Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़Ravi Shastri says Travis Head two years ago you plunged my country into silence And today you have done it again vs Eng
ट्रैविस हेड को लेकर भारतीय दिग्गज बोले- 2 साल पहले आपने मेरे देश को चुप कराया था और अब…

ट्रैविस हेड को लेकर भारतीय दिग्गज बोले- 2 साल पहले आपने मेरे देश को चुप कराया था और अब…

संक्षेप:

रवि शास्त्री ने एशेज सीरीज 2025-26 के पहले मैच में खेली गई ट्रैविस हेड की पारी का सराहना की। रवि शास्त्री ने वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल को भी याद किया और कहा कि दो साल पहले आपने मरे देश को चुप करा दिया था

Nov 23, 2025 07:48 am ISTVikash Gaur लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर और मौजूदा क्रिकेट कमेंटेटर रवि शास्त्री ने एशेज सीरीज 2025-26 के पहले मैच में खेली गई ट्रैविस हेड की पारी का सराहना की। रवि शास्त्री ने वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल को भी याद किया और कहा कि दो साल पहले आपने मरे देश को चुप करा दिया था और आज ऐसा ही आपने इंग्लैंड के साथ किया है। ट्रैविस हेड ने एक ऐसी पारी पर्थ में खेली, जिसे इंग्लैंड की टीम दशकों तक याद रखेगी। एक ही सेशन में ट्रैविस हेड ने मैच को खत्म कर दिया, जो अगले दिन तक जा सकता था।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

रवि शास्त्री ने एक्स पोस्ट में लिखा, “ट्रैविस हेड… दो साल पहले आपने मेरे देश को चुप करा दिया था और आज, आपने फिर से वही किया, खेल के सबसे अच्छे फॉर्मेट में, जबरदस्त अंदाज़ में, एक शानदार पारी के साथ। शुक्रिया। इंग्लैंड वह बेहद खास था।”

ट्रैविस हेड को लेकर रवि शास्त्री ने वर्ल्ड कप 2023 फाइनल में खेली गई उनकी पारी का जिक्र किया, जब उन्होंने अपनी टीम को उस मैच में जीत दिलाई, जिसमें एक समय पर टीम संकट में नजर आ रही थी। ट्रैविस हेड की पारी की बदौलत ही ऑस्ट्रेलिया ने लगातार 10 मैच जीतकर फाइनल में पहुंचने वाली भारतीय टीम को उसी की सरजमीं पर धूल चटाई थी। आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023 के फाइनल में भी ऑस्ट्रेलिया ने ट्रैविस हेड के दम पर ही भारत को हराया था।

ट्रैविस हेड ने महज 69 गेंदों में शतक जड़ा था, जो बैजबॉल युग में सबसे तेज टेस्ट शतक है। हैरानी की बात ये थी कि ट्रैविस हेड ओपनिंग करने उतरे थे और इंग्लैंड के गेंदबाजों पर ऐसे बरसे, जैसे वह टी20 मैच या वनडे मैच में बल्लेबाजी कर रहे हैं। ट्रैविस हेड ने 83 गेंदों में 16 चौके और 4 छक्कों की मदद से 123 रनों की पारी खेली। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 148.19 का था। आमतौर पर ऐसा स्ट्राइक रेट वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में तो कम टी20 क्रिकेट में ज्यादा नजर आता है, लेकिन ट्रैविस हेड ने टेस्ट क्रिकेट को ही टी20 क्रिकेट में बदल दिया। ओपनर उस्मान ख्वाजा फिट नहीं थे तो उन्होंने ओपनर की जिम्मेदारी संभाली और इंग्लैंड को तहस-नहस कर दिया।

Vikash Gaur

लेखक के बारे में

Vikash Gaur
विकाश गौड़, लाइव हिन्दुस्तान के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में कार्यरत हैं। हिंदी पत्रकारिता के क्षेत्र में इनको करीब 8 साल का अनुभव है। करियर की शुरुआत से ही ये डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं। 2016 में इन्होंने अपने पत्रकारिता के सफर का शुभारंभ किया। खबर नॉन स्टॉप से शुरुआत करते हुए, वे पत्रिका समूह की प्रमुख वेबसाइट कैच न्यूज से जुड़े, जहां इन्होंने खेल से जुड़ी खबरों की बारीकियों को सीखा। इसके बाद, इन्होंने डेली हंट में थोड़े समय के लिए वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में काम किया और फिर दैनिक जागरण की वेबसाइट से जुड़कर पूरी तरह से खेल समाचारों की दुनिया में प्रवेश कर लिया। यहां इन्होंने लगभग ढाई साल तक कार्य किया और जनवरी 2021 से लाइव हिन्दुस्तान के साथ हैं। अपने करीब साढ़े छह साल के अनुभव में विकाश ने सभी प्रमुख खेल आयोजनों को कवर किया है, जिनमें क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल, ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल, एशियाई खेल और कई अन्य बड़े खेल आयोजन शामिल हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, Cricket Live score, Asia Cup Schedule, Asia cup Points Table वाले खिलाड़ियों की जानकारी हिंदी में हिंदुस्तान पर |