अफगानिस्तान ने आयरलैंड सीरीज के लिए टीम का किया ऐलान, मोहम्मद नबी को किया बाहर

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

अफगानिस्तान ने आयरलैंड सीरीज के लिए टीम की घोषणा की है। ऑलराउंडर मोहम्मद नबी को जगह नहीं मिली है, जबकि रहमत शाह बतौर कप्तान पहली बार खेलने उतरेंगे।

मोहम्मद नबी, रहमत शाह
मोहम्मद नबी, रहमत शाह

अफगानिस्तान ने आयरलैंड के खिलाफ पांच मैचों की वनडे सीरीज के लिए टीम का ऐलान किया है। अनुभवी ऑलराउंडर मोहम्मद नबी को टीम से बाहर कर दिया गया है। तेज गेंदबाज फजहलक फारूकी और यामीन अहमदजई की वापसी हुई है। हालांकि इस सीरीज के लिए मुजीब उर रहमान को शामिल नहीं किया गया है। वह चोट के कारण चयन के लिए उपलब्ध नहीं हैं। अफगानिस्तान ने जून में भारत के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में खेलने वाली स्क्वॉड में भी बदलाव किए हैं, जिसमें फरीद मलिक और बिलाल सामी को रिजर्व में भेज दिया गया है।

मोहम्मद नबी हुए बाहर

अफगानिस्तान के स्टार क्रिकेटर मोहम्मद नबी इस समय गुयाना में ग्लोबल सुपर लीग में गुयाना अमेजन वॉरियर्स का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। यह टूर्नामेंट 2 अगस्त को समाप्त होगा। ईएसपीएनक्रिकइंफो के मुताबिक अहमदजई ने अफगानिस्तान के लिए आखिरी बार नवंबर 2022 में वनडे क्रिकेट खेला था, जबकि फारूकी फरवरी 2025 में वनडे मैच में शामिल हुए थे। फारूकी ने अपनी मैच फिटनेस को जारी लंका प्रीमियर लीग के जरिए बनाए रखा है, जहां उन्होंने डंबुला सिक्सर्स के लिए दो मैचों में पांच विकेट लिए हैं।

रहमत को मिली कमान

हशमतुल्लाह शाहिदी बतौर बल्लेबाज इस सीरीज में खेलते हुए नजर आएंगे। उन्होंने भारत सीरीज के बाद अफगानिस्तान के वनडे कप्तान पद से इस्तीफा दे दिया था। शाहिदी ने जनवरी 2022 से 55 वनडे मैचों में टीम की अगुवाई की थी। अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने मध्य क्रम के बल्लेबाज रहमत शाह को राष्ट्रीय टीम का नया टेस्ट और वनडे कप्तान नियुक्त किया। यह फैसला हशमतुल्लाह शाहिदी के इस्तीफे के बाद किया गया। रहमत 2021 से टेस्ट और एकदिवसीय दोनों प्रारूप में लगातार अफगानिस्तान के उप कप्तान की भूमिका निभा रहे हैं। रहमानुल्लाह गुरबाज दोनों प्रारूप में उप कप्तान की भूमिका निभाएंगे। ये दोनों आयरलैंड के खिलाफ अफगानिस्तान की आगामी सीरीज के दौरान अपनी नई जिम्मेदारियां संभालेंगे।

शाहिदी को मई 2021 में कप्तान नियुक्त किया गया था और उन्होंने जनवरी 2022 में नीदरलैंड के खिलाफ श्रृंखला में जीत के साथ अपना कार्यकाल शुरू किया था। शाहिदी की कप्तानी में अफगानिस्तान ने 55 एकदिवसीय मैच में 27 जीत हासिल कीं। उनकी कप्तानी में अफगानिस्तान ने 2023 विश्व कप में चार यादगार जीत हासिल की। अफगानिस्तान ने इस दौरान इंग्लैंड, पाकिस्तान, श्रीलंका और नीदरलैंड को हराया और टूर्नामेंट में छठे स्थान पर रहा।

आयरलैंड के खिलाफ पांच मैचों की वनडे सीरीज के लिए अफगानिस्तान की टीम: रहमत शाह (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज़ (उप-कप्तान), इब्राहिम जादरान, सेदिकुल्लाह अटल, हशमतुल्लाह शाहिदी, दरविश रसूली, अजमतुल्लाह उमरजई, इकराम अलीखिल (विकेटकीपर), नांग्याल खारोताई, राशिद खान, एएम गजनफर, यामीन अहमदजई, सलीम सफी, फजलहक फारूकी और जिया उर रहमान शरीफी।

Himanshu Singh

लेखक के बारे में

Himanshu Singh

हिमांशु सिंह (कंटेंट प्रोड्यूसर)

हिंमांशु सिंह पिछले 6 वर्षों से खेल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स सेक्शन के कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं।


परिचय और अनुभव

हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। उन्होंने 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ अपनी पारी की शुरुआत की थी। खेल की बारीकियों को समझने और उन्हें पाठकों तक रोचक अंदाज में पहुंचाने में उन्हें महारत हासिल है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि : हिमांशु ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई देश के प्रतिष्ठित संस्थान आईएमएस (नोएडा) से पूरी की है। खेल के प्रति उनके जुनून ने उन्हें करियर की शुरुआत में ही खेल पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया। उन्होंने 2017 में 'पंचायती टाइम्स' वेबसाइट में बतौर ट्रेनी अपने करियर का पहला कदम रखा, जहां उन्होंने खेल रिपोर्टिंग की बुनियादी बारीकियां सीखीं।


खेल विश्लेषण एवं रिपोर्टिंग
लाइव मैच कवरेज और डेटा विश्लेषण
खिलाड़ियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और प्रोफाइल
डिजिटल स्पोर्ट्स कंटेंट स्ट्रेटजी

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़अफगानिस्तान ने आयरलैंड सीरीज के लिए टीम का किया ऐलान, नबी को किया बाहर