संजय मांजरेकर का आर्टिकल पढ़कर गुस्से से लाल हो गए थे आर अश्विन, मगर इसके बाद आया स्टोरी में ट्विस्ट

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

संजय मांजरेकर के एक आर्टिकल को लेकर आर अश्विन ने बड़ा खुलासा किया है और कहा है कि उनका एक आर्टिकल पढ़कर उनको बहुत गुस्सा आया था, लेकिन जब इसके बारे में सोचा तो यह मेरे लिए एक सीख थी। 

R Ashwin Sanjay Manjrekar
आर अश्विन और संजय मांजरेकर

टीम इंडिया के पूर्व ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने अपने करियर के शुरुआती दिनों का एक सच सभी को बताया है। उन्होंने पूर्व भारतीय क्रिकेटर संजय मांजरेकर के एक आर्टिकल का जिक्र किया, जिसे पढ़कर पहले तो वह गुस्से से लाल हो गए थे, लेकिन जब इसके बारे में गहराई से जाना तो पता चला उनके लिए एक सीख थी। अश्विन ने बताया है कि कुछ सालों के बाद मांजरेकर ने फिर से एक आर्टिकल लिखा था, जिसमें अश्विन की तारीफ थी, क्योंकि उन्होंने अपने क्रिकेट पर बहुत मेहनत की थी।

आर अश्विन ने जियोहॉटस्टार पर एक शो में बताया कि वह कैसे आलोचना को खुद को बेहतर करने के लिए यूज करते हैं। उन्होंने बताया, "मेरे पहले ऑस्ट्रेलिया टूर के बाद, संजय मांजरेकर ने एक लंबा आर्टिकल लिखा। जब मैं लौट रहा था, तो मैंने पूरा आर्टिकल पढ़ा और उसे पढ़ने के बाद, मुझे बहुत गुस्सा आया। मुझे सच में बुरा लगा। गुस्सा बस एक रिऐक्शन था, लेकिन मुझे बहुत बुरा लगा, लेकिन उसके बाद, मैं फ्लाइट में सो गया और उसे जाने दिया। उस समय, मैंने संजय से ज्यादा बात नहीं की। फिर, घर वापस आने के बाद, मैंने अगले चार साल तक बहुत मेहनत की।"

मांजरेकर की बात में दम था- अश्विन

अश्विन ने आगे बताया, "मैं कोई टैलेंटेड एथलीट नहीं था। मैंने बहुत मेहनत की और 2015 में, उन्होंने एक और आर्टिकल लिखा, जिसमें कहा गया कि मैं अब बहुत अच्छी बॉलिंग कर रहा हूं और वह चाहते हैं कि मैं ऐसा ही परफॉर्म करता रहूं। फिर मैंने उनका नंबर मांगा और उन्हें मैसेज किया कि मुझे तब बुरा लगा था, लेकिन उनका आर्टिकल मेरे पास एक गुरु की तरह आया और मेरी जिंदगी बदल दी, क्योंकि उन्होंने जो कहा था, उसमें दम था। इसलिए, अगर कभी मेरी बुराई होती है, तो मैं बस यही सोचता हूं कि क्या इससे कुछ सीखने को मिलता है। अगर मुझे लगता है कि कुछ सीखने को मिलता है, तो मैं उसे ले लेता हूं।"

करीब डेढ़ दशक तक भारत के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने वाले आर अश्विन अब रिटायरमेंट ले चुके हैं। आईपीएल में भी वे नहीं खेलते हैं। हालांकि, अब प्रोफेशनल क्रिकेट में नजर आ सकते हैं, क्योंकि वे यूरोपियन टी20 प्रीमियर लीग का हिस्सा बनने वाले हैं, जहां वे मेंटॉर और कप्तान की भूमिका निभाएंगे। इसका ऐलान हो चुका है। अश्विन रिटायरमेंट के बाद पहली बार प्रोफेशनल क्रिकेट खेलेंगे, क्योंकि चोट के कारण वे कई टूर्नामेंट मिस कर चुके हैं।

Vikash Gaur

लेखक के बारे में

Vikash Gaur

विकाश गौड़: डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कम असिस्टेंट मैनेजर, स्पोर्ट्स


संक्षिप्त विवरण:

विकाश गौड़ पिछले 8 वर्षों से हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


विस्तृत बायो:

परिचय और अनुभव: विकाश गौड़ भारतीय डिजिटल स्पोर्ट्स मीडिया का एक उभरता हुआ चेहरा हैं। लगभग 8 वर्षों के अनुभव के साथ, विकाश ने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को जमीन से समझा है। 2016 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले विकाश ने डिजिटल-फर्स्ट अप्रोच के साथ खेल पत्रकारिता में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जनवरी 2021 से वह 'लाइव हिन्दुस्तान' की स्पोर्ट्स टीम के मुख्य स्तंभ बने हुए हैं, जहां वह कंटेंट प्लानिंग और स्पोर्ट्स कवरेज का नेतृत्व करते हैं।


करियर का सफर:
मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद विकाश का सफर 'खबर नॉन स्टॉप' से शुरू हुआ था, जो अब देश के प्रतिष्ठित मीडिया घरानों तक फैला हुआ है। उन्होंने पत्रिका समूह की वेबसाइट 'कैच न्यूज' में खेल की खबरों की तकनीकी समझ विकसित की। इसके बाद 'डेली हंट' में वीडियो प्रोड्यूसर के तौर पर काम करते हुए उन्होंने विजुअल स्टोरीटेलिंग के गुर सीखे। 'दैनिक जागरण' की वेबसाइट में करीब ढाई साल तक खेल डेस्क पर अपनी धार तेज करने के बाद, उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान का रुख किया, जहां वे बीते 4 साल से चौके-छक्के लगा रहे हैं। इंटर्न के तौर पर प्रिंट की समझ हासिल कर चुके विकाश गौड़ के पास अब डिजिटल की अच्छी समझ है और वे ट्रेंड को बखूबी फॉलो करते हैं।


खेल जगत की कवरेज और विशेषज्ञता:
अपने अब तक के करियर में विकाश ने दुनिया के कई बड़े खेल आयोजनों को डेस्क और फील्ड पर रहकर कवर किया है। उनकी विशेषज्ञता केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि वह मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट्स की भी गहरी समझ रखते हैं। उन्होंने निम्नलिखित प्रमुख आयोजनों का व्यापक विश्लेषण और रिपोर्टिंग की है:


क्रिकेट:आईसीसी क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल और द्विपक्षीय सीरीज।


ग्लोबल इवेंट्स: ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल


पत्रकारिता का दृष्टिकोण:
विकाश का मानना है कि खेल पत्रकारिता केवल स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह खिलाड़ियों के संघर्ष, खेल की रणनीति और डेटा के पीछे छिपी कहानी को पाठकों तक पहुंचाने का माध्यम है। लाइव हिन्दुस्तान में अपनी भूमिका में वह सुनिश्चित करते हैं कि खेल की खबरें सटीक, तेज और निष्पक्ष हों, जिससे पाठकों को एक संपूर्ण अनुभव मिल सके।


विशेषज्ञता:

क्रिकेट विश्लेषण एवं लाइव कवरेज
ओलंपिक एवं ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट्स
इंटरव्यू एवं मीडिया इंटरैक्शन
स्पोर्ट्स डेटा एंड स्टेटिस्टिक्स
डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी एंड टीम मैनेजमेंट

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़मांजरेकर का आर्टिकल पढ़कर गुस्से से लाल गए थे अश्विन, फिर आया स्टोरी में ट्विस्ट