जापान के खिलाफ जैसे-तैसे मिली थी जीत, अब आर अश्विन ने खोल दी टीम इंडिया की पोल; जानिए क्या कहा?

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

जापान के खिलाफ जैसे-तैसे जीत दर्ज करने वाली भारतीय टीम से आर अश्विन नाखुश हैं। उन्होंने कहा है कि भारत बड़ा स्कोर बना सकता था। इसके अलाव उन्होंने कहा कि भारतीय टीम फ्लैट पिचों पर खेलने की आदी हो चुकी है।

Abhishek Sharma Sanju Samson
संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा

टीम इंडिया के पूर्व ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन इस बात से खुश हैं कि जापान की टीम ने भारत के खिलाफ अच्छा खेल दिखाया। हालांकि, वे इस बात से नाखुश हैं कि भारत बड़ा स्कोर इस 5 ओवर वाले गेम में नहीं कर पाया। उन्होंने यह भी कहा कि भारतीय टीम फ्लैट ट्रैक्स पर खेलने की आदी हो चुकी है। भारत ने जापान के खिलाफ एकमात्र टी20 मैच में 5 ओवर में 32 रन बनाए थे, जबकि जापान की टीम भी 30 रनों तक पहुंच गई थी। जैसे-तैसे भारत को इस मैच में जीत मिल पाई।

आर अश्विन ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, "सबसे पहले दो चीज मैंने इस मैच के दौरान देखीं। मैंने देखा कि जापान ने इतना अच्छा से लड़ाई की और जिस तरह से बॉल घूम रहा था मुझे एक स्पिनर के तौर पर देखकर बहुत मजा आया। 5 ओवर के गेम में ऐसी पिच, जिसमें बाउंस भी था और बहुत ज्यादा टर्न भी था। मुझे तो सच में बहुत पसंद आया। जापान ने अच्छा खेला। मैं देखूंगा कि ओलंपिक में भी छोटे मैच होंगे तो यह टीम लड़ सकती है। अगर 5-6 ओवर वाला फॉर्मेट आया तो बहुत मजा आएगा। जब इंडिया ने पहले बैटिंग किया तो लग रहा था कि भारत 50-60 रन बनाएगा।"

उन्होंने आगे कहा, "मेरा दूसरा पॉइंट वही है बाकी सारे स्पोर्ट के अगर तुलना करेंगे तो आप देखेंगे टेनिस को छोड़ दीजिए, क्ले कोर्ट अलग है, ग्रास कोर्ट अलग है, हार्ड कोर्ट अलग है। बाकी सारे स्पोर्ट से क्रिकेट इसीलिए यूनिक है, क्योंकि पिच के ऊपर सारा गेम डिपेंडेंट है। ऐसे में अगर मैं दुनिया का कोई भी कोने में सिर्फ इंडियन क्रिकेट को फॉलो कर रहा हूं तो इंडियन क्रिकेट को मैं ऐसी पिच दूंगा, जहां बॉल घूमेगा या जहां लैटरल मूवमेंट रहेगा। मुझे लगता है कि इस इंडियन बैटिंग लाइनअप को तभी तकलीफ होगी, जब पिच फ्लैट नहीं है।"

आईपीएल में वे फ्लैट पिच पर खेलते हैं- अश्विन

लंबे समय तक आईपीएल में खेलने वाले और अब ईटीपीएल के पहले सीजन का अनुभव करने वाले रविंचंद्रन अश्विन ने बताया, "भारतीय टीम आईपीएल में फ्लैट पिच पर खेलने की आदी हो चुकी है। अगर बाकी सारे देशों ने पिच अलग बनाए तो भारतीय टीम के लिए मुश्किल हो जाएगी।" उन्होंने ईटीपीएल के बारे में बताया कि वहां बाउंड्री कहने के लिए नहीं, बल्कि हकीकत में 65 से 68 मीटर की थीं। अश्विन ने बताया कि टिम डेविड ने मुझे एक शॉट मारा था, मुझे लगा था कि आईपीएल में सारे ग्राउंड्स में है यह छक्का है, लेकिन वह आउट हो गया बाउंड्री से कई कदम आगे।

पूर्व स्पिनर ने आगे बताया, "160-170 वाला गेम बहुत एक्साइटिंग होता है। अगर कोई वर्ल्ड क्रिकेट से इसे देख रहा है तो मैं कहूंगा कि जब आप इंडिया को फेस करने वाले हैं तो उनकी बैटिंग को दिमाग में रखें। आप कह सकते हैं कि वे टैलेंटेड बैटर्स हैं, लेकिन मैं उन्हें 160-165 वाले पिच डालूंगा।" उन्होंने ईटीपीएल के दौरान आयरलैंड के क्रिकेटरों से पूछा था कि इंडिया को फेस करते समय उनके दिमाग में क्या था? उन्होंने मुझे बताया था कि वे नहीं चाहते थे कि भारतीय बल्लेबाजों को फ्री फ्लोइंग विकेट दिए जाएं।

Vikash Gaur

लेखक के बारे में

Vikash Gaur

विकाश गौड़: डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कम असिस्टेंट मैनेजर, स्पोर्ट्स


संक्षिप्त विवरण:

विकाश गौड़ पिछले 8 वर्षों से हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


विस्तृत बायो:

परिचय और अनुभव: विकाश गौड़ भारतीय डिजिटल स्पोर्ट्स मीडिया का एक उभरता हुआ चेहरा हैं। लगभग 8 वर्षों के अनुभव के साथ, विकाश ने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को जमीन से समझा है। 2016 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले विकाश ने डिजिटल-फर्स्ट अप्रोच के साथ खेल पत्रकारिता में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जनवरी 2021 से वह 'लाइव हिन्दुस्तान' की स्पोर्ट्स टीम के मुख्य स्तंभ बने हुए हैं, जहां वह कंटेंट प्लानिंग और स्पोर्ट्स कवरेज का नेतृत्व करते हैं।


करियर का सफर:
मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद विकाश का सफर 'खबर नॉन स्टॉप' से शुरू हुआ था, जो अब देश के प्रतिष्ठित मीडिया घरानों तक फैला हुआ है। उन्होंने पत्रिका समूह की वेबसाइट 'कैच न्यूज' में खेल की खबरों की तकनीकी समझ विकसित की। इसके बाद 'डेली हंट' में वीडियो प्रोड्यूसर के तौर पर काम करते हुए उन्होंने विजुअल स्टोरीटेलिंग के गुर सीखे। 'दैनिक जागरण' की वेबसाइट में करीब ढाई साल तक खेल डेस्क पर अपनी धार तेज करने के बाद, उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान का रुख किया, जहां वे बीते 4 साल से चौके-छक्के लगा रहे हैं। इंटर्न के तौर पर प्रिंट की समझ हासिल कर चुके विकाश गौड़ के पास अब डिजिटल की अच्छी समझ है और वे ट्रेंड को बखूबी फॉलो करते हैं।


खेल जगत की कवरेज और विशेषज्ञता:
अपने अब तक के करियर में विकाश ने दुनिया के कई बड़े खेल आयोजनों को डेस्क और फील्ड पर रहकर कवर किया है। उनकी विशेषज्ञता केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि वह मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट्स की भी गहरी समझ रखते हैं। उन्होंने निम्नलिखित प्रमुख आयोजनों का व्यापक विश्लेषण और रिपोर्टिंग की है:


क्रिकेट:आईसीसी क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल और द्विपक्षीय सीरीज।


ग्लोबल इवेंट्स: ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल


पत्रकारिता का दृष्टिकोण:
विकाश का मानना है कि खेल पत्रकारिता केवल स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह खिलाड़ियों के संघर्ष, खेल की रणनीति और डेटा के पीछे छिपी कहानी को पाठकों तक पहुंचाने का माध्यम है। लाइव हिन्दुस्तान में अपनी भूमिका में वह सुनिश्चित करते हैं कि खेल की खबरें सटीक, तेज और निष्पक्ष हों, जिससे पाठकों को एक संपूर्ण अनुभव मिल सके।


विशेषज्ञता:

क्रिकेट विश्लेषण एवं लाइव कवरेज
ओलंपिक एवं ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट्स
इंटरव्यू एवं मीडिया इंटरैक्शन
स्पोर्ट्स डेटा एंड स्टेटिस्टिक्स
डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी एंड टीम मैनेजमेंट

और पढ़ें
Cricket News , Cricket Schedule , Live Cricket Score से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। क्रिकेट की सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़जापान के खिलाफ जैसे-तैसे मिली थी जीत, अब आर अश्विन ने खोल दी टीम इंडिया की पोल