Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़Rain washed out 3rd match of ICC Womens Cricket World Cup 2025 in Colombo Pakistan is in danger now
कोलंबो में वर्ल्ड कप 2025 का तीसरा मैच चढ़ा बारिश की भेंट, पाकिस्तान का करा दिया बेड़ा गर्क

कोलंबो में वर्ल्ड कप 2025 का तीसरा मैच चढ़ा बारिश की भेंट, पाकिस्तान का करा दिया बेड़ा गर्क

संक्षेप: ICC Women's Cricket World Cup 2025 का तीसरा मैच रद्द हुआ है। बारिश के कारण कोलंबो में तीन मैच पूरे नहीं हुए। पाकिस्तान की टीम तीसरे मैच में शामिल थे और इससे पाकिस्तान के सेमीफाइनल में पहुंचने के चांस कम हो गए हैं। 

Thu, 16 Oct 2025 05:39 AMVikash Gaur भाषा, कोलंबो
share Share
Follow Us on

कोलंबो में एक बार फिर से आईसीसी वुमेंस क्रिकेट वर्ल्ड कप 2025 का लीग मैच बारिश की भेंट चढ़ गया। इस तरह पाकिस्तान से इंग्लैंड पर पहली जीत दर्ज करने का सुनहरा मौका छिन गया। पाकिस्तान की टीम टूर्नामेंट में अपनी जीत का खाता नहीं खोल पाई। लगातार हो रही बारिश के कारण पाकिस्तान को आईसीसी महिला विश्व कप के मैच में बुधवार को चार बार की चैंपियन टीम के साथ अंक बांटने पड़े। इससे पाकिस्तान का बहुत नुकसान हुआ है, क्योंकि टीम के अब टॉप 4 में पहुंचने के चांस कम हो गए हैं।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

कप्तान फातिमा सना के चार विकेट की मदद से पाकिस्तान ने पिच से मिल रही उछाल और मूवमेंट का फायदा उठाते हुए इंग्लैंड को बारिश के कारण प्रति टीम 31 ओवर के मैच में नौ विकेट पर 133 रन पर रोक दिया था। जवाब में डकवर्थ लुईस प्रणाली के आधार पर पाकिस्तान को 113 रन का संशोधित लक्ष्य मिला। सलामी बल्लेबाज मुनीबा अली (नौ) और ओमाइमा सोहेल (19) ने अच्छी शुरूआत करते हुए 6.4 ओवर में बिना किसी नुकसान के 34 रन बना लिए थे।

बारिश रूकती नहीं देखकर मैच आखिर में रद्द कर दिया गया, जिससे पाकिस्तान की सेमीफाइनल की दौड़ में बने रहने की उम्मीदों पर भी लगभग पानी फिर गया। पाकिस्तान की टीम टूर्नामेंट में अभी एक भी जीत दर्ज नहीं कर सकी है और तीन हार के बाद तालिका में सबसे नीचे है। उसके पास एकमात्र अंक है और अब उसे न्यूजीलैंड, दक्षिण अफ्रीका और श्रीलंका से खेलना है। पाकिस्तान की टीम यहां से एक भी मैच हारी या फिर मैच रद्द हुआ तो फिर पाकिस्तान की टीम सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो जाएगी।

दूसरी ओर इंग्लैंड सात अंक लेकर तालिका में शीर्ष पर पहुंच गया। ऑस्ट्रेलिया के भी सात अंक है, लेकिन उसका नेट रन रेट प्लस 1.35 है, जबकि इंग्लैंड का नेट रन रेट प्लस 1.86 है। यह टूर्नामेंट का तीसरा मैच था, जो कोलंबो में खेला जाना था, लेकिन बारिश के कारण रद्द हुआ है। इससे पहले श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका और न्यूजीलैंड का मैच भी बारिश में धुला था।

इस आधे-अधूरे मैच की बात करें तो पहले गेंदबाजी करते हुए पाकिस्तान के लिए फातिमा ने 27 रन देकर चार और बायें हाथ की स्पिनर सादिया इकबाल ने 16 रन देकर दो विकेट लिए। इंग्लैंड ने 25 ओवरों के बाद सात विकेट 79 रन पर गंवा दिये थे जब बारिश के कारण खेल रोकना पड़ा। साढे तीन घंटे के विलंब के बाद मैच प्रति टीम 31 ओवर का कर दिया गया। इंग्लैंड के लिए चार्लोट डीन (33) और एमिली अरलोट (18) ने बाकी छह ओवरों में 54 रन की साझेदारी करके इंग्लैंड को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया।

इससे पहले डायना बेग ने दूसरे ही ओवर में टैमी ब्यूमोंट को आउट करके पाकिस्तान को शानदार शुरूआत दी। फातिमा ने शीर्षक्रम को नेस्तनाबूद करते हुए एमी जोंस (आठ), नेट स्किवेर ब्रंट (चार) और कप्तान हीथर नाइट (18) को सस्ते में आउट किया। सादिया इकबाल ने इसके बाद बायें हाथ की स्पिन गेंदबाजी का कमाल दिखाते हुए एम्मा लैंब और सोफिया डंकली (11) को आउट किया। दोनों बाद डीआरएस लिया गया था और फैसला गेंदबाज के पक्ष में रहा। रमीन शमीम ने एलिस कैपसी (16) को पगबाधा आउट किया। चार बार की चैंपियन टीम ने 117 डॉट गेंदें खेलीं। खेल शुरू होने के बाद डीन ने तीन और अरलोट ने दो चौके लगाये। डीन आखिरी ओवर में फातिमा की गेंद पर आउट हुई जो उनका चौथा विकेट था।

Vikash Gaur

लेखक के बारे में

Vikash Gaur
विकाश गौड़, लाइव हिन्दुस्तान के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में कार्यरत हैं। हिंदी पत्रकारिता के क्षेत्र में इनको करीब 8 साल का अनुभव है। करियर की शुरुआत से ही ये डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं। 2016 में इन्होंने अपने पत्रकारिता के सफर का शुभारंभ किया। खबर नॉन स्टॉप से शुरुआत करते हुए, वे पत्रिका समूह की प्रमुख वेबसाइट कैच न्यूज से जुड़े, जहां इन्होंने खेल से जुड़ी खबरों की बारीकियों को सीखा। इसके बाद, इन्होंने डेली हंट में थोड़े समय के लिए वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में काम किया और फिर दैनिक जागरण की वेबसाइट से जुड़कर पूरी तरह से खेल समाचारों की दुनिया में प्रवेश कर लिया। यहां इन्होंने लगभग ढाई साल तक कार्य किया और जनवरी 2021 से लाइव हिन्दुस्तान के साथ हैं। अपने करीब साढ़े छह साल के अनुभव में विकाश ने सभी प्रमुख खेल आयोजनों को कवर किया है, जिनमें क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल, ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल, एशियाई खेल और कई अन्य बड़े खेल आयोजन शामिल हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, Cricket Live score, Asia Cup Schedule, Asia cup Points Table वाले खिलाड़ियों की जानकारी हिंदी में हिंदुस्तान पर |