ऋतुराज गायकवाड़ का कटा टीम इंडिया से पत्ता तो हैरान हुए अश्विन, बोले- कोई फर्क नहीं पड़ता कि…

Jan 04, 2026 09:42 am ISTLokesh Khera लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

ऋतुराज गायकवाड़ के टीम से बाहर होने से पूर्व स्पिनर आर अश्विन भी हैरान हैं। श्रेयस अय्यर की गैरमौजूदगी में गायकवाड़ ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ नंबर-4 का भार संभाला और अपने वनडे करियर का पहला शतक भी जड़ा था।

ऋतुराज गायकवाड़ का कटा टीम इंडिया से पत्ता तो हैरान हुए अश्विन, बोले- कोई फर्क नहीं पड़ता कि…

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 11 जनवरी से शुरू हो रही तीन मैच की वनडे सीरीज के लिए स्क्वॉड का ऐलान कर दिया है। नियमित कप्तान शुभमन गिल और उप-कप्तान श्रेयस अय्यर की वापसी से कई खिलाड़ियों के पत्ते कटे हैं, जिसमें ऋतुराज गायकवाड़ का नाम भी शामिल है। गायकवाड़ के टीम से बाहर होने से पूर्व स्पिनर आर अश्विन भी हैरान हैं। श्रेयस अय्यर की गैरमौजूदगी में गायकवाड़ ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ नंबर-4 का भार संभाला और अपने वनडे करियर का पहला शतक भी जड़ा। हालांकि इसके बावजूद उन्हें टीम से बाहर कर दिया गया, जिससे अश्विन भी हैरान जर आए।

अश्विन ने हालांकि गायकवाड़ को इसे नजरअंदाज कर फिर से मेहनत करने की सालह दी है। अश्विन ने गायकवाड़ का हौसला सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए बढ़ाया है।

अश्विन ने X पर लिखा, ‘कोई फर्क नहीं पड़ता कि आप कैसा महसूस करते हैं। उठो, तैयार हो जाओ, पैड पहनो, मैदान पर जाओ और कभी हार मत मानो। इसे नजरअंदाज करना मुश्किल हो सकता है, लेकिन भारतीय टीम में जगह के लिए मुकाबला ऐसा ही है।’

ऋतुराज ने 2022 में अपना वनडे डेब्यू किया था, लेकिन तब से उन्हें लगातार मौके नहीं मिले हैं और उन्होंने सिर्फ नौ मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 28.50 की औसत से 228 रन बनाए हैं, जिसमें एक शतक और एक अर्धशतक शामिल है।

पूर्व भारतीय ओपनर आकाश चोपड़ा ने X पर भारत के स्क्वाड सिलेक्शन के पीछे के लॉजिक पर सवाल उठाया, और बताया कि सीनियर खिलाड़ियों की वापसी के कारण गायकवाड़ और तिलक वर्मा टीम में नहीं हैं। उन्होंने ऋषभ पंत और नीतीश कुमार रेड्डी को मिले सीमित मौकों पर चिंता जताई, और अनुभव को बैलेंस करने और भविष्य के लिए तैयार टीम बनाने के भारत के तरीके पर सवाल उठाया।

आकाश चोपड़ा ने लिखा, “ऋतुराज बाहर हो गए क्योंकि अय्यर वापस आ गए हैं। तिलक भी बाहर हो गए क्योंकि गिल वापस आ गए हैं। और इससे एक सवाल उठता है - जब SA के खिलाफ मौका मिला था, तो उन्होंने पंत को नंबर 4 पर क्यों नहीं खिलाया? जब आप उन्हें बैक-अप कीपर के तौर पर रख रहे हैं, तो अय्यर की गैरमौजूदगी में उन्हें खिलाना ज़्यादा सही होता। साथ ही, अगर NKR इतने ज़रूरी हैं... तो उन्हें खेलने का मौका क्यों नहीं मिलता? तब भी जब भारत 3 पेसर खिला रहा है?? क्या अब उन्हें खेलने का मौका मिलेगा?? चार पेसर के साथ? आप भविष्य के लिए तैयार कैसे हो सकते हैं (मतलब पांड्या की गैरमौजूदगी के लिए) जब वह हमेशा बेंच पर ही बैठे रहते हैं?”

Lokesh Khera

लेखक के बारे में

Lokesh Khera

लोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें एक दशक से भी अधिक का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि को प्रोफेशनल करियर में तबदील करते हुए 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू किया। क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, हॉकी, एथलेटिक्स समेत तमाम खेलों को बारीकी से कवर करते हैं। क्रिकेट टुडे के साथ उनकी पारी का आगाज हुआ, जहां उन्होंने वेबसाइड के साथ मैगजीन के लिए काम किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी के साथ जुड़े और वहां तीन साल अपनी सेवाएं दी। इस दौरान ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, 2019 वनडे वर्ल्ड कप और 2021 टी20 वर्ल्ड कप जैसे तमाम इवेंट कवर किए और कई इंटरव्यू भी लिए, जिसमें दानिश कनेरिया और चेतन साकारिया जैसे इंटरनेशनल स्टार शामिल हैं। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह फरवरी 2022 जुड़े। यहां भी उन्होंने कॉमनवेल्थ, ओलंपिक, 2023 वनडे वर्ल्ड कप, 2024 टी20 वर्ल्ड कप, 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़े-बड़े इंटरनेशनल इवेंट को बखूबी कवर किया और नई सचें सीखने में हमेशा रुचि रखते हैं। क्रिकेट पढ़ने लिखने के अलावा खुद खेलना भी पंसद करते हैं। इसके अलावा किताबें पढ़ना भी पंसद है।

और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, लाइव स्कोर, क्रिकेट शेड्यूल, T20 वर्ल्ड कप 2026, T20 वर्ल्ड कप 2026 शेड्यूल और T20 वर्ल्ड कप 2026 प्वाइंट टेबल की पूरी जानकारी और खिलाड़ियों के आंकड़े हिंदी में पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़Ravichandran Ashwin was surprised when Ruturaj Gaikwad was dropped from the Indian team
;;;