405 रन बनाकर भी वेस्टइंडीज को मिली शर्मनाक हार, गेंदबाजी कोच ने टीम के गेंदबाजों को जमकर सुनाया

Bhasha, गुवाहाटी
share

वेस्टइंडीज के गेंदबाजी कोच रवि रामपाल ने भारत के खिलाफ दूसरे ODI मैच में 405 रन के रिकॉर्ड लक्ष्य का बचाव नहीं कर पाने पर अपनी टीम की गेंदबाजों को फटकार लगाई। उन्होंने कहा हमारे गेंदबाज योजनाओं को लागू नहीं कर पाए।

West Indies Cricket Team
वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम

वेस्टइंडीज की क्रिकेट टीम ने भारत के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में 405 रन बनाए थे। इसके बाद लग रहा था कि भारत को इस विशाल लक्ष्य का पीछा करने में दिक्कत होगी, लेकिन शुभमन गिल के दोहरे शतक और रोहित शर्मा के शतक के आगे 400 प्लस का टारगेट भी फीका पड़ गया। 44वें ओवर में ही 406 रन बनाकर भारतीय टीम जीत गए। इसके बाद अपनी टीम पर वेस्टइंडीज के गेंदबाजी कोच रवि रामपाल भड़क गए। भारत के खिलाफ दूसरे एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच में 405 रन के रिकॉर्ड लक्ष्य का बचाव नहीं कर पाने पर रामपाल ने अपनी टीम की गेंदबाजों के खराब प्रदर्शन के लिए खूब सुनाया। उनका कहना है कि हमारे गेंदबाज योजनाओं को सही से लागू नहीं कर पाए।

भारत ने बुधवार को गुवाहाटी में महज 43.3 ओवर में 400 से ज्यादा रनों का लक्ष्य हासिल कर आठ विकेट से जीत दर्ज की। कप्तान शुभमन गिल ने 133 गेंद में नाबाद 223 रन की पारी खेलकर सबसे तेज एकदिवसीय दोहरा शतक जड़ा, जबकि रोहित शर्मा ने 75 गेंद में 101 रन बनाए। दोनों ने पहले विकेट के लिए 255 रन की साझेदारी करके भारत की जीत की नींव रखी। रामपाल ने मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, ''हमारे नजरिए से 43 ओवर में 400 से अधिक रन के लक्ष्य का पीछा कर लिया जाना निश्चित तौर पर स्वीकार्य नहीं है, लेकिन हमारे लिए आत्मविश्वास दोबारा हासिल करना और आगे बढ़ना महत्वपूर्ण है।''

रामपाल ने की भारतीय बल्लेबाजों की तारीफ

उन्होंने भारतीय बल्लेबाजों की भी तारीफ की और खासकर पावरप्ले में उनके शानदार प्रदर्शन का उल्लेख किया जिससे वेस्टइंडीज शुरुआत से ही दबाव में आ गया। उन्होंने कहा, ''भारतीय टीम ने अपनी घरेलू परिस्थितियों में बल्लेबाजी के अनुकूल पिच पर निश्चित तौर पर बहुत अच्छा प्रदर्शन किया। हालांकि, हमारे गेंदबाज पर्याप्त निरंतरता नहीं दिखा सके और बल्लेबाजी की अनुकूल पिच पर हमारा गेंदबाजी की योजनाओं को लागू करना अपेक्षित स्तर का नहीं था।''

रामपाल ने कहा कि पिच से गेंदबाजों को बहुत कम मदद मिली लेकिन वेस्टइंडीज को अपनी योजनाओं को बेहतर तरीके से लागू करने की जरूरत थी। सीरीज गंवाने के बावजूद रामपाल ने बल्लेबाजों की सराहना की। दूसरे एकदिवसीय में वेस्टइंडीज के तीन बल्लेबाजों ने शतक लगाए। जॉन कैंपबेल ने 101, शाई होप ने 104 और अमीर जांगू ने 114 रन बनाए। तिरुवनंतपुरम में खेले गए पहले मैच में जस्टिन ग्रीव्स ने भी शतक जड़ा था जबकि कैंपबेल और जांगू ने अर्धशतक लगाए थे।

रामपाल ने कहा, ''हमारी बल्लेबाजी इकाई ने बहुत अच्छा काम किया है। इस शृंखला से खिलाड़ियों को जो अनुभव मिला है, वह विश्व कप क्वालीफायर में हमारे लिए उपयोगी होगा। अगर भविष्य में हमें इसी तरह की पिचों पर खेलना पड़ा तो हमारे पास अधिक अनुभव होगा और अपनी योजनाओं को लागू करने की बेहतर समझ होगी।''

Vikash Gaur

लेखक के बारे में

Vikash Gaur

विकाश गौड़: डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कम असिस्टेंट मैनेजर, स्पोर्ट्स


संक्षिप्त विवरण:

विकाश गौड़ पिछले 8 वर्षों से हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


विस्तृत बायो:

परिचय और अनुभव: विकाश गौड़ भारतीय डिजिटल स्पोर्ट्स मीडिया का एक उभरता हुआ चेहरा हैं। लगभग 8 वर्षों के अनुभव के साथ, विकाश ने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को जमीन से समझा है। 2016 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले विकाश ने डिजिटल-फर्स्ट अप्रोच के साथ खेल पत्रकारिता में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जनवरी 2021 से वह 'लाइव हिन्दुस्तान' की स्पोर्ट्स टीम के मुख्य स्तंभ बने हुए हैं, जहां वह कंटेंट प्लानिंग और स्पोर्ट्स कवरेज का नेतृत्व करते हैं।


करियर का सफर:
मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद विकाश का सफर 'खबर नॉन स्टॉप' से शुरू हुआ था, जो अब देश के प्रतिष्ठित मीडिया घरानों तक फैला हुआ है। उन्होंने पत्रिका समूह की वेबसाइट 'कैच न्यूज' में खेल की खबरों की तकनीकी समझ विकसित की। इसके बाद 'डेली हंट' में वीडियो प्रोड्यूसर के तौर पर काम करते हुए उन्होंने विजुअल स्टोरीटेलिंग के गुर सीखे। 'दैनिक जागरण' की वेबसाइट में करीब ढाई साल तक खेल डेस्क पर अपनी धार तेज करने के बाद, उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान का रुख किया, जहां वे बीते 4 साल से चौके-छक्के लगा रहे हैं। इंटर्न के तौर पर प्रिंट की समझ हासिल कर चुके विकाश गौड़ के पास अब डिजिटल की अच्छी समझ है और वे ट्रेंड को बखूबी फॉलो करते हैं।


खेल जगत की कवरेज और विशेषज्ञता:
अपने अब तक के करियर में विकाश ने दुनिया के कई बड़े खेल आयोजनों को डेस्क और फील्ड पर रहकर कवर किया है। उनकी विशेषज्ञता केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि वह मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट्स की भी गहरी समझ रखते हैं। उन्होंने निम्नलिखित प्रमुख आयोजनों का व्यापक विश्लेषण और रिपोर्टिंग की है:


क्रिकेट:आईसीसी क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल और द्विपक्षीय सीरीज।


ग्लोबल इवेंट्स: ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल


पत्रकारिता का दृष्टिकोण:
विकाश का मानना है कि खेल पत्रकारिता केवल स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह खिलाड़ियों के संघर्ष, खेल की रणनीति और डेटा के पीछे छिपी कहानी को पाठकों तक पहुंचाने का माध्यम है। लाइव हिन्दुस्तान में अपनी भूमिका में वह सुनिश्चित करते हैं कि खेल की खबरें सटीक, तेज और निष्पक्ष हों, जिससे पाठकों को एक संपूर्ण अनुभव मिल सके।


विशेषज्ञता:

क्रिकेट विश्लेषण एवं लाइव कवरेज
ओलंपिक एवं ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट्स
इंटरव्यू एवं मीडिया इंटरैक्शन
स्पोर्ट्स डेटा एंड स्टेटिस्टिक्स
डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी एंड टीम मैनेजमेंट

और पढ़ें
Cricket News , Cricket Schedule , Live Cricket Score से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। क्रिकेट की सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़405 रन बनाकर भी वेस्टइंडीज को मिली हार, कोच ने गेंदबाजों को जमकर सुनाया