रहमत शाह ने बतौर कप्तान डेब्यू मैच में जड़ा शतक, ऐसा करने वाले पहले अफगानी बने

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

अफगानिस्तान के कप्तान रहमत शाह बतौर कप्तान टेस्ट डेब्यू में शतक लगाने वाले अफगानिस्तान के पहले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ मैच में 216 गेंद में नाबाद 105 रन बनाए।

Rahmat Shah
रहमत शाह

अफगानिस्तान के रहमत शाह ने कप्तान बनते ही शानदार पारी खेलकर एक बड़ी उपलब्धि हासिल की। उन्होंने रविवार को बांग्लादेश के खिलाफ मुकाबले में बतौर कप्तान अपने पहले ही मैच में शानदार शतक लगाया। उन्होंने रविवार को शेख जायद स्टेडियम में बांग्लादेश के खिलाफ खेले गए एकमात्र टेस्ट मैच में 215 गेंद में 100 रन पूरे किए। हालांकि उनके शतक पूरा करने के बाद ही अफगानिस्तान की टीम पहली पारी में ऑलआउट हो गई। अफगानिस्तान ने 89.1 ओवर में सभी विकेट खोकर 240 रन बनाए।

बतौर कप्तान जड़ा पहला शतक

अफगानिस्तान के कप्तान रहमत शाह ने बांग्लादेश के खिलाफ मैच में 216 गेंदों में नाबाद 105 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में दो छक्के और 10 चौके लगाए। अपनी इस पारी की बदौलत वह अफगानिस्तान के पहले ऐसे क्रिकेटर बन गए हैं, जिन्होंने बतौर कप्तान अपने डेब्यू मैच में टेस्ट शतक लगाया हो। रहमत को इस साल जुलाई में अफगानिस्तान की वनडे और टेस्ट टीम का कप्तान बनाया गया था। उन्होंने हश्मतुल्लाह शाहिदी की जगह ली।

सलामी बल्लेबाज अब्दुल मलिक ने 120 गेंदों में 62 रन की पारी खेली, जबकि विकेटकीपर बल्लेबाज इकरम ने 103 गेंद में 32 रन बनाए। अफगानिस्तानकी टीम ने 240 रन बनाए। वहीं बांग्लादेश को पहली पारी के आधार पर 106 रन की बढ़त मिली। बांग्लादेश ने पहली पारी में 346 रन बनाए थे। बांग्लादेश की ओर से हसन महमूद ने रविवार को हैट्रिक ली। तेज गेंदबाज ने हैट-ट्रिक के साथ पांच विकेट झटके, जबकि इबादत हुसैन ने चार विकेट लेकर उनका साथ दिया। इससे पहले बांग्लादेश ने 346 रन बनाए थे, जिसमें तंजीद हसन तमीम ने 83, शदमान इस्लाम ने 67 और लिटन दास ने 53 रन बनाए। तीनों ने अर्धशतक बनाए।

रहमत 2021 से टेस्ट और एकदिवसीय दोनों प्रारूप में लगातार अफगानिस्तान के उप कप्तान की भूमिका निभा रहे हैं। रहमानुल्लाह गुरबाज दोनों प्रारूप में उप कप्तान की भूमिका निभाएंगे। शाहिदी को मई 2021 में कप्तान नियुक्त किया गया था और उन्होंने जनवरी 2022 में नीदरलैंड के खिलाफ श्रृंखला में जीत के साथ अपना कार्यकाल शुरू किया था। कप्तान के तौर पर शाहिदी के सफल कार्यकाल के दौरान अफगानिस्तान ने कई बड़ी जीत और उपलब्धियां हासिल कीं तथा अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग में भी उल्लेखनीय प्रगति की।

शाहिदी की कप्तानी में अफगानिस्तान ने 55 एकदिवसीय मैच में 27 जीत हासिल कीं। उनकी कप्तानी में अफगानिस्तान ने 2023 विश्व कप में चार यादगार जीत हासिल की। अफगानिस्तान ने इस दौरान इंग्लैंड, पाकिस्तान, श्रीलंका और नीदरलैंड को हराया और टूर्नामेंट में छठे स्थान पर रहा।

Himanshu Singh

लेखक के बारे में

Himanshu Singh

हिमांशु सिंह (कंटेंट प्रोड्यूसर)

हिंमांशु सिंह पिछले 6 वर्षों से खेल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स सेक्शन के कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं।


परिचय और अनुभव

हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। उन्होंने 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ अपनी पारी की शुरुआत की थी। खेल की बारीकियों को समझने और उन्हें पाठकों तक रोचक अंदाज में पहुंचाने में उन्हें महारत हासिल है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि : हिमांशु ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई देश के प्रतिष्ठित संस्थान आईएमएस (नोएडा) से पूरी की है। खेल के प्रति उनके जुनून ने उन्हें करियर की शुरुआत में ही खेल पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया। उन्होंने 2017 में 'पंचायती टाइम्स' वेबसाइट में बतौर ट्रेनी अपने करियर का पहला कदम रखा, जहां उन्होंने खेल रिपोर्टिंग की बुनियादी बारीकियां सीखीं।


खेल विश्लेषण एवं रिपोर्टिंग
लाइव मैच कवरेज और डेटा विश्लेषण
खिलाड़ियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और प्रोफाइल
डिजिटल स्पोर्ट्स कंटेंट स्ट्रेटजी

और पढ़ें
Cricket News , Cricket Schedule , Live Cricket Score से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। क्रिकेट की सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़रहमत शाह ने बतौर कप्तान डेब्यू मैच में जड़ा शतक, ऐसा करने वाले पहले अफगानी बने