राजस्थान रॉयल्स ने IPL नियमों की उड़ाई धज्जियां, रंगे हाथ फोन चलाता पकड़ा गया मैनेजर; ललित मोदी ने उठाए सवाल

Lokesh Khera लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

राजस्थान रॉयल्स की टीम बड़े विवाद में फंस गई है। दरअसल, उनके टीम मैनेजर मैच के दौरान रंगे हाथ फोन चलाते हुए पकड़े गए। इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद बवाल मच गया है। ललित मोदी ने भी इस मुद्दे पर सवाल उठाए हैं।

राजस्थान रॉयल्स ने IPL नियमों की उड़ाई धज्जियां, रंगे हाथ फोन चलाता पकड़ा गया मैनेजर; ललित मोदी ने उठाए सवाल

राजस्थान रॉयल्स की टीम इस समय आईपीएल 2026 में धूम मचा रही है। उनके बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जायसवाल और ध्रुव जुरेल रनों की बारिश कर रहे हैं, वहीं रवि बिश्नोई सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में टॉप पर हैं। अभी तक आईपीएल 2026 में जीत का चौका लगाकर पॉइंट्स टेबल में नंबर-1 पर बैठी राजस्थान रॉयल्स की टीम बड़े विवाद में फंस गई है। दरअसल, उनके टीम मैनेजर मैच के दौरान रंगे हाथ फोन चलाते हुए पकड़े गए। इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद बवाल मच गया है। ललित मोदी ने भी इस मुद्दे पर सवाल उठाए हैं।

यह घटना राजस्थान रॉयल्स वर्सेस रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मैच की है। वैभव सूर्यवंशी के आउट होने के बाद जब कैमरा उन्हें डगआउट में कवर कर रहा था, तब आरआर का टीम मैनेजर रोमी भिंडर वहां फोन चलाता पकड़ा गया।

वीडियो में रोमी भिंडर अपने फोन पर कुछ टाइप करते हुए नजर आ रहे हैं और उनके बगल में वैभव सूर्यवंशी बैठे हैं।

स्क्रीन की यह चमक IPL के पूर्व कमिश्नर ललित मोदी को भी नजरअंदाज नहीं हुई। मोदी ने सोशल मीडिया पर हैरानी जताई कि एंटी-करप्शन अधिकारियों ने टीम डगआउट में मोबाइल फोन के इस्तेमाल की इजाजत कैसे दी।

वीडियो शेयर करते हुए ललित मोदी ने लिखा, “यह तो बिल्कुल भी मंजूर नहीं है। भ्रष्टाचार-विरोधी तंत्र कहां था?”

क्या कहता है नियम?

नियमों के अनुसार, डगआउट को साफ तौर पर PMOA (खिलाड़ियों और मैच अधिकारियों का क्षेत्र) का हिस्सा माना गया है। हालांकि, नियमों में कुछ लोगों के लिए थोड़ी छूट दी गई है, लेकिन पाबंदियां बहुत ही बारीकी से तय की गई हैं। IPL 2026 के PMOA प्रोटोकॉल दस्तावेज में लिखा है, “PMOA में मोबाइल फोन और दूसरे इलेक्ट्रॉनिक संचार उपकरणों का इस्तेमाल करने की इजाजत टीम के कुछ सदस्यों को छोड़कर किसी और को नहीं है। टीम मैनेजर ड्रेसिंग रूम में फोन का इस्तेमाल कर सकते हैं, लेकिन डगआउट में नहीं।”

इसमें यह भी कहा गया है कि सभी खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ को स्टेडियम पहुंचते ही अपने मोबाइल फोन और स्मार्टवॉच बंद करके, उन्हें सुरक्षित रखने के लिए टीम के सिक्योरिटी लाइजन ऑफिसर (SLO) को सौंपना होगा।

डेटा से जुड़े कामों के लिए, तय की गई एनालिस्ट टेबल पर सिर्फ टीम एनालिस्ट को ही कंप्यूटर इस्तेमाल करने की इजाजत है।

Lokesh Khera

लेखक के बारे में

Lokesh Khera

लोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें एक दशक से भी अधिक का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि को प्रोफेशनल करियर में तबदील करते हुए 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू किया। क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, हॉकी, एथलेटिक्स समेत तमाम खेलों को बारीकी से कवर करते हैं। क्रिकेट टुडे के साथ उनकी पारी का आगाज हुआ, जहां उन्होंने वेबसाइड के साथ मैगजीन के लिए काम किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी के साथ जुड़े और वहां तीन साल अपनी सेवाएं दी। इस दौरान ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, 2019 वनडे वर्ल्ड कप और 2021 टी20 वर्ल्ड कप जैसे तमाम इवेंट कवर किए और कई इंटरव्यू भी लिए, जिसमें दानिश कनेरिया और चेतन साकारिया जैसे इंटरनेशनल स्टार शामिल हैं। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह फरवरी 2022 जुड़े। यहां भी उन्होंने कॉमनवेल्थ, ओलंपिक, 2023 वनडे वर्ल्ड कप, 2024 टी20 वर्ल्ड कप, 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़े-बड़े इंटरनेशनल इवेंट को बखूबी कवर किया और नई सचें सीखने में हमेशा रुचि रखते हैं। क्रिकेट पढ़ने लिखने के अलावा खुद खेलना भी पंसद करते हैं। इसके अलावा किताबें पढ़ना भी पंसद है।

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले GT vs RCB Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।