रहमानुल्लाह गुरबाज ने तोड़ा विराट कोहली का रिकॉर्ड, टी20 वर्ल्ड कप में किया बड़ा कारनामा

Feb 11, 2026 02:07 pm ISTLokesh Khera लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

रहमानुल्लाह गुरबाज ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप मैच में 84 रनों की शानदार पारी खेली। इस पारी में उन्होंने कुल 7 छक्के लगाकर विराट कोहली का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

रहमानुल्लाह गुरबाज ने तोड़ा विराट कोहली का रिकॉर्ड, टी20 वर्ल्ड कप में किया बड़ा कारनामा

अफगानिस्तान के स्टार बल्लेबाज रहमानुल्लाह गुरबाज ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 13वें मुकाबले में 188 रनों का पीछा करते हुए 84 रनों की शानदार पारी खेली। गुरबाज ने अपनी इस पारी में 42 गेंदों का सामना किया और 4 चौके और 7 गगनचुंबी छक्के लगाए। इन 7 छक्कों के साथ वह टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले टॉप-5 बल्लेबाजों की लिस्ट में अपनी जगह बनाने में कामयाब रहे। रहमानुल्लाह गुरबाज ने इस दौरान टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली का रिकॉर्ड तोड़ा, जो 2024 में इस फॉर्मेट से रिटायरमेंट ले चुके हैं।

रहमानुल्लाह गुरबाज के नाम अब टी20 वर्ल्ड कप में 18 पारियों में 35 छक्के हो गए हैं। वहीं 2012 से 2024 टी20 वर्ल्ड कप तक 33 पारियों में विराट कोहली ने 35 छक्के जड़े थे।

बात टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के वर्ल्ड रिकॉर्ड की करें तो यह रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के धाकड़ बल्लेबाज क्रिस गेल के नाम है। गेल ने टी20 वर्ल्ड कप में सबसे अधिक 63 छक्के लगाए थे। वहीं रोहित शर्मा 50 छक्कों के साथ दूसरे पायदान पर हैं।

गेल और रोहित टी20 वर्ल्ड कप में ऐसे दो खिलाड़ी हैं जिन्होंने 50 या उससे अधिक छक्के लगाए हैं।

T20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा छक्के

63 - क्रिस गेल

50 - रोहित शर्मा

43 - जोस बटलर

40 - डेविड वॉर्नर

36 - आर गुरबाज*

35 - विराट कोहली

33 - युवराज सिंह

31 - शेन वॉटसन

30 - एबी डी विलियर्स

30 - ग्लेन मैक्सवेल

साउथ अफ्रीका ने अफगानिस्तान को दिया 188 का टारगेट

साउथ अफ्रीका ने अफगानिस्तान के सामने जीत के लिए 188 रनों का टारगेट रखा है। 12 रन पर कप्तान एडन मारक्रम का विकेट गिरने के बाद क्विंटन डी कॉक और रायन रिकल्टन ने शतकीय साझेदारी कर अपनी टीम को संभाला। डी कॉक ने 59 तो रिकल्टन ने 61 रन बनाए। इन दोनों के आउट होने के बाद साउथ अफ्रीका थोड़ा लड़खड़ाया, मगर अंत में वह 187 के स्कोर तक पहुंचने में कामयाब रहा। राशिद खान ने 2 तो अजमतुल्ला उमरजई ने 3 विकेट लिए।

साउथ अफ्रीका (प्लेइंग XI): एडेन मार्करम (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेट कीपर), रयान रिकेल्टन, डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, मार्को जेनसन, जॉर्ज लिंडे, कगिसो रबाडा, केशव महाराज, लुंगी एनगिडी

अफगानिस्तान (प्लेइंग XI): रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेट कीपर), इब्राहिम जादरान, गुलबदीन नायब, सेदिकुल्लाह अटल, दरविश रसूली, अजमतुल्लाह उमरजई, मोहम्मद नबी, राशिद खान (कप्तान), मुजीब उर रहमान, नूर अहमद, फजलहक फारूकी

Lokesh Khera

लेखक के बारे में

Lokesh Khera

लोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें एक दशक से भी अधिक का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि को प्रोफेशनल करियर में तबदील करते हुए 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू किया। क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, हॉकी, एथलेटिक्स समेत तमाम खेलों को बारीकी से कवर करते हैं। क्रिकेट टुडे के साथ उनकी पारी का आगाज हुआ, जहां उन्होंने वेबसाइड के साथ मैगजीन के लिए काम किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी के साथ जुड़े और वहां तीन साल अपनी सेवाएं दी। इस दौरान ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, 2019 वनडे वर्ल्ड कप और 2021 टी20 वर्ल्ड कप जैसे तमाम इवेंट कवर किए और कई इंटरव्यू भी लिए, जिसमें दानिश कनेरिया और चेतन साकारिया जैसे इंटरनेशनल स्टार शामिल हैं। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह फरवरी 2022 जुड़े। यहां भी उन्होंने कॉमनवेल्थ, ओलंपिक, 2023 वनडे वर्ल्ड कप, 2024 टी20 वर्ल्ड कप, 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़े-बड़े इंटरनेशनल इवेंट को बखूबी कवर किया और नई सचें सीखने में हमेशा रुचि रखते हैं। क्रिकेट पढ़ने लिखने के अलावा खुद खेलना भी पंसद करते हैं। इसके अलावा किताबें पढ़ना भी पंसद है।

और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, लाइव स्कोर, क्रिकेट शेड्यूल, T20 वर्ल्ड कप 2026, T20 वर्ल्ड कप 2026 शेड्यूल और T20 वर्ल्ड कप 2026 प्वाइंट टेबल की पूरी जानकारी और खिलाड़ियों के आंकड़े हिंदी में पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।