Ranji Trophy Final Highlights: शुभम पुंडीर के शतक के दम पर फाइनल में मजबूत स्थिति में जम्मू-कश्मीर

Feb 24, 2026 05:32 pm ISTVikash Gaur लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

Ranji Trophy Final Day 1 Highlights: कर्नाटक के सामने जम्मू-कश्मीर ने रणजी ट्रॉफी 2025-26 फाइनल के पहले दिन 2 विकेट के नुकसान पर 284 रन बोर्ड पर लगा दिए हैं। शुभम पुंडीर ने शानदार शतक जड़ा।

Ranji Trophy Final Highlights: शुभम पुंडीर के शतक के दम पर फाइनल में मजबूत स्थिति में जम्मू-कश्मीर

Ranji Trophy Final Day 1 Highlights: शुभम पुंडीर ने शानदार नाबाद शतक बनाकर जम्मू और कश्मीर को मंगलवार को कर्नाटक के खिलाफ अपने पहले रणजी ट्रॉफी फाइनल के पहले दिन का खेल खत्म होने तक दो विकेट पर 284 रन के साथ मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया। शुभम ने 12 चौके और दो छक्के लगाते हुए 221 गेंदों में 117 रन की नाबाद पारी खेली। कप्तान पारस डोगरा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था, जिसके बाद पुंडीर ने यावर हसन (88) के साथ दूसरे विकेट के लिए 139 रन की साझेदारी करके टीम को मजबूत आधार प्रदान किया। पहले दिन का खेल खत्म होने से पहले शुभम ने अब्दुल समद ( नाबाद 52) के साथ एक और शतकीय (अटूट 105 रन) साझेदारी कर ली। कर्नाटक की ओर से प्रसिद्ध कृष्णा ने दोनों विकेट लिये।

8 बार अब तक कर्नाटक की टीम रणजी ट्रॉफी की चैंपियन बन चुकी है, क्या 9वीं बार ये टीम खिताब जीतेगी या फिर जम्मू-कश्मीर की टीम पहली बार इस ट्रॉफी पर कब्जा करेगी? ये अगले कुछ दिनों में तय होगा।

JK 284/2

जम्मू और कश्मीर की प्लेइंग XI: कामरन इकबाल, यावर हसन, शुभम पुंडीर, पारस डोगरा (c), अब्दुल समद, कन्हैया वधावन (w), आबिद मुश्ताक, औकिब नबी डार, युद्धवीर सिंह चरक, साहिल लोत्रा, सुनील कुमार

कर्नाटक की प्लेइंग XI: केएल राहुल, मयंक अग्रवाल, देवदत्त पडिक्कल (c), करुण नायर, स्मरण रविचंद्रन, श्रेयस गोपाल, कृतिक कृष्णा (w), विद्याधर पाटिल, विजयकुमार व्यशाक, शिखर शेट्टी, प्रसिद्ध कृष्णा

Ranji Trophy 2025-26 Final LIVE Scorecard updates

कामरन इकबाल और यावर हसन जम्मू-कश्मीर के लिए ओपनर के तौर पर उतरे। दोनों ने पहले 10 ओवर में सिर्फ 18 रन बनाए, लेकिन कोई विकेट नहीं दिया। 11वें ओवर की दूसरी गेंद पर प्रसिद्ध कृष्णा ने कर्नाटक को पहली सफलता दिलाई, जब उन्होंने कामरान इकबाल को 6 रन के निजी स्कोर पर चलता किया। उन्होंने 36 गेंदों का सामना किया। कैच केएल राहुल ने पकड़ा।

77 गेंदों में यावर हसन ने अर्धशतक पूरा किया। लंच तक जम्मू-कश्मीर की टीम ने 34 ओवर में 104 रन बनाए हैं और सिर्फ एक विकेट गंवाया है। दूसरे सेशन का खेल शुरू हो चुका है। शुभम पुंडीर ने 100 गेंदों में रणजी ट्रॉफी के फाइनल में अर्धशतक पूरा किया। 8 चौके वे अब तक लगा चुके हैं। स्कोर 130 के पार हो गया है।

कर्नाटक के खिलाफ जम्मू-कश्मीर टीम के कप्तान पारस डोगरा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। कर्नाटक की टीम में केएल राहुल, मयंक अग्रवाल, देवदत्त पडिक्कल, करुण नायर और प्रसिद्ध कृष्णा शाामिल हैं, जो इंटरनेशनल क्रिकेट खेल चुके हैं।

Vikash Gaur

लेखक के बारे में

Vikash Gaur

विकाश गौड़: डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कम असिस्टेंट मैनेजर, स्पोर्ट्स


संक्षिप्त विवरण:

विकाश गौड़ पिछले 8 वर्षों से हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


विस्तृत बायो:

परिचय और अनुभव: विकाश गौड़ भारतीय डिजिटल स्पोर्ट्स मीडिया का एक उभरता हुआ चेहरा हैं। लगभग 8 वर्षों के अनुभव के साथ, विकाश ने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को जमीन से समझा है। 2016 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले विकाश ने डिजिटल-फर्स्ट अप्रोच के साथ खेल पत्रकारिता में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जनवरी 2021 से वह 'लाइव हिन्दुस्तान' की स्पोर्ट्स टीम के मुख्य स्तंभ बने हुए हैं, जहां वह कंटेंट प्लानिंग और स्पोर्ट्स कवरेज का नेतृत्व करते हैं।


करियर का सफर:
मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद विकाश का सफर 'खबर नॉन स्टॉप' से शुरू हुआ था, जो अब देश के प्रतिष्ठित मीडिया घरानों तक फैला हुआ है। उन्होंने पत्रिका समूह की वेबसाइट 'कैच न्यूज' में खेल की खबरों की तकनीकी समझ विकसित की। इसके बाद 'डेली हंट' में वीडियो प्रोड्यूसर के तौर पर काम करते हुए उन्होंने विजुअल स्टोरीटेलिंग के गुर सीखे। 'दैनिक जागरण' की वेबसाइट में करीब ढाई साल तक खेल डेस्क पर अपनी धार तेज करने के बाद, उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान का रुख किया, जहां वे बीते 4 साल से चौके-छक्के लगा रहे हैं। इंटर्न के तौर पर प्रिंट की समझ हासिल कर चुके विकाश गौड़ के पास अब डिजिटल की अच्छी समझ है और वे ट्रेंड को बखूबी फॉलो करते हैं।


खेल जगत की कवरेज और विशेषज्ञता:
अपने अब तक के करियर में विकाश ने दुनिया के कई बड़े खेल आयोजनों को डेस्क और फील्ड पर रहकर कवर किया है। उनकी विशेषज्ञता केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि वह मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट्स की भी गहरी समझ रखते हैं। उन्होंने निम्नलिखित प्रमुख आयोजनों का व्यापक विश्लेषण और रिपोर्टिंग की है:


क्रिकेट:आईसीसी क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल और द्विपक्षीय सीरीज।


ग्लोबल इवेंट्स: ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल


पत्रकारिता का दृष्टिकोण:
विकाश का मानना है कि खेल पत्रकारिता केवल स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह खिलाड़ियों के संघर्ष, खेल की रणनीति और डेटा के पीछे छिपी कहानी को पाठकों तक पहुंचाने का माध्यम है। लाइव हिन्दुस्तान में अपनी भूमिका में वह सुनिश्चित करते हैं कि खेल की खबरें सटीक, तेज और निष्पक्ष हों, जिससे पाठकों को एक संपूर्ण अनुभव मिल सके।


विशेषज्ञता:

क्रिकेट विश्लेषण एवं लाइव कवरेज
ओलंपिक एवं ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट्स
इंटरव्यू एवं मीडिया इंटरैक्शन
स्पोर्ट्स डेटा एंड स्टेटिस्टिक्स
डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी एंड टीम मैनेजमेंट


ट्विटर प्रोफाइल
लिंक्डइन और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, लाइव स्कोर, क्रिकेट शेड्यूल, T20 वर्ल्ड कप 2026, T20 वर्ल्ड कप 2026 शेड्यूल और T20 वर्ल्ड कप 2026 प्वाइंट टेबल की पूरी जानकारी और खिलाड़ियों के आंकड़े हिंदी में पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।