Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़Ravichandran Ashwin Thinks this phase of Rohit Sharma career is 3.0 version Also made a strong point about Virat Kohli
मौजूदा दौर रोहित शर्मा का कौन सा वर्जन है? अश्विन ने दिया खरा जवाब, विराट कोहली पर भी कही दमदार बात

मौजूदा दौर रोहित शर्मा का कौन सा वर्जन है? अश्विन ने दिया खरा जवाब, विराट कोहली पर भी कही दमदार बात

संक्षेप:

ऑस्ट्रेलिया वनडे सीरीज के बाद रविचंद्रन अश्विन ने दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा और विराट कोहली की तारीफ की है। रोहित ने तीसरे वनडे में शतक लगाया जबकि कोहली ने 74 रनों की पारी खेली। भारत ने 9 विकेट से मैच जीता।

Oct 26, 2025 05:56 pm ISTMd.Akram लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

रोहित शर्मा ने ऑस्ट्रेलिया दौरे पर वनडे सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने तीन मैच की सीरीज में 202 रन बनाए। वह प्लेयर ऑफ द सीरीज चुने गए। रोहित ने तीसरे मैच में (125 गेंदों में नाबाद 121) शानदार शतक जमाया। उन्होंने विराट कोहली (81 गेंदों में नाबाद 74) के साथ 168 रनों की पार्टनरशिप की और 9 विकेट से जीत दिलाई। ऑस्ट्रेलिया ने सीरीज पर 2-1 से कब्जा जमाया। रोहित से सीरीज से पहले कप्तानी छीन ली गई थी लेकिन 'हिटमैन' ने बैटिंग से आलोचकों का मुंह बंद कर दिया। भारत के पूर्व दिग्गज स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने दिग्गज बल्लेबाज रोहित और विराट की तारीफ की है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

अश्विन ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, “रोहित पूरी तरह से फिट और लीन दिख रहे हैं। वह अपनी लय में हैं। बल्लेबाजी का स्तर हमेशा से रहा लेकिन अगर आप फिट हैं, वजन कम करते हैं, लाइट महसूस करते हैं तो आपकी स्किल आपको प्रभावित करेगी। रोहित कमाल के दिख रहे हैं। वह पूरी तरह से तैयार और संतुलित दिख रहे हैं। मुझे समझ नहीं आता कि कुछ लोगों को उनसे रन बनाने की उम्मीद क्यों नहीं थी। वह पिछले एक दशक से सफेद गेंद के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में से एक रहे हैं। मुझे हमेशा से विश्वास था कि वह और विराट दोनों रन बनाएंगे। विराट अपने सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में नहीं थे लेकिन फिर भी उन्होंने रन बनाने का तरीका ढूंढ ही लिया। उन्होंने जो स्ट्रेट ड्राइव खेला, वो देखने लायक था। उनके सभी फैंस बहुत खुश होंगे।”

ये भी पढ़ें:आखिरी बार अलविदा…रोहित की रहस्यमयी पोस्ट हुई वायरल, फैंस की बढ़ीं धड़कनें

पूर्व स्पिनर ने रोहित के करियर के मौजूदा दौर को उनका तीसरा वर्जन करार दिया। उन्हें लगता है कि रोहित अब उसी तरह से खेल रहे हैं, जैसे एक दशक पहले खेलते थे। अश्विन ने कहा, “उनकी शुरुआत देखिए। वह प्रतिभाशाली थे और मध्यक्रम में बल्लेबाजी कर रहे थे। लेकिन वह 2013 चैंपियंस ट्रॉफी में पहली बार ओपनिंग करते करने के बाद अलग तरह के रोहित बने। मुझे लगता है कि अब रोहित 3.0 हैं। जब वह कप्तान थे तब उन्होंने बहुत ही आक्रामक अंदाज में क्रिकेट खेला लेकिन मौजूदा समय आप 2013-2016 के रोहित को देख सकते हैं। मुझे लगता है कि वह रन बनाना जारी रखेंगे। वह क्रीज पर अच्छी तरह से मूव कर रहे हैं और उनके पैर लाइट दिख रहे हैं। यह रोहित और भारत के लिए एक अच्छा संकेत है।”

ये भी पढ़ें:वनडे में सफल रन चेज के टॉप 5 धुरंधर, कोहली के वर्ल्ड रिकॉर्ड में लगे चार चांद

वहीं, 39 वर्षीय अश्विन का मानना ​​है कि कोहली खूब इंजॉय कर रहे हैं। उन्होंने साथ ही जिक्र किया कि जब कोहली ने सिडनी में पहला रन बनाया तो बाद सभी ने खुशी जाहिर की। कोहली सीरीज के शुरुआती दो मैचों में शून्य पर पवेलियन लौटे थे। अश्विन ने कहा, "विराट ऐसे लग रहे था जैसे वह पूरी तरह से लुत्फ ले उठा रहे हैं। मुझे लगता है कि अब उनके मन में यह बात बैठ गई है कि वह जो जितना भी खेल रहे हैं, वो उनके लिए एक रियल गिफ्ट है और उन्हें अपने करियर के इस दौर का आनंद लेना है। जब उन्होंने पहला सिंगल लिया तो पूरा स्टेडियम उनके लिए तालियां बजा रहा था।"

Md.Akram

लेखक के बारे में

Md.Akram
मोहम्मद अकरम, लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें खेल और राजनीति की दुनिया में गहरी दिलचस्पी है। अकरम को पत्रकारिता में 8 साल से ज्यादा का अनुभव है। 2016 में अमर उजाला की ओर से पत्रकारिता में डेब्यू किया। 2019 में टाइम्स नाउ से जुड़े और पांच साल यहां रहे। साल 2022 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा हैं। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल जैसे इवेंट कवर किए हैं। अकरम ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बी.ए. (ऑनर्स) मास मीडिया और आईआईएमसी से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, Cricket Live score, Asia Cup Schedule, Asia cup Points Table वाले खिलाड़ियों की जानकारी हिंदी में हिंदुस्तान पर |