‘इमरान खान इसके हकदार नहीं…’, रवि शास्त्री ने जेल में बंद पूर्व पाकिस्तानी PM को लेकर की बड़ी अपील

लाइव हिन्दुस्तान
share

इमरान खान इस समय रावलपिंडी की अदियाला जेल में बंद हैं। उनकी तबीयत लगातार खराब होने की खबरों के बीच उनके इलाज को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। हाल ही में 21 पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट कप्तानों ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ को पत्र लिखकर इमरान खान को बेहतर इलाज देने की अपील की थी

 Ravi Shastri speaks up for Imran Khan
रवि शास्त्री ने इमरान खान को लेकर बड़ी अपील की है।

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की रिहाई को लेकर पड़ोसी मुल्क की सियासत फिर गरमा गई है। इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) के समर्थकों ने एक बार फिर पाकिस्तान के सड़कों पर उतरे हैं। वहीं इमरान खान को लेकर टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर और कमेंटेटर रवि शास्त्री ने बड़ा बयान दिया है। रवि शास्त्री ने इमरान खान की सेहत को लेकर चिंता जताई है। इमरान खान साल 2023 से जेल में हैं और उनकी गिरते सेहत को लेकर लगातार खबरें सामने आती हैं।

रवि शास्त्री ने कही ये बात

रवि शास्त्री ने कहा कि, एक महान क्रिकेटर के साथ जिस तरह का व्यवहार किया जा रहा है, उसे देखकर वह हैरान हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी इंसान के साथ इस तरह का बर्ताव नहीं होना चाहिए। शास्त्री ने साफ कहा कि वह इस मामले में कोई राजनीतिक बयान नहीं दे रहे हैं, बल्कि इंसानियत के नाते अपनी बात रख रहे हैं। रवि शास्त्री ने ‘रिपब्लिक वर्ल्ड’ से कहा कि इमरान खान के साथ मौजूदा व्यवहार देखकर उन्हें काफी हैरानी होती है। उनके मुताबिक, किसी भी इंसान को इस तरह की स्थिति से नहीं गुजरना चाहिए। उन्होंने कहा कि, उन्हें नहीं लगता कि इमरान खान को जिस तरह से रखा गया है, वह उसके हकदार हैं। उन्होंने यह भी कहा कि, वह सिर्फ अपनी राय नहीं रख रहे हैं, बल्कि दुनिया भर में कई क्रिकेटर ऐसे होंगे, जो इस मामले में उनकी तरह ही सोचते होंगे।

इमरान खान की सेहत लगाता रहो रही खराब

बता दें कि, इमरान खान इस समय रावलपिंडी की अदियाला जेल में बंद हैं। उनकी तबीयत लगातार खराब होने की खबरों के बीच उनके इलाज को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। हाल ही में 21 पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट कप्तानों ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ को पत्र लिखकर इमरान खान को बेहतर इलाज देने की अपील की थी, लेकिन इस अपील पर कोई खास कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया के सात पूर्व क्रिकेटरों ने भी अपनी सरकार से इस मामले में दखल देने और इमरान खान को जरूरी मेडिकल मदद दिलाने की अपील की।

बीते दिनों इमरान खान के आंख की रोशनी भी कम होने की खबरें सामने आई थीं। बताया जा रहा है कि जरूरी इलाज नहीं मिलने के कारण अब उनकी दाहिनी आंख में केवल करीब 15 प्रतिशत रोशनी बची है।

इमरान खान के लिए की ये अपील

रवि शास्त्री ने आगे कहा कि, उन्हें उम्मीद है कि इमरान खान ठीक होंगे और उनकी सेहत अच्छी होगी। उन्होंने कहा कि इमरान ने क्रिकेट के लिए बहुत कुछ किया है और उनकी सबसे बड़ी याद एक शानदार कप्तान और लीडर के तौर पर है। रविशास्त्री ने ये भी कहा कि, उन्हें राजनीति की ज्यादा समझ नहीं है, लेकिन उन्हें नहीं लगता कि इमरान खान जैसी स्थिति के हकदार हैं। शास्त्री ने कहा कि इमरान दुनिया भर में पहचाने जाने वाले पाकिस्तान के सबसे बड़े चेहरों में से एक हैं और इसी वजह से उनके साथ इंसानियत के साथ व्यवहार किया जाना चाहिए।

Rajat Kumar

लेखक के बारे में

Rajat Kumar

रजत कुमार, बीते आठ सालों से पत्रकारिता कर रहा हूं। मैंने, बनारस हिंदू विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन की है और भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। अपने आठ साल के पत्रकारिता करियर में मैंने, प्रभात खबर, इंडिया टुडे और मनीकंट्रोल के डिजिटल प्लेटफॉर्म के साथ काम किया है। फिलहाल, लाइव हिंदुस्तान के साथ अपने पत्रकारिता के सफर को आगे बढ़ा रहा हूं।

आम लोगों की कहानियां लिखना और उन्हें सुनाना बेहद पंसद है। बीते आठ सालों से ऐसी कई कहानियों को लोगों तक पहुंचाने की कोशिश जारी है। पत्रकारिता के इस सफर में दो लोकसभा चुनाव और पांच से अधिक विधानसभा चुनाव को कवर करने का भी मौका मिला है। चुनावी रिपोर्टिंग के साथ-साथ जनसरोकार से जुड़े मुद्दों की पत्रकाारिता भी जारी है। राजनीति, क्रिकेट, सिनेमा और इतिहास पसंदीदा विषय रहे हैं। इस विषयों पर लिखना- पढ़ना जारी है।

और पढ़ें
Cricket News , Cricket Schedule , Live Cricket Score से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। क्रिकेट की सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़‘इमरान खान इसके हकदार नहीं’, रवि शास्त्री ने की पूर्व PAK पीएम पर की बड़ी अपील