तो टीम इंडिया मुश्किल स्थिति में है...2027 वर्ल्ड कप को लेकर आर अश्विन का चौंकाने वाला दावा

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

शिवम दुबे को लेकर आर अश्विन ने बड़ी बात कही है। दुबे फिलहाल इंग्लैंड में वनडे सीरीज खेल रहे हैं। 33 वर्षीय ऑलराउंडर ने अपने करियर में कुल 5 वनडे मैच खेले हैं।

R Ashwin on Shivam Dube

भारत के पूर्व दिग्गज स्पिनर आर अश्विन ने भारत बनाम इंग्लैंड पहले वनडे के बाद एक चौंकाने वाला दावा किया है। उन्होंने कहा कि अगर ऑलराउंडर शिवम दुबे 2027 वनडे वर्ल्ड कप के दावेदार हैं तो समझिए टीम इंडिया मुश्किल स्थिति में है। दुबे ने अभी तक कुल पांच वनडे मैच खेले हैं। उन्हें तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या और नीतीश कुमार रेड्डी के चोटिल होने की वजह से भारतीय वनडे टीम में चुना गया। दुबे ने मंगलवार को बर्मिंघम में पहले वनडे में छह ओवर डाले और 27 रन देकर एक विकेट चटकाया। उन्होंने विल जैक्स का शिकार किया। दुबे को बल्लेबाजी का मौका नहीं मिला।

'ऑलराउंडर के रूप में फर्स्ट चॉइस हमेशा…'

अश्विन ने बुधवार को अपने यूट्यूब चैनल 'ऐश की बात' पर कहा, ''ईमानदारी से बोलूं, अगर शिवम दुबे वर्ल्ड कप के लिए दावेदार हैं तो हम मुश्किल स्थिति में हैं। मेरी ऑलराउंडर के रूप में फर्स्ट चॉइस हमेशा हार्दिक पांड्या होंगे, दूसरी नीतीश कुमार रेड्डी। सूर्यांश शेडगे को भी एक ऑप्शन के तौर पर थोड़ा इस्तेमाल किया गया है। वह बैटिंग कर सकते हैं और कुछ ओवर भी डाल सकते हैं। दुबे के साथ मैच में जो किया, मुझे अच्छा लगा। अगर हार्दिक और नीतीश चोटिल हैं तो उनके पास जाना चाहिए। दुबे को छह ओवर बॉलिंग दी गई, और जिस तरह से उनका इस्तेमाल किया, वो मुझे अच्छा लगा। लेकिन वनडे में ऑलराउंडर स्लॉट के लिए वह आखिरी चॉइस होंगे।'' बर्मिंघम में 259 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत का स्कोर एक समय चार विकेट पर 160 रन था। इसके बाद, ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर (नाबाद 52) और अक्षर पटेल (नाबाद 57) ने पांचवें विकेट के लिए अटूट 102 रन की साझेदारी कर भारत को 6 विकेट से जीत दिलाई। अक्षर ने चार विकेट भी चटकाए। वह प्लेयर ऑफ द मैच रहे।

अश्विन ने वॉशिंगटन पर अक्षर को दी तरजीह

अश्विन का मानना है कि सुंदर को पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी करना जारी रखना चाहिए। उन्होंने साथ ही कहा कि नंबर-7 पर बल्लेबाजी करने वाले प्लेयर को 10 ओवर गेंदबाजी भी करनी चाहिए। अश्विन ने इसी वजह से सातवें नंबर के लिए सुंदर पर अक्षर को तरजीह दी है। उन्होंने कहा, ''सुंदर ने अच्छी बैटिंग की और वह हमेशा करते हैं। उनमें क्लास है। लेकिन अगर उन्हें वनडे टीम में खेलना है तो टॉप-5 में बैटिंग करनी होगी। वह कोई बड़ा पावर हिटर नहीं हैं जो नंबर सात पर बैटिंग कर सके। अगर किसी को नंबर सात पर बैटिंग करनी है तो उसे 10 ओवर भी डालने चाहिए। इसीलिए अक्षर नंबर सात पर पसंदीदा हैं। आपको सुंदर को नंबर पांच पर खिलाना होगा। फिर केएल राहुल नंबर छह पर आएंगे। अगर हार्दिक वापस आते हैं तो वह नंबर छह पर आएंगे, फिर केएल नंबर पांच पर जांएगे और सुंदर की जगह नहीं होगी। अगर आपको अक्षर का रिप्लेसमेंट चाहिए तो वह एक लेफ्ट आर्म स्पिनर होना चाहिए जो नंबर सात पर बैटिंग कर सके।''

Md.Akram

लेखक के बारे में

Md.Akram

मोहम्मद अकरम: खेल पत्रकार

परिचय: मोहम्मद अकरम 10 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें खेल और राजनीति की दुनिया में गहरी दिलचस्पी है। क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़े अपडेट्स, मैच एनालिसिस और स्टोरी रिसर्च बखूबी अंजाम देते हैं। अकरम का मानना है कि खेल पत्रकारिता सिर्फ स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि खेल की भावना, खिलाड़ियों की मेहनत और उससे जुड़ी कहानियों को सामने लाना भी उतना ही जरूरी है।


अनुभव: अकरम को कंटेंट रिसर्च, स्क्रिप्ट राइटिंग, स्टोरीटेलिंग और एडिटिंग का अच्छा अनुभव है। 2016 में अमर उजाला की ओर से पत्रकारिता में डेब्यू किया। 2019 में टाइम्स नाउ से जुड़े और पांच साल यहां रहे। साल 2022 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और ऑडियंस बिहेवियर को समझकर कंटेंट तैयार करते हैं, जो प्रभावशाली हो। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल जैसे इवेंट कवर किए हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि: अकरम ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बी.ए. (ऑनर्स) मास मीडिया और आईआईएमसी से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। शैक्षणिक पृष्ठभूमि और प्रोफेशनल अनुभव ने अकरम को मीडिया की बुनियादी समझ के साथ-साथ प्रैक्टिकल अप्रोच भी दी है। सीखते रहना और खुद को लगातार अपडेट करना प्रोफेशनल आदतों में शामिल है।


विशेषज्ञता:
मैचों की लाइव कवरेज और एनालिसिस
स्टैट्स बेस्ड दिलचस्पी स्टोरीज
हेडलाइन फ्रेमिंग और कॉपी एडिटिंग में मजबूत पकड़
डेडलाइन मैनेजमेंट और हाई-प्रेशर सिचुएशन में सटीक निर्णय

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।