रोहित शर्मा का ये मिशन पूरा होता देखना चाहते हैं आर अश्विन, बोले- विराट कोहली ने जो करके दिखाया...

लाइव हिन्दुस्तान
share

रोहित शर्मा और विराट कोहली के समर्पण की आर अश्विन ने दिल खोलकर तारीफ की है। वह दोनों दिग्गज बल्लेबाजों के साथ लंबे समय तक भारतीय टीम के लिए खेले। अश्विन ने दिसंबर 2024 में इंटरनेशनल रिटायरमेंट लिया।

R Ashwin On Rohit Sharma and Virat Kohli
रोहित शर्मा, विराट कोहली और आर अश्विन (फाइल फोटो)

भारत के पूर्व दिग्गज स्पिनर आर अश्विन रोहित शर्मा का वनडे वर्ल्ड कप जीतने का मिशन पूरा होता देखना चाहते हैं। दिग्गज बल्लेबाज रोहित ने टी20 वर्ल्ड कप और आईसीसी चैंपियनस ट्रॉफी जीती हैं लेकिन अब तक 50 ओवर फॉर्मेट का वर्ल्ड कप नहीं जीता। उनकी अगुवाई में भारतीय टीम 2023 में वनडे वर्ल्ड कप फाइनल में पहुंची थी मगर ऑस्ट्रेलिया ने दिल तोड़ दिया। 39 वर्षीय रोहित की अब बतौर प्लेयर यह ख्वाब पूरा करने पर नजर है। 2027 में वनडे वर्ल्ड कप का आयोजन साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया की संयुक्त मेजबानी में होगा। अश्विन ने रोहित के साथ-साथ सुपरस्टार क्रिकेटर विराट कोहली के समर्पण की सराहना की। कोहली अगले महीने 38 साल के होने जा रहे और उनकी फिटनेस गजब की है। 'हिटमैन' रोहित ने भी अपने फिटनेश पर खूब मेहनत की है। दोनों टेस्ट और टी20 इंटरनेशनल से संन्याल ले चुके हैं और भारत के लिए सिर्फ वनडे में एक्टिव हैं।

'विराट कोहली ने ऐसा करके दिखाया'

खेल पत्रकार विमल कुमार ने अपने यूट्यूब चैनल पर इंटरव्यू में अश्विन से पूछा कि रोहित और विराट ने अपने वनडे गेम में क्या बदलाव किया? जवाब में अश्विन ने कहा, ''रोहित को थोड़ा काम करना पड़ा, जो आसान नहीं। मुझे विराट के लिए आसान लगा क्योंकि वह हमेशा फिट रहे। लेकिन रोहित को थोड़ी मेहनत करनी पड़ी। उन्होंने फिटनेस और अपने गेम पर काम किया। उन्होंने बहुत काम किया। रोहित को इसका श्रेय जाता है। उनकी मेहनत मैदान पर दिख रही है। उम्मीद करता हूं कि रोहित का 50 ओवर का वर्ल्ड कप जीतने का जो मिशन है, वो पूरा हो। उन्हें के लिए शुभकामनाएं हैं। वहीं, विराट ने जितना भी काम किया, वो बाकी सभी के लिए एक सबक है। अगर आपको लंबे समय तक खेलना है तो आपको खेल का सम्मान करना होगा। विराट ने ऐसा करके दिखाया। उन्होंने अपनी फिटनेस और गेम पर जितना काम किया, वो युवाओं के लिए सीखने वाली चीज है।''

रोहित क्यों जीतना चाहते हैं 2027 वर्ल्ड कप?

रोहित शर्मा ने हाल ही में बताया था कि वह 50 ओवर फॉर्मेट का वर्ल्ड कप क्यों जीतना चाहते हैं? उन्होंने जियोस्टार से कहा था, ''आने वाला वनडे वर्ल्ड कप जीतना शानदार होगा, मैं बस इतना ही कहूंगा। मैं अभी फुल सर्कल या ऐसी किसी चीज के बारे में नहीं सोचूंगा। भारत के लिए वर्ल्ड कप जीतना एक खास एहसास है। मैंने टी20 फॉर्मेट में दो बार इसका अनुभव किया है। मैं 2007 में सिर्फ 20 साल का युवा था। यह एक बड़ा टूर्नामेंट था और अपने पहले साल में वर्ल्ड कप जीतना शानदार रहा। फिर हमने 2013 में चैंपियंस ट्रॉफी जीती और उसके बाद लगभग 11 साल तक हम कोई आईसीसी ट्रॉफी नहीं जीत सके। इसलिए, जब हमने 2024 में टी20 वर्ल्ड कप जीता तब एहसास हुआ कि यह कितना जरूरी था। वह एहसास अभी भी काफी हद तक अंदर है। इसलिए, मुझे पता है कि वर्ल्ड कप जीतने का एहसास कैसा होता है। यही वजह है मैं उस एहसास को दोबारा पाना चाहता हूं। हमने तब जो लुत्फ उठाया, उसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। उस एहसास की कोई बराबरी नहीं कर सकता। इसलिए वर्ल्ड कप जीतना मेरे लिए बहुत अहम है, क्योंकि मैं उस एहसास को फिर से महसूस करना चाहता हूं, जिसका हमने हाल ही में अनुभव किया था।''

Md.Akram

लेखक के बारे में

Md.Akram

मोहम्मद अकरम: खेल पत्रकार

परिचय: मोहम्मद अकरम 10 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें खेल और राजनीति की दुनिया में गहरी दिलचस्पी है। क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़े अपडेट्स, मैच एनालिसिस और स्टोरी रिसर्च बखूबी अंजाम देते हैं। अकरम का मानना है कि खेल पत्रकारिता सिर्फ स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि खेल की भावना, खिलाड़ियों की मेहनत और उससे जुड़ी कहानियों को सामने लाना भी उतना ही जरूरी है।


अनुभव: अकरम को कंटेंट रिसर्च, स्क्रिप्ट राइटिंग, स्टोरीटेलिंग और एडिटिंग का अच्छा अनुभव है। 2016 में अमर उजाला की ओर से पत्रकारिता में डेब्यू किया। 2019 में टाइम्स नाउ से जुड़े और पांच साल यहां रहे। साल 2022 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और ऑडियंस बिहेवियर को समझकर कंटेंट तैयार करते हैं, जो प्रभावशाली हो। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल जैसे इवेंट कवर किए हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि: अकरम ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बी.ए. (ऑनर्स) मास मीडिया और आईआईएमसी से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। शैक्षणिक पृष्ठभूमि और प्रोफेशनल अनुभव ने अकरम को मीडिया की बुनियादी समझ के साथ-साथ प्रैक्टिकल अप्रोच भी दी है। सीखते रहना और खुद को लगातार अपडेट करना प्रोफेशनल आदतों में शामिल है।


विशेषज्ञता:
मैचों की लाइव कवरेज और एनालिसिस
स्टैट्स बेस्ड दिलचस्पी स्टोरीज
हेडलाइन फ्रेमिंग और कॉपी एडिटिंग में मजबूत पकड़
डेडलाइन मैनेजमेंट और हाई-प्रेशर सिचुएशन में सटीक निर्णय

और पढ़ें
Cricket News , Cricket Schedule , Live Cricket Score से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। क्रिकेट की सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़रोहित का ये मिशन पूरा होता देखना चाहते हैं अश्विन, बोले- विराट ने जो किया…