'वैभव सूर्यवंशी जो आज कर रहे, वैसा...', हरभजन सिंह ने शेयर किया द्रविड़ से जुड़ा हैरतअंगेज किस्सा

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Harbhajan Singh on Vaibhav Sooryavanshi: पूर्व दिग्गज स्पिनर हरभनजन सिंह ने वैभव सूर्यवंशी की दिल खोलकर तारीफ की है। उन्होंने कहा कि सूर्यवंशी जो आज कर रहे हैं, वैसा पहले कभी किसी ने नहीं किया।

Harbhajan Singh on Vaibhav Sooryavanshi
वैभव सूर्यवंशी, हरभजन सिंह और राहुल द्रविड़

युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी कम वक्त में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से अपनी एक अलग पहचान बनाने में कामयाब रहे हैं। वह शुरुआत से ही गेंदबाजों की बखिया उधेड़ना शुरू कर देते हैं। भारत के पूर्व दिग्गज स्पिनर हरभनज सिंह भी 15 वर्षीय ओपनर की बेखौफ बैटिंग के मुरीद हैं। उन्होंने सूर्यवंशी को'अविश्वसनीय' प्रतिभा करार दिया है। हरभजन ने कहा कि सूर्यवंशी अपने खेल में निर्भीक अंदाज से ऐसा कर रहे हैं जो पहले कभी किसी खिलाड़ी ने नहीं किया। उन्होंने साथ ही सूर्यवंशी और राहुल द्रविड़ से जुड़ा हैरतअंगेज किस्सा शेयर किया। सूर्यवंशी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेलते हैं। उन्होंने साल 2025 में आईपीएल डेब्यू किया था। तब द्रविड़ राजस्थान टीम के हेड कोच थे।

'वैभव सूर्यवंशी से राहुल द्रविड़ ने पूछा कि...'

हरभजन ने जिम्बाब्वे सीरीज से पहले 'जियोस्टार' से बातचीत में कहा, ''वैभव सूर्यवंशी आज जिस तरह का खेल दिखा रहे हैं, वैसा पहले कभी किसी ने नहीं किया। वह अविश्वसनीय हैं, बेहद शानदार प्रतिभा हैं। मुझे नहीं लगता कि मैंने कभी ऐसी प्रतिभा देखी है या उसका सामना किया है।'' उन्होंने कहा, ''मुझे लगता है कि सबसे बड़ा बदलाव यह है कि अब लोग निडर सोच वाले खिलाड़ियों और उनके अपने तरीके से खेलने के नजरिए को स्वीकार कर रहे हैं।'' पूर्व स्पिनर ने आगे बताया, ''राहुल द्रविड़ राजस्थान टीम के कोच थे। उन्होंने सूर्यवंशी से पूछा, 'पहली गेंद पर क्या करोगे?' उसने जवाब दिया, 'अगर पहली गेंद मेरे शॉट खेलने की पहुंच में होगी, तो मैं उसे स्मैश करूंगा।' और उसने ठीक वैसा ही किया। अपने आईपीएल करियर की पहली ही गेंद पर उसने शार्दुल ठाकुर के खिलाफ छक्का जड़ा था।''

सूर्यवंशी की जिम्बाब्वे में धमाल मचाने पर नजर

भारत और जिम्बाब्वे के बीच गुरुवार से हरारे में तीन मैचों की टी20 सीरीज शुरू होने जा रही है। सूर्यवंशी जिम्बाब्वे में धमाल मचाने की फिराक में होगी। उन्होंने आईपीएल में गदर काटने के बाद पिछले महीने इंग्लैंड में इंटरनेशनल डेब्यू किया था लेकिन तीन टी20 मैचों में फ्लॉप रहे। उन्होंने यहां 14, 13 और 15 का स्कोर बनाया। सूर्यवंशी को इंग्लैंड में पांचवें टी20 से बाहर कर दिया गया था। हलांकि, सूर्यवंशी अब फिर से अभिषेक शर्मा के साथ पारी का आगाज करते हुए नजर आ सकते हैं क्योंकि संजू सैमसन भारतीय स्क्वॉड का हिस्सा नहीं हैं। सूर्यवंशी ने भारत बनाम जिम्बाब्वे सीरीज से पहले 'बीसीसीआई डॉट टीवी' से कहा, ''हां, पिछले चार महीनों में कई उतार-चढ़ाव आए हैं। यह क्रिकेट का हिस्सा है और ऐसा आगे भी होता रहेगा। लेकिन मुझे अपनी प्रक्रिया पर भरोसा रखना है और टीम के लिए अपना शत प्रतिशत देना है।'' वह भारत की ओर से इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने वाले सबसे कम उम्र के प्लेयर हैं।

Md.Akram

लेखक के बारे में

Md.Akram

मोहम्मद अकरम: खेल पत्रकार

परिचय: मोहम्मद अकरम 10 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें खेल और राजनीति की दुनिया में गहरी दिलचस्पी है। क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़े अपडेट्स, मैच एनालिसिस और स्टोरी रिसर्च बखूबी अंजाम देते हैं। अकरम का मानना है कि खेल पत्रकारिता सिर्फ स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि खेल की भावना, खिलाड़ियों की मेहनत और उससे जुड़ी कहानियों को सामने लाना भी उतना ही जरूरी है।


अनुभव: अकरम को कंटेंट रिसर्च, स्क्रिप्ट राइटिंग, स्टोरीटेलिंग और एडिटिंग का अच्छा अनुभव है। 2016 में अमर उजाला की ओर से पत्रकारिता में डेब्यू किया। 2019 में टाइम्स नाउ से जुड़े और पांच साल यहां रहे। साल 2022 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और ऑडियंस बिहेवियर को समझकर कंटेंट तैयार करते हैं, जो प्रभावशाली हो। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल जैसे इवेंट कवर किए हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि: अकरम ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बी.ए. (ऑनर्स) मास मीडिया और आईआईएमसी से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। शैक्षणिक पृष्ठभूमि और प्रोफेशनल अनुभव ने अकरम को मीडिया की बुनियादी समझ के साथ-साथ प्रैक्टिकल अप्रोच भी दी है। सीखते रहना और खुद को लगातार अपडेट करना प्रोफेशनल आदतों में शामिल है।


विशेषज्ञता:
मैचों की लाइव कवरेज और एनालिसिस
स्टैट्स बेस्ड दिलचस्पी स्टोरीज
हेडलाइन फ्रेमिंग और कॉपी एडिटिंग में मजबूत पकड़
डेडलाइन मैनेजमेंट और हाई-प्रेशर सिचुएशन में सटीक निर्णय

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़'वैभव जो आज कर रहे, वैसा...', हरभजन ने शेयर किया द्रविड़ से जुड़ा किस्सा