वैभव सूर्यवंशी, ऋषभ पंत बाहर, भुवनेश्वर कुमार IN; अश्विन ने चुने वर्ल्ड कप 2027 के संभावित प्लेयर्स
अश्विन ने 2027 वर्ल्ड कप में चुने जाने वाले खिलाड़ी, ना चुने जाने वाले खिलाड़ी और शायद चुने जाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट तैयार की है। इस लिस्ट में वैभव सूर्यवंशी का भी नाम है।

आर अश्विन ने वर्ल्ड कप 2027 के लिए संभावित खिलाड़ी चुने हैं। इस लिस्ट में उन्होंने विराट कोहल, रोहित शर्मा से लेकर भुवनेश्वर कुमार जैसे खिलाड़ियों को टीम में जगह दी है। भुवी ने भारत के लिए आखिरी वनडे 2022 में खेला था, बढ़ती उम्र और फिटनेस संबंधित दिक्कतों की वजह से उन्हें इंटरनेशनल क्रिकेट में मौका फिर से नहीं मिल सका। मगर आईपीएल 2026 में 28 विकेट लेकर उन्होंने यह बता दिया है कि अभी भी उनमें दमखम बाकी है। ईएसपीएनक्रिकइन्फो से बात करते हुए अश्विन ने वर्ल्ड कप 2027 के लिए किन खिलाड़ियों को चुना जाना चाहिए, किन्हें नहीं और जिन्हें शायद चुना जाना चाहिए उसकी लिस्ट तैयार की है।
अश्विन की ना चुने जाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में वैभव सूर्यवंशी समेत ऋषभ पंत का भी नाम है। 15 साल के इस खिलाड़ी के टी20 डेब्यू के बाद कई क्रिकेट पंडितों ने कहा कि उन्हें 2027 वर्ल्ड कप स्क्वॉड में भी होना चाहिए। वैभव सूर्यवंशी को रोहित शर्मा के साथ पारी का आगाज करना चाहिए, वहीं कप्तान शुभमन गिल को नंबर-4 पर खेलना चाहिए। हालांकि अश्विन का मानना कुछ अलग है। उन्होंने साफ-साफ कहा कि वैभव सूर्यवंशी को वर्ल्ड कप स्क्वॉड में नहीं होना चाहिए।
अश्विन के अनुसार वर्ल्ड कप 2027 में चुने जाने चाहिए ये खिलाड़ी
विराट कोहली, रोहित शर्मा, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, ईशान किशन, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, हार्दिक पांड्या, हर्षित राणा, मोहम्मद सिराज, जसप्रीत बुमराह, शुभमन गिल, भुवनेश्वर कुमार
अश्विन के अनुसार वर्ल्ड कप 2027 में नहीं चुने जाने चाहिए ये खिलाड़ी
संजू सैमसन, वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, ऋषभ पंत, वॉशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, शिवम दुबे, प्रिंस यादव, गुरनूर बरार
अश्विन के अनुसार वर्ल्ड कप 2027 में शायद चुने जाने चाहिए ये खिलाड़ी
यशस्वी जायसवाल, रुतुराज गायकवाड़, वरुण चक्रवर्ती, रवींद्र जडेजा, नीतीश कुमार रेड्डी, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा
खिलाड़ियों के नाम खत्म होते ही अश्विन ने तुरंत भुवनेश्वर कुमार के बारे में पूछा। भुवनेश्वर कुमार के लिए हां। मैं उनसे बात करूंगा, फर्स्ट क्लास से लेकर विजय हजारे तक सभी टूर्नामेंट खेलने को कहूंगा। फिर उन्हें प्राइम में साउथ अफ्रीका लेकर जाऊंगा। मुझे लगता है कि हमें उनकी जरूरत है।
वहीं शिवम दुबे को लेकर अश्विन बोले अगर हार्दिक पांड्या हां है और नीतीश कुमार रेड्डी शायद में तो शिवम दुबे नहीं।
मोहम्मद शमी को उन्होंने शायद की लिस्ट में जरूर रखा, लेकिन ना के बिल्कुल नजदीक बताया।



