राशिद खान से छिनी कप्तानी, किसे मिली अफगानिस्तान की कमान? श्रीलंका सीरीज के लिए स्क्वॉड घोषित

Mar 05, 2026 06:40 pm ISTMd.Akram लाइव हिन्दुस्तान
share

Ibrahim Zadran Replaced Rashid Khan as Captain: अफगानिस्तान ने टी20 टीम के नए कप्तान की घोषणा की है। राशिद खान की जगह इब्राहिम जादरान को कमान सौंपी गई है।

राशिद खान से छिनी कप्तानी, किसे मिली अफगानिस्तान की कमान? श्रीलंका सीरीज के लिए स्क्वॉड घोषित

स्टार स्पिनर राशिद खान से अफगानिस्तान टी20 टीम की कप्तानी छिन गई है। उनकी जगह सलामी बल्लेबाज इब्राहिम जादरान को कमान सौंपी गई है। अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (एसीबी) ने गुरुवार को श्रीलंका के खिलाफ सीमित ओवरों की सीरीज के लिए अपने स्क्वॉड का ऐलान किया। अफगानिस्तान और श्रीलंका के बीच 13 मार्च से 25 मार्च तक यूएई में तीन टी20 और तीन वनडे मैच खेले जाने हैं। राशिद के नेतृत्व में अफगानिस्तान टीम आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में शुरुआती चरण से आगे नहीं बढ़ सकी थी। अफगानिस्तान ने दो मैच जीते और दो गंवाए। वहीं, श्रीलंका सुपर-8 चरण से बाहर हुआ।

एसीबी के चीफ सिलेक्टर अहमद शाह सुलेमानखिल ने कहा, ''T20I कैप्टन के तौर पर राशिद खान के कार्यकाल में टीम ने बहुत सफलता हासिल की, खासकर 2024 के टी20 वर्ल्ड कप में टीम का सफर शानदार रहा, जहां हम सेमीफाइनल तक पहुंचे। बोर्ड के लंबे समय के स्ट्रेटेजिक विजन के हिसाब से और हमारे टीम मैनेजमेंट में हाल के बदलावों के बाद, जिसमें एक नए हेड कोच की नियुक्ति भी शामिल है, हमने T20I सेटअप में लीडरशिप बदलने का फैसला सोच-समझकर लिया है।''

इब्राहिम जादरान

अफगानिस्तान के टी20 स्क्वॉड से पेसर फजलहक फारूकी, ऑलराउंडर गुलबदीन नायब और विकेटकीपर मोहम्मद इशाक को बाहर किया गया है। तीनों टी20 वर्ल्ड कप स्क्वॉड में सामिल थे। इनकी जगह पेसर फरीद अहमद, ऑलराउंडर शराफुद्दीन अशरफ और विकेटकीपर नूर रहमान को टीम में शामिल किया गया है। वनडे सेटअप में फरीद अहमद मलिक की वापसी हुई है। तेज गेंदबाज जिया उर रहमान शरीफी को वनडे में पहली बार चुना गया है।

अफगानिस्तान का टी20 स्क्वॉड: इब्राहिम जादरान (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज, शराफद्दीन अशरफ, अब्दुल्ला अहमदजई, राशिद खान, नूर अहमद, मुजीब उर रहमान, नूर रहमान, सेदिकुल्लाह अटल, दरविश रसूली, शाहिदुल्लाह कमाल, अजमतुल्लाह उमरजई, मोहम्मद नबी, जिया उर रहमान शरीफी, फरीद अहमद मलिक।

अफगानिस्तान का वनडे स्क्वॉड: हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), रहमत शाह, रहमानुल्लाह गुरबाज़, इकराम अलीखिल, इब्राहिम जादरान, सेदिकुल्लाह अटल, दरविश रसूली, जिया उर रहमान शरीफी, फरीद अहमद मलिक, बिलाल सामी, अजमतुल्लाह उमरजई, मोहम्मद नबी, राशिद खान, नांग्याल खारोटी, एएम गजनफर।

Md.Akram

लेखक के बारे में

Md.Akram

मोहम्मद अकरम: खेल पत्रकार

परिचय: मोहम्मद अकरम 10 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें खेल और राजनीति की दुनिया में गहरी दिलचस्पी है। क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़े अपडेट्स, मैच एनालिसिस और स्टोरी रिसर्च बखूबी अंजाम देते हैं। अकरम का मानना है कि खेल पत्रकारिता सिर्फ स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि खेल की भावना, खिलाड़ियों की मेहनत और उससे जुड़ी कहानियों को सामने लाना भी उतना ही जरूरी है।


अनुभव: अकरम को कंटेंट रिसर्च, स्क्रिप्ट राइटिंग, स्टोरीटेलिंग और एडिटिंग का अच्छा अनुभव है। 2016 में अमर उजाला की ओर से पत्रकारिता में डेब्यू किया। 2019 में टाइम्स नाउ से जुड़े और पांच साल यहां रहे। साल 2022 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और ऑडियंस बिहेवियर को समझकर कंटेंट तैयार करते हैं, जो प्रभावशाली हो। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल जैसे इवेंट कवर किए हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि: अकरम ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बी.ए. (ऑनर्स) मास मीडिया और आईआईएमसी से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। शैक्षणिक पृष्ठभूमि और प्रोफेशनल अनुभव ने अकरम को मीडिया की बुनियादी समझ के साथ-साथ प्रैक्टिकल अप्रोच भी दी है। सीखते रहना और खुद को लगातार अपडेट करना प्रोफेशनल आदतों में शामिल है।


विशेषज्ञता:
मैचों की लाइव कवरेज और एनालिसिस
स्टैट्स बेस्ड दिलचस्पी स्टोरीज
हेडलाइन फ्रेमिंग और कॉपी एडिटिंग में मजबूत पकड़
डेडलाइन मैनेजमेंट और हाई-प्रेशर सिचुएशन में सटीक निर्णय

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule और Live Cricket Score देखें और Live Hindustan App डाउनलोड करके सभी अपडेट सबसे पहले पाएं।