Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़Ravi Shastri names India 5 greatest ODI cricketers Virat Kohli name was taken before Sachin Tendulkar
भारतीय वनडे क्रिकेट के इतिहास के 5 सबसे बड़े खिलाड़ी; रवि शास्त्री ने सचिन तेंदुलकर से पहले लिया ये नाम

भारतीय वनडे क्रिकेट के इतिहास के 5 सबसे बड़े खिलाड़ी; रवि शास्त्री ने सचिन तेंदुलकर से पहले लिया ये नाम

संक्षेप:

रवि शास्त्री ने हाल ही में भारतीय क्रिकेट के इतिहास के 5 ग्रेटेस्ट क्रिकेटरों का चयन किया है। इस लिस्ट में उन्होंने सचिन तेंदुलकर से पहले विराट कोहली का नाम लिया है।

Sat, 25 Oct 2025 07:44 AMLokesh Khera लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

पूर्व भारतीय हरफनमौला और कोच रवि शास्त्री ने हाल ही में भारतीय क्रिकेट के इतिहास के 5 ग्रेटेस्ट क्रिकेटरों का चयन किया है। इस लिस्ट में उन्होंने सचिन तेंदुलकर से पहले विराट कोहली का नाम लिया है। कोहली ने वनडे क्रिकेट में सचिन के कई रिकॉर्ड तोड़े। वह इस फॉर्मेट में दुनिया में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज हैं, हालांकि वह वनडे में सचिन तेंदुलकर के सबसे ज्यादा रनों का रिकॉर्ड अभी भी नहीं तोड़ पाए हैं। रवि शास्त्री ने सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली के अलावा इस लिस्ट में एमएस धोनी, रोहित शर्मा और कपिल देव को रखा। जसप्रीत बुमराह की भी जगह इस लिस्ट में बनती थी, मगर शास्त्री ने बताया उन्होंने बुमराह को क्यों नहीं चुना।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

India vs Australia लाइव स्कोर यहां देखें

फॉक्स क्रिकेट से बात करते हुए, शास्त्री ने विराट कोहली को शीर्ष पर रखा और एक दशक से भी ज़्यादा समय से उनके शानदार प्रदर्शन और मैच जिताने की क्षमता की सराहना की। कोहली के अलावा, शास्त्री ने तीन विश्व कप विजेता खिलाड़ियों - धोनी, तेंदुलकर और कपिल - को भी शामिल किया।

रवि शास्त्री ने कहा, "मैं कोहली, तेंदुलकर, कपिल देव, एमएस धोनी और रोहित शर्मा को चुनूंगा। और मैंने बुमराह को इस सूची में इसलिए नहीं रखा क्योंकि बुमराह के पास अभी तीन-चार साल का क्रिकेट बाकी है। आप जानते ही हैं, ये खिलाड़ी कमोबेश अपने करियर के अंतिम पड़ाव पर हैं। ये एक दशक से ज्यादा खेल चुके हैं, कुछ तो डेढ़ दशक से भी ज़्यादा, इसलिए मैं... और चुनना मुश्किल है। अगर आप पीछे मुड़कर देखें तो कई और अच्छे खिलाड़ी हैं। लेकिन ये मेरे लिए सबसे अलग हैं।"

ये भी पढ़ें:वुमेंस वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल शेड्यूल से आज उठेगा पर्दा, भारत की भिड़ंत किस से?

रोहित शर्मा और विराट कोहली इन 5 में से एक्टिव क्रिकेटर हैं। दोनों दिग्गज टेस्ट और टी20 से रिटायरमेंट ले चुके हैं और सिर्फ वनडे क्रिकेट ही खेल रहे हैं। रोहित और विराट की नजरें 2027 वर्ल्ड कप पर है, मगर यह देखना दिलचस्प होगा कि वह अगले दो साल अपनी फॉर्म और फिटनेस को कैसे बनाए रखते हैं।

Lokesh Khera

लेखक के बारे में

Lokesh Khera
लोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें 9 साल का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि के अनुरूप 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू करने वाले लोकेश क्रिकेट टुडे से लेकर इंडिया टीवी जैसे संस्थान में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। इस दौरान उन्होंने ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, क्रिकेट वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, आईपीएल जैसे तमाम बड़े इवेंट्स कवर किए। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह 2022 से हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, Cricket Live score, Asia Cup Schedule, Asia cup Points Table वाले खिलाड़ियों की जानकारी हिंदी में हिंदुस्तान पर |