Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़Raipur ODI Despite the historic win Captain Temba Bavuma made a big statement about India Says it is a record chase But
ऐतिहासिक जीत के बावजूद भारत को लेकर बावुमा कह गए बड़ी बात, बोले- भले ही रिकॉर्ड चेज है लेकिन...

ऐतिहासिक जीत के बावजूद भारत को लेकर बावुमा कह गए बड़ी बात, बोले- भले ही रिकॉर्ड चेज है लेकिन...

संक्षेप:

साउथ अफ्रीका ने भारत के खिलाफ दूसरे वनडे में चार विकेट से जीत हासिल की। भारत 359 का टारगेट डिफेंड नहीं कर सका। जानिए, ऐतिहासिक जीत के बाद साउथ अफ्रीका के कप्तान टेम्बा बावुमा ने क्या कहा?

Dec 04, 2025 06:58 am ISTMd.Akram लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

टेम्बा बावुमा की अगुवाई वाली साउथ अफ्रीका की टीम ने भारत के खिलाफ दूसरे वनडे में ऐतिहासिक जीत दर्ज की। भारतीय टीम रायपुर के मैदान पर 359 का टारगेट डिफेंड नहीं कर सकी। साउथ अफ्रीका ने 49.2 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल किया। यह वनडे में भारत के खिलाफ लक्ष्य का पीछा करते हुए किसी भी टीम की संयुक्त रूप से सबसे बड़ी जीत है। ओपनर एडेन मार्करम (110) ने शानदार शतकीय पारी खेली। उन्होंने बावुमा (46) के साथ दूसरे विकेट के लिए 101 रन की पार्टनरशिप की। मार्करम ने मैथ्यू ब्रीटजके (68) के संग तीसरे विकेट के लिए 70 रन जोड़े। डेवाल्ड ब्रेविस (54) ने भी अर्धशतक जमाया। आठवें नंबर पर आए कॉर्बिन बॉश ने 15 गेंदों में नाबाद 29 रन जुटाए। साउथ अफ्रीका ने विदेशी सरजमीं पर लक्ष्य का पीछा करते हुए सबसे बड़ी जीत अपने नाम की है। हालांकि, ऐतिहासिक जीत के बावजूद कप्तान बावुमा ने भारत को लेकर बड़ी बड़ी बात कही।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

बावुमा ने दूसरा वनडे चार विकेट से जीतने के बाद कहा, ''मुझे खुशी है कि हमने जीत की दहलीज पार कर ली। इस मैच में आते हुए हमारा फोकस था कि बॉल के साथ हम कैसे और बेहतर हो सकते हैं। लेकिन बैट के साथ टॉप तीन ने निश्चित रूप से बेहतर किया। एडेन मार्करम और मैथ्यू ब्रीटजके की फॉर्म जारी है और कॉर्बिन बॉश काफी मैच्योरिटी दिखा रहे हैं। फिनिशिंग भी बेहतर रही। अविश्वसनीय गेम रहा। यह एक रिकॉर्ड चेज है, जो दिखाता है कि भारतीय टीम के खिलाफ खेलना कितना कठिन है। लगभग सभी का योगदान ने दिया और हमें ऐसे बड़े रन चेज में इसकी जरूरत होगी। जब मैं क्रीज पर आया तो एडेन बॉल को हिट कर रहा था। मैं उसके साथ पार्टनरशिप बनाने की कोशिश कर रहा था। मैच को डीप ले जाना चाहता था, भले ही मॉडर्न क्रिकेट में यह अलग हो। लेकिन बात पार्टनरशिप और मेरे पीछे आने वाले लोगों पर भरोसा करने की थी। मुझे लगता है कि ब्रेविस को जल्दी भेजना हमारे लिए फायदेमंद रहा।''

ये भी पढ़ें:इस रिजल्ट को निगलना मुश्किल नहीं...राहुल ने बताया टीम इंडिया को क्यों मिली हार?

कप्तान ने आगे कहा, ''इस मैच से हमें बहुत कॉन्फिडेंस मिलेगा। एक जबर्दस्त सीरीज तैयार हुई है। मुझे लगता है कि जो लोग यहां हैं, वे हमारे बेस्ट प्लेयर हैं। पोजीशन के लिए खिलाड़ियों के बीच कड़ा कॉम्पिटिशन है। इसलिए मुझे लगता है कि बल्लेबाज जानते हैं कि उन्हें अपना बेस्ट देना है। यह स्थिति बॉलर्स के साथ भी है। इस तरह की परफॉर्मेंस कॉन्फिडेंस के लिए बहुत अच्छी होती है।'' नांद्रे बर्गर और टोनी डी जोर्जी मैच के दौरान चोटिल हो गए थे। दोनों के बारे में बावुमा ने कहा, ''मैं डॉक्टर नहीं हूं, इसलिए मुझे ज्यादा नहीं पता। सच कहूं तो यह बहुत अच्छा नहीं लग रहा। नांद्रे अपना स्पेल पूरा नहीं कर पाए। टोनी को भी बाहर जाना पड़ा। वे मेडिकल प्रोसेस से गुजरेंगे। अगर जरूरत पड़ी तो हमारे पास खिलाड़ी तैयार हैं, जो शनिवार को काम पूरा कर सकते हैं।'' इंडिया वर्सेस साउथ अफ्रीका वनडे सीरीज का तीसरा और निर्णायक मैच शनिवार (6 दिसंबर) को विशाखापट्टनम में आयोजित होगा।

Md.Akram

लेखक के बारे में

Md.Akram
मोहम्मद अकरम, लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें खेल और राजनीति की दुनिया में गहरी दिलचस्पी है। अकरम को पत्रकारिता में 8 साल से ज्यादा का अनुभव है। 2016 में अमर उजाला की ओर से पत्रकारिता में डेब्यू किया। 2019 में टाइम्स नाउ से जुड़े और पांच साल यहां रहे। साल 2022 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा हैं। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल जैसे इवेंट कवर किए हैं। अकरम ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बी.ए. (ऑनर्स) मास मीडिया और आईआईएमसी से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, Cricket Live score, Asia Cup Schedule, Asia cup Points Table वाले खिलाड़ियों की जानकारी हिंदी में हिंदुस्तान पर |