Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़Rachin Ravindra and Devon Conway ruled out of T20 World Cup 2026 warmup match vs USA big blow for New zealand
T20 विश्व कप से पहले न्यूजीलैंड के 2 खिलाड़ी पड़े बीमार, आज होने वाले वार्मअम मैच से हुए बाहर

T20 विश्व कप से पहले न्यूजीलैंड के 2 खिलाड़ी पड़े बीमार, आज होने वाले वार्मअम मैच से हुए बाहर

संक्षेप:

न्यूजीलैंड की टीम के 2 बड़े खिलाड़ी टी20 विश्व कप 2026 से पहले बीमार पड़ गए हैं। यही कारण है कि वे वार्मअप मैच में नहीं खेलेंगे। हालांकि, अच्छी बात ये है कि वे विश्व कप के पहले मैच से पहले ठीक हो जाएंगे।

Feb 05, 2026 01:22 pm ISTVikash Gaur लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

T20 World Cup 2026 से पहले न्यूजीलैंड की टीम को एक बड़ा झटका लगा है। यूएसए के खिलाफ न्यूजीलैंड की टीम को टी20 विश्व कप की अपनी तैयारियों को पुख्ता करने का मौका है, लेकिन इससे पहले दो बड़े खिलाड़ी बीमार पड़ गए हैं। हालांकि, अच्छी बात ये है कि दोनों खिलाड़ी टी20 विश्व कप के लीग मैच से पहले फिट हो सकते हैं। ये खिलाड़ी कोई और नहीं, बल्कि टॉप ऑर्डर बैटर डेवन कॉनवे और रचिन रविंद्र हैं, जो भारत की परिस्थितियों से अच्छी तरह वाकिफ हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

न्यूजीलैंड की टीम के हेड कोच रॉब वाल्टर ने जानकारी दी है कि रचिन और कॉनवे यूएसए के खिलाफ आज यानी गुरुवार 5 फरवरी को नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेले जाने वाले वार्मअप मैच से बाहर हो गए हैं। दोनों बीमार हैं। हालांकि, दोनों खिलाड़ी टी20 विश्व कप 2026 के पहले मैच के लिए फिट हो जाएंगे। कोच ने बताया है कि रचिन रविंद्र थोड़े ज्यादा बीमार हैं। न्यूजीलैंड की टीम का पहला मुकाबला भारत और श्रीलंका में 7 फरवरी से शुरू हो रहे टी20 विश्व कप में 8 फरवरी को अफगानिस्ता के खिलाफ चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेलना है।

न्यूजीलैंड की टीम ग्रुप डी में है, जिसमें उनके अलावा अफगानिस्तान, यूएई, साउथ अफ्रीका और कनाडा की टीम है। अब ये ग्रुप ग्रुप ऑफ डेथ कहा जा रहा है, क्योंकि सुपर 8 के लिए तीन दावेदार इस ग्रुप से नजर आ रहे हैं। न्यूजीलैंड की टीम को चुनौतियों का सामना जरूर करना होगा। अफगानिस्तान की टीम के पास अच्छे स्पिनर हैं, जो साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड जैसी टीमों को धराशायी कर सकते हैं। ऐसे में कीवी टीम को बचकर रहना होगा। पहले ही मैच में अफगानिस्तान से न्यूजीलैंड को दो-दो हाथ करना है।

फिन एलेन भी शोल्डर इंजरी से परेशान हैं, लेकिन वे वार्मअप मैच में बल्लेबाजी करते हुए नजर आएंगे। जेम्स नीशर इंडिया के दौर पर बीमार पड़ गए थे। न्यूजीलैंड की टीम ने हाल ही में भारत के खिलाफ 5 मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज में हिस्सा लिया था, जिसमें भारत ने 4-1 से जीत दर्ज की थी। ऐसे में टी20 विश्व कप कीवी टीम के लिए बहुत कठिन होने वाला है।

Vikash Gaur

लेखक के बारे में

Vikash Gaur

विकाश गौड़: डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कम असिस्टेंट मैनेजर, स्पोर्ट्स


संक्षिप्त विवरण:

विकाश गौड़ पिछले 8 वर्षों से हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


विस्तृत बायो:

परिचय और अनुभव: विकाश गौड़ भारतीय डिजिटल स्पोर्ट्स मीडिया का एक उभरता हुआ चेहरा हैं। लगभग 8 वर्षों के अनुभव के साथ, विकाश ने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को जमीन से समझा है। 2016 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले विकाश ने डिजिटल-फर्स्ट अप्रोच के साथ खेल पत्रकारिता में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जनवरी 2021 से वह 'लाइव हिन्दुस्तान' की स्पोर्ट्स टीम के मुख्य स्तंभ बने हुए हैं, जहां वह कंटेंट प्लानिंग और स्पोर्ट्स कवरेज का नेतृत्व करते हैं।


करियर का सफर:
मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद विकाश का सफर 'खबर नॉन स्टॉप' से शुरू हुआ था, जो अब देश के प्रतिष्ठित मीडिया घरानों तक फैला हुआ है। उन्होंने पत्रिका समूह की वेबसाइट 'कैच न्यूज' में खेल की खबरों की तकनीकी समझ विकसित की। इसके बाद 'डेली हंट' में वीडियो प्रोड्यूसर के तौर पर काम करते हुए उन्होंने विजुअल स्टोरीटेलिंग के गुर सीखे। 'दैनिक जागरण' की वेबसाइट में करीब ढाई साल तक खेल डेस्क पर अपनी धार तेज करने के बाद, उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान का रुख किया, जहां वे बीते 4 साल से चौके-छक्के लगा रहे हैं। इंटर्न के तौर पर प्रिंट की समझ हासिल कर चुके विकाश गौड़ के पास अब डिजिटल की अच्छी समझ है और वे ट्रेंड को बखूबी फॉलो करते हैं।


खेल जगत की कवरेज और विशेषज्ञता:
अपने अब तक के करियर में विकाश ने दुनिया के कई बड़े खेल आयोजनों को डेस्क और फील्ड पर रहकर कवर किया है। उनकी विशेषज्ञता केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि वह मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट्स की भी गहरी समझ रखते हैं। उन्होंने निम्नलिखित प्रमुख आयोजनों का व्यापक विश्लेषण और रिपोर्टिंग की है:


क्रिकेट:आईसीसी क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल और द्विपक्षीय सीरीज।


ग्लोबल इवेंट्स: ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल


पत्रकारिता का दृष्टिकोण:
विकाश का मानना है कि खेल पत्रकारिता केवल स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह खिलाड़ियों के संघर्ष, खेल की रणनीति और डेटा के पीछे छिपी कहानी को पाठकों तक पहुंचाने का माध्यम है। लाइव हिन्दुस्तान में अपनी भूमिका में वह सुनिश्चित करते हैं कि खेल की खबरें सटीक, तेज और निष्पक्ष हों, जिससे पाठकों को एक संपूर्ण अनुभव मिल सके।


विशेषज्ञता:

क्रिकेट विश्लेषण एवं लाइव कवरेज
ओलंपिक एवं ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट्स
इंटरव्यू एवं मीडिया इंटरैक्शन
स्पोर्ट्स डेटा एंड स्टेटिस्टिक्स
डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी एंड टीम मैनेजमेंट


ट्विटर प्रोफाइल
लिंक्डइन और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, लाइव स्कोर, क्रिकेट शेड्यूल, T20 वर्ल्ड कप 2026, T20 वर्ल्ड कप 2026 शेड्यूल और T20 वर्ल्ड कप 2026 प्वाइंट टेबल की पूरी जानकारी और खिलाड़ियों के आंकड़े हिंदी में पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।