ETPL में आर अश्विन को मिली है दोहरी भूमिका, बोले- मैं करियर के उस स्टेज पर हूं, जहां मैं…

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

ETPL में रविचंद्रन अश्विन दोहरी भूमिका में नजर आने वाले हैं, जो कि कप्तान ही नहीं, बल्कि टीम के मेंटॉर भी होंगे। राहुल द्रविड़ की ओनरशिप वाली टीम डबलिन गार्डियन्स ने उनको अपने साथ जोड़ा है। 

R Ashwin

क्रिकेट फैंस को एक और टी20 लीग देखने को मिलने वाली है। यूरपियन टी20 प्रीमियर लीग यानी ईटीपीएल का ड्राफ्ट तैयार हो चुका है। इस टूर्नामेंट भारतीय टीम के पूर्व ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन दोहरी भूमिका में नजर आने वाले हैं, जो कि कप्तान ही नहीं, बल्कि टीम के मेंटॉर भी होंगे। डबलिन गार्डियंस के लिए वे कप्तान कम मेंटॉर की भूमिका में होंगी। बहुत कम खिलाड़ी इस तरह की दोहरी जिम्मेदारी उठाते हैं। हालांकि, उनके लिए यह नई बात नहीं है। आधिकारिक तौर पर पहली बार वे इस भूमिका में हैं, लेकिन आईपीएल में भी इसी तरह की जिम्मेदारी उन्होंने निभाई है।

आर अश्विन ने ईटीपीएल की ऑनलाइन प्रेस कॉन्फ्रेंस में अपनी दोहरी जिम्मेदारी पर कहा, "मुझे लगता है कि मैं अपने करियर के उस स्टेज पर हूं, जहां मैं सिर्फ एक प्लेयर होने से ज्यादा कुछ करना चाहता हूं और चाहे जो भी हो, भले ही यह एक स्टेट-रन लीग हो, मैं पिछले कुछ सालों से कोच-कम-कैप्टन रहा हूं, जब से मैंने वहां अपना क्रिकेट खेला है। इसलिए, यह बस एक सीधा कनेक्शन था और राहुल (द्रविड़) ने मुझे काम करते देखा था और वह समझते हैं कि मैं क्लब क्रिकेट के लिए घर पर क्या करता हूं, इसलिए मुझे लगता है कि उन्हें पूरा भरोसा था कि मैं यह कर सकता हूं। यह बस एक क्रॉसओवर है कि मैं आगे क्या करना चाहता हूं।"

अश्विन ने चोट की भी दी जानकारी

उन्होंने अपने अपनी चोट पर भी बात की और कहा, "यह मेरे घुटने की सर्जरी के बाद मेरे लिए एक तरह से कमबैक भी है। इसलिए, इसमें थोड़ा ज्यादा समय लग रहा है, लेकिन मुझे लगता है कि जब तक मैं मालाहाइड पहुंचूंगा, मैं वहां मैदान पर जाने और बाकी सब करने के लिए काफी अच्छा हो जाऊंगा।" अश्विन बीबीएल और अन्य कुछ लीग में खेलने वाले थे, लेकिन चोट के कारण उन लीग्स से अपना नाम अश्विन को वापस लेना पड़ा। वे आईपीएल और भारतीय क्रिकेट से रिटायर हो चुके हैं। ऐसे में बाहर की लीग्स में वे खेल सकते हैं।

राहुल द्रविड़ हैं टीम के मालिक

आपकी जानकारी के लिए बता दें, आर अश्विन ने अपने बयान में राहुल द्रविड़ का जिक्र इसलिए किया है, क्योंकि पूर्व भारतीय कप्तान और टीम इंडिया के हेड कोच रहे राहुल द्रविड़ इस टीम के ओनर हैं। डबलिन गार्डियन्स को उन्होंने खरीदा है। इस टीम ने ड्राफ्ट पिक में बेंजामिन कैलिट्ज, जॉर्ज डॉकरेल, मैथ्यू होलार्ड, क्रेग यंग, नोह क्रोइस और क्रिस ग्रीव्स को चुना है।

Vikash Gaur

लेखक के बारे में

Vikash Gaur

विकाश गौड़: डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कम असिस्टेंट मैनेजर, स्पोर्ट्स


संक्षिप्त विवरण:

विकाश गौड़ पिछले 8 वर्षों से हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


विस्तृत बायो:

परिचय और अनुभव: विकाश गौड़ भारतीय डिजिटल स्पोर्ट्स मीडिया का एक उभरता हुआ चेहरा हैं। लगभग 8 वर्षों के अनुभव के साथ, विकाश ने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को जमीन से समझा है। 2016 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले विकाश ने डिजिटल-फर्स्ट अप्रोच के साथ खेल पत्रकारिता में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जनवरी 2021 से वह 'लाइव हिन्दुस्तान' की स्पोर्ट्स टीम के मुख्य स्तंभ बने हुए हैं, जहां वह कंटेंट प्लानिंग और स्पोर्ट्स कवरेज का नेतृत्व करते हैं।


करियर का सफर:
मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद विकाश का सफर 'खबर नॉन स्टॉप' से शुरू हुआ था, जो अब देश के प्रतिष्ठित मीडिया घरानों तक फैला हुआ है। उन्होंने पत्रिका समूह की वेबसाइट 'कैच न्यूज' में खेल की खबरों की तकनीकी समझ विकसित की। इसके बाद 'डेली हंट' में वीडियो प्रोड्यूसर के तौर पर काम करते हुए उन्होंने विजुअल स्टोरीटेलिंग के गुर सीखे। 'दैनिक जागरण' की वेबसाइट में करीब ढाई साल तक खेल डेस्क पर अपनी धार तेज करने के बाद, उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान का रुख किया, जहां वे बीते 4 साल से चौके-छक्के लगा रहे हैं। इंटर्न के तौर पर प्रिंट की समझ हासिल कर चुके विकाश गौड़ के पास अब डिजिटल की अच्छी समझ है और वे ट्रेंड को बखूबी फॉलो करते हैं।


खेल जगत की कवरेज और विशेषज्ञता:
अपने अब तक के करियर में विकाश ने दुनिया के कई बड़े खेल आयोजनों को डेस्क और फील्ड पर रहकर कवर किया है। उनकी विशेषज्ञता केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि वह मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट्स की भी गहरी समझ रखते हैं। उन्होंने निम्नलिखित प्रमुख आयोजनों का व्यापक विश्लेषण और रिपोर्टिंग की है:


क्रिकेट:आईसीसी क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल और द्विपक्षीय सीरीज।


ग्लोबल इवेंट्स: ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल


पत्रकारिता का दृष्टिकोण:
विकाश का मानना है कि खेल पत्रकारिता केवल स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह खिलाड़ियों के संघर्ष, खेल की रणनीति और डेटा के पीछे छिपी कहानी को पाठकों तक पहुंचाने का माध्यम है। लाइव हिन्दुस्तान में अपनी भूमिका में वह सुनिश्चित करते हैं कि खेल की खबरें सटीक, तेज और निष्पक्ष हों, जिससे पाठकों को एक संपूर्ण अनुभव मिल सके।


विशेषज्ञता:

क्रिकेट विश्लेषण एवं लाइव कवरेज
ओलंपिक एवं ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट्स
इंटरव्यू एवं मीडिया इंटरैक्शन
स्पोर्ट्स डेटा एंड स्टेटिस्टिक्स
डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी एंड टीम मैनेजमेंट

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।