रमनदीप सिंह का यह कैच देख आप भी कहेंगे भई वाह! पाकिस्तानी खिलाड़ियों की भी फटी रह गई आंखें

Oct 20, 2024 07:49 am ISTLokesh Khera लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

  • Ramandeep Singh Catch Video- रमनदीप सिंह ने यह कैच 9वें ओवर की पहली गेंद पर पाकिस्तानी सलामी बल्लेबाज यासिर खान का पकड़ा। पहले रमनदीप ने अपने दाईं और दौड़ लगाई इसके बाद शानदार डाइव लगाते हुए कैच को अंजाम दिया।

रमनदीप सिंह का यह कैच देख आप भी कहेंगे भई वाह! पाकिस्तानी खिलाड़ियों की भी फटी रह गई आंखें

ओमान में इस समय इमर्जिंग एशिया कप खेला जा रहा है। शनिवार, 19 अक्टूबर को टूर्नामेंट का चौथा मुकाबला इंडिया ए और पाकिस्तान ए के बीच खेला गया। इस मैच में तिलक वर्मा की अगुवाई वाली इंडिया ए ने पाकिस्तान ए को 7 रनों से धूल चटाकर टूर्नामेंट में आगाज जीत के साथ किया। भारत की इस जीत के हीरो अंशुल काम्बोज रहे जिन्होंने अपनी बेहतरीन गेंदबाजी के दम पर भारत को यह मैच जीताया। हालांकि इस मैच में महफिल रमनदीप सिंह अपनी शानदार फील्डिंग के दम पर लूट गए।

रमनदीप ने पाकिस्तान के खिलाफ एक ऐसा शानदार कैच पकड़ा जिसे देखने के बाद हर कोई हैरान था। पाकिस्तान के डग आउट में बैठे खिलाड़ियों की तो आंखें फटी की फटी रह गई।

रमनदीप ने यह अद्भुत कैच पाकिस्तान की पारी के 9वें ओवर के दौरान पकड़ा। निशांत सिंधु की पहली गेंद पर यासिर खान मिड विकेट की दिशा में बड़ा शॉट खेलना चाहते थे, मगर वहां तैनात रमनदीप ने ऐसा होने नहीं दिया। रमन ने अपने दाईं ओर दौड़ लगाते हुए पहले मैदान को कवर किया और फिर एक शानदार डाइव के साथ कैच को एक हाथ से अंजाम दिया।

रमनदीप के कैच का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है और फैंस इसे 2024 का अब तक का सबसे बेहतरीन कैच भी बता रहे हैं। आप भी देखें वीडियो-

कैसा रहा इंडिया ए वर्सेस पाकिस्तान ए मैच?

टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने उतरी टीम इंडिया ने पाकिस्तान के खिलाफ निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 183 रन बोर्ड पर लगाए। भारत ए की ओर से कोई बल्लेबाज अर्धशतक तो नहीं जड़ पाया, मगर कप्तान तिलक वर्मा (44) के अलावा अभिषेक शर्मा (35), प्रभसिमरन (36) और नेहाल वडेरा (25) ने शानदार पारियां खेली। 184 रनों के टारगेट का पीछा पाकिस्तान ए ने आखिरी ओवर तक किया, मगर टीम 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 176 ही रन बना पाई और भारत ए ने यह मैच 7 रनों से अपने नाम किया।

Lokesh Khera

लेखक के बारे में

Lokesh Khera

लोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें एक दशक से भी अधिक का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि को प्रोफेशनल करियर में तबदील करते हुए 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू किया। क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, हॉकी, एथलेटिक्स समेत तमाम खेलों को बारीकी से कवर करते हैं। क्रिकेट टुडे के साथ उनकी पारी का आगाज हुआ, जहां उन्होंने वेबसाइड के साथ मैगजीन के लिए काम किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी के साथ जुड़े और वहां तीन साल अपनी सेवाएं दी। इस दौरान ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, 2019 वनडे वर्ल्ड कप और 2021 टी20 वर्ल्ड कप जैसे तमाम इवेंट कवर किए और कई इंटरव्यू भी लिए, जिसमें दानिश कनेरिया और चेतन साकारिया जैसे इंटरनेशनल स्टार शामिल हैं। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह फरवरी 2022 जुड़े। यहां भी उन्होंने कॉमनवेल्थ, ओलंपिक, 2023 वनडे वर्ल्ड कप, 2024 टी20 वर्ल्ड कप, 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़े-बड़े इंटरनेशनल इवेंट को बखूबी कवर किया और नई सचें सीखने में हमेशा रुचि रखते हैं। क्रिकेट पढ़ने लिखने के अलावा खुद खेलना भी पंसद करते हैं। इसके अलावा किताबें पढ़ना भी पंसद है।

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule और Live Cricket Score देखें और Live Hindustan App डाउनलोड करके सभी अपडेट सबसे पहले पाएं।