रहमत शाह ज़ुरमती बने अफगानिस्तान के नए वनडे और टेस्ट कप्तान, हशमतुल्लाह शाहिदी की ली जगह

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

हशमतुल्लाह शाहिदी के कप्तानी के पद से इस्तीफा देने के बाद अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने अनुभवी मध्य क्रम के बल्लेबाज रहमत शाह जुरमती को अफगानिस्तान का नया टेस्ट और वनडे कप्तान नियुक्त किया है।

रहमत शाह जुरमती
रहमत शाह जुरमती

अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने बुधवार को वनडे और टेस्ट के लिए नए कप्तान का ऐलान किया है। रहमत शाह जुरमती को टीम का नया कप्तान चुना गया है। रहमानुल्लाह गुरबाज को उपकप्तान बनाया गया है। अनुभवी बल्लेबाज हशमतुल्लाह शाहिदी ने हाल ही में टीम की कप्तानी छोड़ी थी। 2022 में शाहिदी ने वनडे टीम की कमान संभाली थी। 2023 वनडे विश्व कप तथा 2025 आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में टीम के कप्तान रहे । वह अफगानिस्तान की टेस्ट टीम के भी कप्तान हैं।

बतौर कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी का प्रदर्शन

हशमतुल्लाह शाहिदी की कप्तानी में अफगानिस्तान ने वनडे में 55 मैचों में 27 में जीत दिलाई। उन्होंने विश्व कप 2023 में टीम को चार यादगार जीत दिलाईं। जहां अफगानिस्तान ने इंग्लैंड, पाकिस्तान, श्रीलंका और नीदरलैंड को हराया, इन जीत की बदौलत अफगानिस्तान टूर्नामेंट में छठे स्थान पर रहा। वनडे विश्वकप 2023 में अफगानिस्तान के शानदार अभियान ने आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए भी टीम की योग्यता सुनिश्चित कर दी थी। जहां पर टीम ने इंग्लैंड पर दमदार जीत हासिल की और टूर्नामेंट में पांचवें स्थान पर रहे।

शाहिदी की कप्तानी में अफगानिस्तान ने द्विपक्षीय सीरीज में बांग्लादेश को तीन बार, जिम्बाब्वे को दो बार और दक्षिण अफ्रीका तथा आयरलैंड को एक-एक बार हराया। कप्तान के तौर पर शाहिदी के बल्लेबाजी आंकड़ों में उनके सामान्य प्रदर्शन की तुलना में बहुत ज्यादा अंतर नहीं रहा। कप्तानी से पहले उनका औसत 32.97 और स्ट्राइक रेट 64.39 था, जबकि कप्तानी के दौरान ये आंकड़े मामूली सुधार के साथ 33.79 और 70.77 हो गए। 96 वनडे मैचों में उनका इकलौता शतक अफगानिस्तान के पिछले वनडे में चेन्नई में भारत के खिलाफ आया, जब उन्होंने 131 गेंदों पर 102 रन बनाए।

कप्तानी से दिया इस्तीफा

हशमतुल्लाह शाहिदी ने सोशल मीडिया पर लिखा ,'' आज मैं पूरे सम्मान और सहमति से निजी कारणों की वजह से अपनी टीम की कप्तानी से इस्तीफा दे रहा हूं ।'' शाहिदी की कप्तानी में अफगानिस्तान ने 2023 विश्व कप में इंग्लैंड, पाकिस्तान , श्रीलंका और नीदरलैंड को हराया । उन्होंने कहा ,'' एक कप्तान की जिम्मेदारी निभाना मेरे लिये सम्मान की बात थी । मुझे गर्व है कि पूरी ईमानदारी, एकजुटता और प्रतिबद्धता से इसका निर्वाह कर सका ।''

उन्होंने आगे कहा ,'' अल्लाह की मेहरबानी, अधिकारियों, कोचों और खिलाड़ियों के प्रयासों से हमने इतनी जीत दर्ज की, अहम मैच जीते, बड़ी टीमों को हराया और टीम का नाम ऊंचा किया । यह सिर्फ मेरी नहीं , टीम वर्क से मिली उपलब्धि है

Himanshu Singh

लेखक के बारे में

Himanshu Singh

हिमांशु सिंह (कंटेंट प्रोड्यूसर)

हिंमांशु सिंह पिछले 6 वर्षों से खेल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स सेक्शन के कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं।


परिचय और अनुभव

हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। उन्होंने 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ अपनी पारी की शुरुआत की थी। खेल की बारीकियों को समझने और उन्हें पाठकों तक रोचक अंदाज में पहुंचाने में उन्हें महारत हासिल है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि : हिमांशु ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई देश के प्रतिष्ठित संस्थान आईएमएस (नोएडा) से पूरी की है। खेल के प्रति उनके जुनून ने उन्हें करियर की शुरुआत में ही खेल पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया। उन्होंने 2017 में 'पंचायती टाइम्स' वेबसाइट में बतौर ट्रेनी अपने करियर का पहला कदम रखा, जहां उन्होंने खेल रिपोर्टिंग की बुनियादी बारीकियां सीखीं।


खेल विश्लेषण एवं रिपोर्टिंग
लाइव मैच कवरेज और डेटा विश्लेषण
खिलाड़ियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और प्रोफाइल
डिजिटल स्पोर्ट्स कंटेंट स्ट्रेटजी

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़अफगानिस्तान को मिला नया वनडे और टेस्ट कप्तान, रहमत शाह को मिली कमान