Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़R Ashwin was taken aback by SKY Gambhir decision Arshdeep is India's second-choice fast bowler after Jasprit Bumrah
सूर्या-गंभीर का फैसला अश्विन की समझ के परे, बोले- बुमराह के बाद ये खिलाड़ी दूसरी पसंद का तेज गेंदबाज

सूर्या-गंभीर का फैसला अश्विन की समझ के परे, बोले- बुमराह के बाद ये खिलाड़ी दूसरी पसंद का तेज गेंदबाज

संक्षेप:

भारत के पूर्व ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मौजूदा सीरीज में भारतीय टीम मैनेजमेंट के टी20 टीम में अर्शदीप सिंह को प्लेइंग XI में शामिल नहीं करने पर हैरानी व्यक्त की है।

Sat, 1 Nov 2025 02:01 PMBhasha नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

भारत के पूर्व ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मौजूदा सीरीज में भारतीय टीम मैनेजमेंट के टी20 टीम में अर्शदीप सिंह को प्लेइंग XI में शामिल नहीं करने पर हैरानी व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि बाएं हाथ के इस तेज गेंदबाज के रिकॉर्ड को देखते हुए उन्हें जसप्रीत बुमराह के बाद दूसरी पसंद का तेज गेंदबाज होना चाहिए। अश्विन का मानना ​​है कि अर्शदीप जैसे लगातार अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी को नजरअंदाज करना उचित नहीं है।अश्विन की यह टिप्पणी मेलबर्न में दूसरे टी-20 मैच में ऑस्ट्रेलिया के हाथों भारत की चार विकेट से हार के बाद आई है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।
ये भी पढ़ें:फ्री में कैसे उठाएं IND vs SA वुमेंस वर्ल्ड कप फाइनल का लुत्फ? यहां जानें

भारत केवल 125 रन पर आउट हो गया और ऑस्ट्रेलिया ने आसानी से टारगेट हासिल कर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली। कैनबरा में पांच मैचों की सीरीज का पहला टी-20 मैच बारिश की भेंट चढ़ा था।

अश्विन ने अपने यूट्यूब चैनल पर ऐश की बात में कहा, ‘‘अगर बुमराह खेल रहे हैं तो अर्शदीप सिंह का नाम आपके तेज गेंदबाजों की सूची में दूसरे नंबर पर होना चाहिए।’’

उन्होंने कहा, ‘‘अगर बुमराह नहीं खेल रहे हैं तो अर्शदीप उस टीम में आपका पहला मुख्य तेज गेंदबाज बन जाएगा। मुझे समझ नहीं आ रहा कि अर्शदीप सिंह को इस टीम में लगातार प्लेइंग XI से बाहर क्यों रखा जा रहा है। यह वास्तव में मेरी समझ से परे है।’’

ये भी पढ़ें:वुमेंस वर्ल्ड कप प्राइज मनी: IND-SA की लगी लॉटरी, फाइनल में दांव पर लगे 60 करोड़

अश्विन हालांकि इस बात को समझते हैं कि हर्षित राणा ने दूसरे मैच में बल्लेबाजी में योगदान दिया लेकिन उनका मानना है कि मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड जैसी पिच पर टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में भारत के सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज को टीम से बाहर नहीं रखा जा सकता।

उन्होंने कहा, ‘‘बेशक, हर्षित राणा का बल्ले से दिन अच्छा रहा। उन्होंने अच्छी बल्लेबाजी की, लेकिन मैं अपनी बात उनसे जोड़ कर नहीं कह रहा हूं। मेरी बात अर्शदीप सिंह से जुड़ी हुई है। उन्होंने 2024 में टी20 वर्ल्ड कप में अच्छा प्रदर्शन किया था लेकिन इसके बाद उन्हें लगातार बाहर रखा जा रहा है जिससे उनकी लय भी थोड़ा गड़बड़ गई है।’’

दिलचस्प बात यह है कि हर्षित अनुभवी शिवम दुबे से पहले बल्लेबाजी के लिए आए और उन्होंने 33 गेंदों पर 35 रन बनाए। लेकिन बुमराह के बाद दूसरे तेज गेंदबाज के रूप में उनका योगदान निराशाजनक रहा और उन्होंने दो ओवर में 27 रन देकर कोई विकेट नहीं लिया।

जब राहुल द्रविड़ मुख्य कोच और रोहित शर्मा कप्तान थे तब अर्शदीप टी-20 क्रिकेट में भारत के सबसे विश्वसनीय तेज गेंदबाजों में से एक बन गए थे। वह खेल के सबसे छोटे प्रारूप में 100 विकेट लेने वाले पहले भारतीय गेंदबाज हैं।

अश्विन ने कहा, ‘‘हमने एशिया कप में देखा कि उसने (अर्शदीप) अच्छी गेंदबाजी की। उसने दूसरे स्पैल में बहुत अच्छी वापसी की लेकिन वह लय में नहीं दिख रहा था। अगर आप अपने चैंपियन गेंदबाज को नहीं खिलाते हैं तो वह बेकार लगेगा। इसलिए अगर आप अर्शदीप सिंह हैं तो यह वाकई मुश्किल स्थिति हैं। मुझे उम्मीद है कि उसे टीम में जगह मिलेगी जिसका वह हकदार है।’’

Lokesh Khera

लेखक के बारे में

Lokesh Khera
लोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें 9 साल का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि के अनुरूप 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू करने वाले लोकेश क्रिकेट टुडे से लेकर इंडिया टीवी जैसे संस्थान में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। इस दौरान उन्होंने ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, क्रिकेट वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, आईपीएल जैसे तमाम बड़े इवेंट्स कवर किए। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह 2022 से हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, Cricket Live score, Asia Cup Schedule, Asia cup Points Table वाले खिलाड़ियों की जानकारी हिंदी में हिंदुस्तान पर |