अभिषेक शर्मा को सेमीफाइनल में ड्रॉप करने के लिए तैयार हैं रवि शास्त्री, मगर ये है उनकी शर्त

Mar 04, 2026 10:38 am ISTVikash Gaur लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

रवि शास्त्री इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल के लिए अभिषेक शर्मा को बाहर करने को तैयार हैं, लेकिन सिर्फ एक शर्त पर। अभी तक अभिषेक शर्मा एक ही अर्धशतक इस टूर्नामेंट में जड़ चुके हैं। अभिषेक शर्मा तीन बार जीरो पर आउट हुए हैं।

अभिषेक शर्मा को सेमीफाइनल में ड्रॉप करने के लिए तैयार हैं रवि शास्त्री, मगर ये है उनकी शर्त

टीम इंडिया को कल यानी गुरुवार 5 मार्च को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में इंग्लैंड के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2026 का सेमीफाइनल मुकाबला खेलना है। इस नॉकआउट मैच से पहले पूर्व भारतीय क्रिकेटर रवि शास्त्री ने कहा है कि टीम मैनेजमेंट को अभिषेक शर्मा को लेकर फैसला लेना होगा। उन्होंने कहा है कि अभिषेक शर्मा दिमागी तौर पर कैसा महसूस कर रहे हैं? इस आधार पर उनको सेमीफाइनल के लिए चुना जाना चाहिए या फिर ड्रॉप कर देना चाहिए। उनके लिए ये टूर्नामेंट अच्छा नहीं रहा। लगातार तीन बार तो वे शून्य पर आउट हुए हैं।

रवि शास्त्री ने आईसीसी रिव्यू में कहा है कि इंग्लैंड के खिलाफ T20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में अभिषेक शर्मा की जगह के बारे में कोई भी फैसला सबसे पहले उनके मेंटल स्पेस पर आधारित होना चाहिए। उन्होंने कहा, "जब तक टीम मैनेजमेंट को यह एहसास नहीं होता कि मेंटली वह ठीक नहीं है। अगर मेंटली, उसका माइंडसेट खराब हुआ है, तो उन्हें बाहर से, उससे बातचीत में, बस यह देखकर कि वह नेट्स में कैसे बैटिंग कर रहा है, उसे जज करना है।"

पूर्व भारतीय हेड कोच ने यह भी कहा कि बैटिंग ऑर्डर में बदलाव के बारे में वह तभी सोचेंगे, जब ईशान किशन और संजू सैमसन ओपन करें। शास्त्री ने यह भी बताया कि पिछली बार जब अभिषेक शर्मा पिछले साल मुबई के वानखेड़े स्टेडियम में इंग्लैंड के खिलाफ खेले थे तो उन्होंने 54 गेंदों में 135 रन बनाए थे, जो किसी भारतीय का सबसे बड़ा T20I स्कोर था।

उन्होंने इस पर कहा, "अगर ऐसा हैं तो मैं तभी ईशान किशन को ऊपर भेजने के बारे में सोचूंगा और फिर शायद रिंकू सिंह को उन्हें नीचे लाऊंगा। यह एकमात्र बदलाव हो सकता है, लेकिन मैं फिर भी उनके साथ बना रहूंगा, क्योंकि पिछली बार जब भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ खेला था, तो उन्होंने उनके खिलाफ शानदार सीरीज खेली थी। मैं वानखेड़े में इसे नजरअंदाज नहीं करूंगा। उन्होंने पहले भी अच्छा किया है। उन्होंने वहां कुछ बड़े शतक और बहुत तेज़ शतक बनाए हैं। मैं उनके साथ बना रहूंगा, क्योंकि उनकी बैटिंग में काफ़ी दम है।"

Vikash Gaur

लेखक के बारे में

Vikash Gaur

विकाश गौड़: डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कम असिस्टेंट मैनेजर, स्पोर्ट्स


संक्षिप्त विवरण:

विकाश गौड़ पिछले 8 वर्षों से हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


विस्तृत बायो:

परिचय और अनुभव: विकाश गौड़ भारतीय डिजिटल स्पोर्ट्स मीडिया का एक उभरता हुआ चेहरा हैं। लगभग 8 वर्षों के अनुभव के साथ, विकाश ने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को जमीन से समझा है। 2016 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले विकाश ने डिजिटल-फर्स्ट अप्रोच के साथ खेल पत्रकारिता में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जनवरी 2021 से वह 'लाइव हिन्दुस्तान' की स्पोर्ट्स टीम के मुख्य स्तंभ बने हुए हैं, जहां वह कंटेंट प्लानिंग और स्पोर्ट्स कवरेज का नेतृत्व करते हैं।


करियर का सफर:
मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद विकाश का सफर 'खबर नॉन स्टॉप' से शुरू हुआ था, जो अब देश के प्रतिष्ठित मीडिया घरानों तक फैला हुआ है। उन्होंने पत्रिका समूह की वेबसाइट 'कैच न्यूज' में खेल की खबरों की तकनीकी समझ विकसित की। इसके बाद 'डेली हंट' में वीडियो प्रोड्यूसर के तौर पर काम करते हुए उन्होंने विजुअल स्टोरीटेलिंग के गुर सीखे। 'दैनिक जागरण' की वेबसाइट में करीब ढाई साल तक खेल डेस्क पर अपनी धार तेज करने के बाद, उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान का रुख किया, जहां वे बीते 4 साल से चौके-छक्के लगा रहे हैं। इंटर्न के तौर पर प्रिंट की समझ हासिल कर चुके विकाश गौड़ के पास अब डिजिटल की अच्छी समझ है और वे ट्रेंड को बखूबी फॉलो करते हैं।


खेल जगत की कवरेज और विशेषज्ञता:
अपने अब तक के करियर में विकाश ने दुनिया के कई बड़े खेल आयोजनों को डेस्क और फील्ड पर रहकर कवर किया है। उनकी विशेषज्ञता केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि वह मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट्स की भी गहरी समझ रखते हैं। उन्होंने निम्नलिखित प्रमुख आयोजनों का व्यापक विश्लेषण और रिपोर्टिंग की है:


क्रिकेट:आईसीसी क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल और द्विपक्षीय सीरीज।


ग्लोबल इवेंट्स: ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल


पत्रकारिता का दृष्टिकोण:
विकाश का मानना है कि खेल पत्रकारिता केवल स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह खिलाड़ियों के संघर्ष, खेल की रणनीति और डेटा के पीछे छिपी कहानी को पाठकों तक पहुंचाने का माध्यम है। लाइव हिन्दुस्तान में अपनी भूमिका में वह सुनिश्चित करते हैं कि खेल की खबरें सटीक, तेज और निष्पक्ष हों, जिससे पाठकों को एक संपूर्ण अनुभव मिल सके।


विशेषज्ञता:

क्रिकेट विश्लेषण एवं लाइव कवरेज
ओलंपिक एवं ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट्स
इंटरव्यू एवं मीडिया इंटरैक्शन
स्पोर्ट्स डेटा एंड स्टेटिस्टिक्स
डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी एंड टीम मैनेजमेंट


ट्विटर प्रोफाइल
लिंक्डइन और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, लाइव स्कोर, क्रिकेट शेड्यूल, T20 वर्ल्ड कप 2026, T20 वर्ल्ड कप 2026 शेड्यूल और T20 वर्ल्ड कप 2026 प्वाइंट टेबल की पूरी जानकारी और खिलाड़ियों के आंकड़े हिंदी में पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।