उनकी जीत से ज्यादा तुम्हारी हार के चर्चे हैं, युवराज सिंह ने अफगानी बल्लेबाज का बढ़ाया हौसला
इस हार के बाद अफगानिस्तान के स्टार बल्लेबाज रहमानुल्लाह गुरबाज काफी भावुक नजर आए। उनकी इस हताशा को देखते हुए भारतीय क्रिकेट के दिग्गज युवराज सिंह ने उनका हौसला बढ़ाया है। युवराज ने गुरबाज की बहादुरी और उनके खेल के जुनून की जमकर सराहना की है।

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मिली रोमांचक हार के बाद अफगानिस्तान के खेमे में मायूसी का माहौल है। यह मैच बेहद उतार-चढ़ाव भरा रहा और इसका फैसला अंततः 'डबल सुपर ओवर' के जरिए हुआ। इस हार के बाद अफगानिस्तान के स्टार बल्लेबाज रहमानुल्लाह गुरबाज काफी भावुक नजर आए। उनकी इस हताशा को देखते हुए भारतीय क्रिकेट के दिग्गज युवराज सिंह ने उनका हौसला बढ़ाया है। युवराज ने गुरबाज की बहादुरी और उनके खेल के जुनून की जमकर सराहना की है।
मैच की बात करें तो रहमानुल्लाह गुरबाज ने मैदान पर रनों का तूफान ला दिया था। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के विश्व स्तरीय गेंदबाजों के खिलाफ केवल 42 गेंदों में 84 रनों की आक्रामक पारी खेली। उनकी इस पारी में 4 चौके और 7 गगनचुंबी छक्के शामिल थे। 200 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए गुरबाज ने अपनी टीम को जीत के बेहद करीब पहुंचा दिया था। हालांकि, पूरी टीम 19.4 ओवर में 187 रनों पर सिमट गई और मुकाबला टाई हो गया।
गुरबाज की इस शानदार मेहनत के बेकार जाने पर युवराज सिंह ने उन्हें 'जादूगर' करार दिया है। युवराज ने सोशल मीडिया पर एक भावुक संदेश देते हुए कहा, "रहमानुल्लाह गुरबाज, हताश मत होना। आपने आखिरी गेंद तक अपनी टीम और अपने देश के लिए लड़ाई लड़ी।" युवराज ने आगे कहा कि केवल वही लोग 'जादूगर' कहलाते हैं जो अंत तक हार नहीं मानते। दिग्गज भारतीय खिलाड़ी के अनुसार, आज दक्षिण अफ्रीका की जीत से कहीं ज्यादा अफगानिस्तान की इस हार की चर्चा होगी।
अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए इस मैच में दक्षिण अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 187 रन बनाए थे। जवाब में अफगानिस्तान ने भी डटकर मुकाबला किया और स्कोर बराबर कर दिया। पहले सुपर ओवर में भी दोनों टीमों का स्कोर बराबर रहा, जिसके बाद दूसरे सुपर ओवर में दक्षिण अफ्रीका ने जीत दर्ज की। युवराज सिंह ने अंत में गुरबाज के जुनून को सलाम करते हुए कहा कि उनका यह प्रदर्शन क्रिकेट इतिहास में हमेशा याद रखा जाएगा। युवराज सिंह जैसे बड़े खिलाड़ी से मिली इस तारीफ ने निश्चित रूप से गुरबाज और पूरी अफगान टीम का मनोबल बढ़ाया होगा।
बता दें कि गुरबाज ने ना सिर्फ पारी के दौरान ही शानदार बल्लेबाजी करते हुए टीम का स्कोर बराबर कराया बल्कि सुपर ओवर में भी उनकी बल्लेबाजी का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला। दूसरे सुपर ओवर में दक्षिण अफ्रीका ने 23 रन बनाए थे और अफगानिस्तान को जीत के लिए 24 रनों की दरकार थी। गेंद केशव महाराज के हाथ में थी। महाराज ने ओवर की शुरुआती दो गेंदें सही लाइन लेंथ पर डालीं। पहली गेंद डॉट गई और दूसरी पर मोहम्मद नबी आउट हो गए। अब बल्लेबाजी के लिए गुरबाज आए जिन्होंने महाराज की तीन गेंदों पर लगातार तीन छक्के लगाकर मैच को रोमांचक बना दिया। हालांकि, गुरबाज आखिरी गेंद पर छक्का या चौका नहीं लगा पाए और आउट हो गए, जिसकी वजह से उनकी टीम हार गई और वे काफी निराश रहे। इसी निराशा को दूर करते हुए युवराज सिंह ने सराहना की और बड़ा बयान दिया।
लेखक के बारे में
Vimlesh Kumar Bhurtiyaविमलेश कुमार भुर्तिया (Vimlesh Kumar Bhurtiya): खेल पत्रकार
संक्षिप्त विवरण
विमलेश कुमार भुर्तिया पिछले 4 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स टीम में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है।
विस्तृत बायो
परिचय और अनुभव: विमलेश कुमार भुर्तिया भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक उभरता हुआ नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 4 वर्षों से अधिक का अनुभव प्राप्त है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्पोर्ट्स टीम में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। पिछले चार वर्षों से वह इसी संस्थान से जुड़े हुए हैं और डिजिटल मीडिया की गतिशीलता, कार्यशैली और प्रकृति को समझने का प्रयास किया है। उनका मानना है कि पाठक किसी भी डिजिटल प्लेटफॉर्म की रीढ़ होता है ऐसे में उनके हितों को ध्यान में रखते हुए खबरों का प्रकाशन होना चाहिए। यह पत्रकारिता को जीवंत रखता है और जर्नलिज्म का मूल गुण भी यही है।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
विमलेश ने भारत के सबसे प्रतिष्ठित पत्रकारिता संस्थान से अपनी शिक्षा ग्रहण की है। वे 2021-22 बैच के भारतीय जनसंचार संस्थान नई दिल्ली के छात्र रहे हैं। उन्होंने इस नामी संस्थान से रेडियो एवं टेलीविजन पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा किया है। इसके बाद उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में ही मास्टर्स यानी (M.A) की डिग्री भी हासिल की है। इन्होंने अपना ग्रेजुएशन मध्य प्रदेश के नामचीन साइंस कॉलेजों में से एक होलकर साइंस कॉलेज से किया है। ग्रेजुएशन के दूसरे साल से ही विमलेश की दिलचस्पी साहित्य और पत्रकारिता की ओर जागृत होने लगी थी। यही कारण था कि ग्रेजुएशन के दिनों में ही उन्होंने दैनिक चैतन्यलोक नामक इंदौर की क्षेत्रीय पत्रिका में काम करना शुरू कर दिया। कुछ महीनों बाद उन्होंने दैनिक भास्कर में बतौर कॉपी एडिटर ट्रेनिंग ली। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर के पत्रकारिता और जनसंचार विभाग से मास मीडिया में इंटर्नशिप की। विमलेश कुमार भुर्तिया को कंप्यूटर का भी अच्छा ज्ञान है। उन्होंने भोपाल स्थित माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय से कंप्यूटर एप्लीकेशन में डिप्लोमा किया है।
खेल पत्रकारिता और पत्रकारिता का उद्देश्य
विमलेश खेल से जुड़ी तमाम तरह की स्टोरीज पाठकों तक पहुंचाते हैं, जिनमें तथ्यों की स्पष्टता होती है और सकारात्मक विश्लेषण भी शामिल होता है। ये क्रिकेट की दुनिया का अच्छा ज्ञान रखते हैं और राजनीति में गहरी दिलचस्पी है। राजनीति और क्रिकेट में घट रही घटनाओं का विश्लेषण करना उनकी तह तक जाना विमलेश को पसंद है। उनका मानना है कि एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी तथ्यपरकता (Fact-checking) है। चाहे वह चकाचौंध से भरा क्रिकेट जगत हो या अन्य खेल और खिलाड़ियों का जीवन। बतौर खेल पत्रकार यह कसौटी हर वक्त बनी रहनी चाहिए कि लेखन हमेशा प्रमाणिक हो। उनकी रिपोर्टिंग का उद्देश्य पाठकों को न केवल सूचित करना है, बल्कि उन्हें सही और सुरक्षित जानकारी के माध्यम से सशक्त बनाना भी है। पत्रकारिता का मुख्य उद्देश्य सूचना, शिक्षा और मनोरंजन होता है और इन्हीं उद्देश्यों को पूरा करना एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी होनी चाहिए।



