लेटफॉर्म की रीढ़ होता है ऐसे में उनके हितों को ध्यान में रखते हुए खबरों का प्रकाशन होना चाहिए। यह पत्रकारिता को जीवंत रखता है और जर्नलिज्म का मूल गुण भी यही है।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
विमलेश ने भारत के सबसे प्रतिष्ठित पत्रकारिता संस्थान से अपनी शिक्षा ग्रहण की है। वे 2021-22 बैच के भारतीय जनसंचार संस्थान नई दिल्ली के छात्र रहे हैं। उन्होंने इस नामी संस्थान से रेडियो एवं टेलीविजन पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा किया है। इसके बाद उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में ही मास्टर्स यानी (M.A) की डिग्री भी हासिल की है। इन्होंने अपना ग्रेजुएशन मध्य प्रदेश के नामचीन साइंस कॉलेजों में से एक होलकर साइंस कॉलेज से किया है। ग्रेजुएशन के दूसरे साल से ही विमलेश की दिलचस्पी साहित्य और पत्रकारिता की ओर जागृत होने लगी थी। यही कारण था कि ग्रेजुएशन के दिनों में ही उन्होंने दैनिक चैतन्यलोक नामक इंदौर की क्षेत्रीय पत्रिका में काम करना शुरू कर दिया। कुछ महीनों बाद उन्होंने दैनिक भास्कर में बतौर कॉपी एडिटर ट्रेनिंग ली। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर के पत्रकारिता और जनसंचार विभाग से मास मीडिया में इंटर्नशिप की। विमलेश कुमार भुर्तिया को कंप्यूटर का भी अच्छा ज्ञान है। उन्होंने भोपाल स्थित माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय से कंप्यूटर एप्लीकेशन में डिप्लोमा किया है।

खेल पत्रकारिता और पत्रकारिता का उद्देश्य
विमलेश खेल से जुड़ी तमाम तरह की स्टोरीज पाठकों तक पहुंचाते हैं, जिनमें तथ्यों की स्पष्टता होती है और सकारात्मक विश्लेषण भी शामिल होता है। ये क्रिकेट की दुनिया का अच्छा ज्ञान रखते हैं और राजनीति में गहरी दिलचस्पी है। राजनीति और क्रिकेट में घट रही घटनाओं का विश्लेषण करना उनकी तह तक जाना विमलेश को पसंद है। उनका मानना है कि एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी तथ्यपरकता (Fact-checking) है। चाहे वह चकाचौंध से भरा क्रिकेट जगत हो या अन्य खेल और खिलाड़ियों का जीवन। बतौर खेल पत्रकार यह कसौटी हर वक्त बनी रहनी चाहिए कि लेखन हमेशा प्रमाणिक हो। उनकी रिपोर्टिंग का उद्देश्य पाठकों को न केवल सूचित करना है, बल्कि उन्हें सही और सुरक्षित जानकारी के माध्यम से सशक्त बनाना भी है। पत्रकारिता का मुख्य उद्देश्य सूचना, शिक्षा और मनोरंजन होता है और इन्हीं उद्देश्यों को पूरा करना एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी होनी चाहिए।

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़रविंद्र जडेजा ने रचा इतिहास, कपिल देव के खास क्लब में मारी एंट्री