अभिषेक शर्मा को 'लप्पेबाज' कहने वाले पाकिस्तानी क्रिकेटर को अश्विन ने धो डाला, कहा- भाई साहब....
टी20 विश्वकप में भारतीय युवा बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की फॉर्म को लेकर छिड़ी बहस ने अब एक नया मोड़ ले लिया है। पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर ने एक वायरल वीडियो में अभिषेक को 'स्लॉगर' (लप्पेबाज) करार दिया था, जिसके बाद उनकी काफी आलोचना हुई थी। अब अश्विन ने उन्हें करारा जवाब दिया है।

टी20 विश्वकप में भारतीय युवा बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की फॉर्म को लेकर छिड़ी बहस ने अब एक नया मोड़ ले लिया है। पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर ने एक वायरल वीडियो में अभिषेक को 'स्लॉगर' (लप्पेबाज) करार दिया था, जिसके बाद उनकी काफी आलोचना हुई थी। आमिर का तर्क था कि इस युवा बल्लेबाज के खेल में रक्षात्मक तकनीक की कमी है और वह हर गेंद पर बड़े शॉट खेलने की कोशिश करते हैं। हालांकि, जिम्बाब्वे के खिलाफ महज 30 गेंदों में 55 रनों की आतिशी पारी खेलकर अभिषेक ने न केवल फॉर्म में जबरदस्त वापसी की, बल्कि अपने आलोचकों को भी कड़ा संदेश दिया है।
दिग्गज भारतीय स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने अपने यूट्यूब शो 'ऐश की बात' में आमिर की इन टिप्पणियों पर कड़ा ऐतराज जताया और उन्हें आड़े हाथों लिया। अश्विन ने मोहम्मद आमिर को जवाब देते हुए साफ तौर पर कहा, "भाई साहब, आप अभिषेक शर्मा के गेम के बारे में कुछ भी बोलें, लेकिन वह स्लॉगर तो बिल्कुल नहीं हैं।" अश्विन ने स्पष्ट किया कि अभिषेक शर्मा के प्रति लोगों का यह भ्रम इसलिए पैदा होता है क्योंकि जब भी वह गेंद को हिट करते हैं, वह बहुत दूर चली जाती है, जिससे लोग उन्हें लप्पेबाज समझने लगते हैं। उन्होंने आगे कहा कि अभिषेक की एकमात्र गलती यह रही है कि वह हर गेंद पर आक्रामकता या 'इंटेंट' दिखाने की कोशिश करते हैं, जो कभी-कभी उनके खिलाफ चली जाती है।
अभिषेक की बल्लेबाजी शैली का गहराई से विश्लेषण करते हुए अश्विन ने उनकी तुलना टीम इंडिया के महान ऑलराउंडर युवराज सिंह से की। अश्विन के अनुसार, अभिषेक का बैट स्विंग दुनिया के सबसे बेहतरीन बैट स्विंग्स में से एक है और शायद यह उनके मेंटर युवराज सिंह से भी बेहतर है। अश्विन ने तकनीकी बारीकी बताते हुए कहा कि शॉट खेलते समय अभिषेक के बल्ले का ऊपरी हिस्सा (टो) सीधे आसमान की तरफ होता है, जो एक आइडियल बैट स्विंग की निशानी है। उन्होंने यह भी हाइलाइट किया कि अभिषेक को गेंद पर ज्यादा ताकत लगाने की जरूरत नहीं है क्योंकि उनकी सबसे बड़ी ताकत उनकी 'टाइमिंग' और बेहतरीन बैट स्विंग है।
अभिषेक की इस साहसी पारी की सराहना महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने भी की है, जिन्होंने कहा कि इस युवा खिलाड़ी ने अपने 55 रनों से आलोचकों को पूरी तरह चुप करा दिया है। गावस्कर इस बात से भी प्रभावित दिखे कि अभिषेक ने इस मैच में संयम दिखाया और जरूरत पड़ने पर रक्षात्मक शॉट भी खेले। भारत के लिए यह पारी अत्यंत महत्वपूर्ण है क्योंकि टीम को अब वेस्टइंडीज के खिलाफ एक निर्णायक नॉकआउट मुकाबले में उतरना है। अश्विन को उम्मीद है कि इस शानदार अर्धशतक के बाद अभिषेक वापस ट्रैक पर लौट आएंगे और टूर्नामेंट के आगामी मैचों में टीम इंडिया के लिए बड़ी भूमिका निभाएंगे।
लेखक के बारे में
Vimlesh Kumar Bhurtiyaविमलेश कुमार भुर्तिया (Vimlesh Kumar Bhurtiya): खेल पत्रकार
संक्षिप्त विवरण
विमलेश कुमार भुर्तिया पिछले 4 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स टीम में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है।
विस्तृत बायो
परिचय और अनुभव: विमलेश कुमार भुर्तिया भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक उभरता हुआ नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 4 वर्षों से अधिक का अनुभव प्राप्त है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्पोर्ट्स टीम में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। पिछले चार वर्षों से वह इसी संस्थान से जुड़े हुए हैं और डिजिटल मीडिया की गतिशीलता, कार्यशैली और प्रकृति को समझने का प्रयास किया है। उनका मानना है कि पाठक किसी भी डिजिटल प्लेटफॉर्म की रीढ़ होता है ऐसे में उनके हितों को ध्यान में रखते हुए खबरों का प्रकाशन होना चाहिए। यह पत्रकारिता को जीवंत रखता है और जर्नलिज्म का मूल गुण भी यही है।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
विमलेश ने भारत के सबसे प्रतिष्ठित पत्रकारिता संस्थान से अपनी शिक्षा ग्रहण की है। वे 2021-22 बैच के भारतीय जनसंचार संस्थान नई दिल्ली के छात्र रहे हैं। उन्होंने इस नामी संस्थान से रेडियो एवं टेलीविजन पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा किया है। इसके बाद उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में ही मास्टर्स यानी (M.A) की डिग्री भी हासिल की है। इन्होंने अपना ग्रेजुएशन मध्य प्रदेश के नामचीन साइंस कॉलेजों में से एक होलकर साइंस कॉलेज से किया है। ग्रेजुएशन के दूसरे साल से ही विमलेश की दिलचस्पी साहित्य और पत्रकारिता की ओर जागृत होने लगी थी। यही कारण था कि ग्रेजुएशन के दिनों में ही उन्होंने दैनिक चैतन्यलोक नामक इंदौर की क्षेत्रीय पत्रिका में काम करना शुरू कर दिया। कुछ महीनों बाद उन्होंने दैनिक भास्कर में बतौर कॉपी एडिटर ट्रेनिंग ली। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर के पत्रकारिता और जनसंचार विभाग से मास मीडिया में इंटर्नशिप की। विमलेश कुमार भुर्तिया को कंप्यूटर का भी अच्छा ज्ञान है। उन्होंने भोपाल स्थित माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय से कंप्यूटर एप्लीकेशन में डिप्लोमा किया है।
खेल पत्रकारिता और पत्रकारिता का उद्देश्य
विमलेश खेल से जुड़ी तमाम तरह की स्टोरीज पाठकों तक पहुंचाते हैं, जिनमें तथ्यों की स्पष्टता होती है और सकारात्मक विश्लेषण भी शामिल होता है। ये क्रिकेट की दुनिया का अच्छा ज्ञान रखते हैं और राजनीति में गहरी दिलचस्पी है। राजनीति और क्रिकेट में घट रही घटनाओं का विश्लेषण करना उनकी तह तक जाना विमलेश को पसंद है। उनका मानना है कि एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी तथ्यपरकता (Fact-checking) है। चाहे वह चकाचौंध से भरा क्रिकेट जगत हो या अन्य खेल और खिलाड़ियों का जीवन। बतौर खेल पत्रकार यह कसौटी हर वक्त बनी रहनी चाहिए कि लेखन हमेशा प्रमाणिक हो। उनकी रिपोर्टिंग का उद्देश्य पाठकों को न केवल सूचित करना है, बल्कि उन्हें सही और सुरक्षित जानकारी के माध्यम से सशक्त बनाना भी है। पत्रकारिता का मुख्य उद्देश्य सूचना, शिक्षा और मनोरंजन होता है और इन्हीं उद्देश्यों को पूरा करना एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी होनी चाहिए।



