Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़Ranji Trophy Mohammed Shami and Shahbaz Ahmed Shine Against Gujarat Bengal take upper hand on the third day
रणजी ट्रॉफी: शमी और शाहबाज ने निकाला गुजरात का कचूमर, बंगाल ने हासिल की दमदार बढ़त

रणजी ट्रॉफी: शमी और शाहबाज ने निकाला गुजरात का कचूमर, बंगाल ने हासिल की दमदार बढ़त

संक्षेप:

बंगाल टीम का हिस्सा मोहम्मद शमी और शाहबाज अहमद ने रणजी ट्रॉफी में गुजरात का कचूमर निकाल दिया। दोनों ने गुजरात को पहली पारी में 167 रन पर समेटने में अहम भूमिका निभाई। बंगाल ने दमदार बढ़त हासिल कर ली है।

Oct 27, 2025 08:43 pm ISTBhasha
share Share
Follow Us on

बाएं हाथ के स्पिनर शाहबाज अहमद ने 34 रन देकर छह विकेट चटकाए जिससे बंगाल ने गुजरात को पहली पारी में 167 रन पर समेटने के बाद दूसरी पारी में छह विकेट पर 170 रन बनाकर रणजी ट्रॉफी ग्रुप सी मैच के तीसरे दिन सोमवार को अपना पलड़ा भारी रखा। गुजरात की टीम सोमवार को सात विकेट पर 107 रन से आगे खेलने उतरी और 76.3 ओवर में 167 रन पर ऑल आउट हो गई। शाहबाज के अलावा मोहम्मद शमी ने भी 44 रन पर तीन विकेट चटकाए।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

पहली पारी में 279 रन बनाने वाले बंगाल को पहली पारी के आधार पर 112 रन की बढ़त हासिल हुई। गुजरात की ओर से कप्तान मनन हिंगराजिया ने 252 गेंद में 80 रन की पारी खेली लेकिन उन्हें दूसरे छोर से साथ नहीं मिला। बंगाल को दूसरी पारी में सुदीप कुमार घरामी (54) और कप्तान अभिमन्यु ईश्वरन (25) ने पहले विकेट के लिए 55 रन जोड़कर अच्छी शुरुआत दिलाई। बंगाल की कुल बढ़त 282 रन की हो गई है। दिन का खेल खत्म होने पर अनुस्तुप मजूमदार 44 जबकि शाहबाज 20 रन बनाकर खेल रहे थे।

ये भी पढ़ें:मोहम्मद शमी को लेकर आर अश्विन ने BCCI को दी नसीहत, बोले- चीफ सिलेक्टर अगरकर को…

गुजरात की ओर से दूसरी पारी में बाएं हाथ के स्पिनर सिद्धार्थ देसाई ने 48 रन पर चार विकेट चटकाए। बाएं हाथ के स्पिनर अर्जन नागवासवाला ने दो विकेट हासिल किए। रामनगर में रेलवे के 333 रन के जवाब में उत्तराखंड ने पांच विकेट पर 310 रन बनाकर पहली पारी के आधार पर महत्वपूर्ण बढ़त लेने की ओर कदम बढ़ाए। उत्तराखंड की टीम अब रेलवे से सिर्फ 23 रन से पीछे है। युवराज चौधरी ने 92, भूपेन लालवानी ने 78 और कप्तान कुणाल चंदेला ने 50 रन की पारी खेली। रेलवे की ओर से तेज गेंदबाज कुणाल यादव ने तीन विकेट चटकाए।

लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, Cricket Live score, Asia Cup Schedule, Asia cup Points Table वाले खिलाड़ियों की जानकारी हिंदी में हिंदुस्तान पर |