Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़Rare Low for Abhishek sharma Records 10th Duck in T20s During IND vs NZ Series
गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाने वाले अभिषेक शर्मा 10वीं बार जीरो पर हुए आउट, सिर्फ दूसरी बार हुआ ऐसा

गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाने वाले अभिषेक शर्मा 10वीं बार जीरो पर हुए आउट, सिर्फ दूसरी बार हुआ ऐसा

संक्षेप:

भारत के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे मैच में उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सके। वह टी20 इंटरनेशनल में दूसरी बार बिना खाता खोले आउट हुए। वहीं टी20 क्रिकेट में 10वीं बार उनके बल्ले से रन नहीं निकले।

Jan 24, 2026 05:02 pm ISTHimanshu Singh लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

भारतीय टीम के विस्फोटक बल्लेबाज अभिषेक शर्मा न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे मैच में बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। टी20 इंटरनेशनल में कई धमाकेदार पारियां खेल चुके अभिषेक शर्मा भारत के लिए खेलते हुए सिर्फ दो बार जीरो पर आउट हुए हैं। रायपुर में खेले गए दूसरे मैच में भारत ने न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हराया। भारत के सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा दूसरे ओवर के अंदर ही पवेलियन लौट गए थे। हालांकि इसके बाद ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव और शिवम दुबे ने ताबड़तोड़ पारियां खेली और टीम को आसान जीत दिलाई।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में अभिषेक शर्मा ज्यादा देर तक क्रीज पर टिक नहीं सके। अभिषेक अपनी पहली ही गेंद पर कैच आउट हो गए। अभिषेक टी20 इंटरनेशनल में सिर्फ दूसरी बार खाता नहीं खोल सके। इससे पहले जुलाई 2024 में अपने डेब्यू मैच में जिम्बाब्वे के खिलाफ वह जीरो पर आउट हुए थे। हालांकि उस मैच में उन्होंने 4 गेंदें खेली थी। वहीं टी20 क्रिकेट में अभिषेक शर्मा 10वीं बार जीरो पर पवेलियन लौटे हैं। अभिषेक शर्मा ने 170 मैचों में 5002 रन बनाए हैं। उन्होंने भारत के लिए 34 मैचों में 36.33 के औसत से 1199 रन बनाए।

ये भी पढ़ें:सूर्यकुमार की पारी ने गावस्कर को किया इम्प्रेस, टीम भावना पर दिग्गज ने ये कहा

अभिषेक शर्मा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टी20 मैच में धमाकेदार पारी खेली थी। उन्होंने 35 गेंद में 84 रन बनाए। अभिषेक ने 8 छक्के और पांच चौके लगाए। इस पारी की बदौलत उन्होंने टी20 क्रिकेट में पांच हजार रन भी पूरे किए। अभिषेक शर्मा आगामी टी20 विश्व कप में भारत के लिए अहम भूमिका निभाने वाले हैं।

रायपुर में पिछले मैच में सूर्यकुमार ने 37 गेंदों में 221.62 के स्ट्राइक रेट से 82 रन बनाए थे, जबकि ईशान किशन ने 32 गेंदों में तेज 76 रन का योगदान दिया था। अभिषेक शर्मा की शुरुआती सीजन की फॉर्म, हार्दिक पांड्या की ऑलराउंड क्षमताएं और संजू सैमसन की विस्फोटक बल्लेबाजी भारतीय टीम को और मजबूत बनाती है।

Himanshu Singh

लेखक के बारे में

Himanshu Singh

हिमांशु सिंह (कंटेंट प्रोड्यूसर)

हिंमांशु सिंह पिछले 6 वर्षों से खेल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स सेक्शन के कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं।


परिचय और अनुभव

हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। उन्होंने 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ अपनी पारी की शुरुआत की थी। खेल की बारीकियों को समझने और उन्हें पाठकों तक रोचक अंदाज में पहुंचाने में उन्हें महारत हासिल है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि : हिमांशु ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई देश के प्रतिष्ठित संस्थान आईएमएस (नोएडा) से पूरी की है। खेल के प्रति उनके जुनून ने उन्हें करियर की शुरुआत में ही खेल पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया। उन्होंने 2017 में 'पंचायती टाइम्स' वेबसाइट में बतौर ट्रेनी अपने करियर का पहला कदम रखा, जहां उन्होंने खेल रिपोर्टिंग की बुनियादी बारीकियां सीखीं।


खेल विश्लेषण एवं रिपोर्टिंग
लाइव मैच कवरेज और डेटा विश्लेषण
खिलाड़ियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और प्रोफाइल
डिजिटल स्पोर्ट्स कंटेंट स्ट्रेटजी

और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, लाइव स्कोर, क्रिकेट शेड्यूल, T20 वर्ल्ड कप 2026, T20 वर्ल्ड कप 2026 शेड्यूल और T20 वर्ल्ड कप 2026 प्वाइंट टेबल की पूरी जानकारी और खिलाड़ियों के आंकड़े हिंदी में पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।