Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़R Ashwin Seeks Role Clarity From CSK Ahead of IPL 2026 Spinner does not mind parting ways with the franchise
IPL 2026 में क्या करना है? आर अश्विन ने CSK से पूछा टेढ़ा सवाल, स्पिनर को इस बात से नहीं कोई ऐतराज

IPL 2026 में क्या करना है? आर अश्विन ने CSK से पूछा टेढ़ा सवाल, स्पिनर को इस बात से नहीं कोई ऐतराज

संक्षेप:

दिग्गज स्पिनर आर अश्विन ने IPL 2026 को लेकर चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) से टेढ़ा सवाल पूछा है। उन्हें टीम से अलग होने में कोई ऐतराज नहीं है। अश्विन आईपीएल इतिहास में पांचवें सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं।

Aug 11, 2025 07:43 pm ISTVarta
share Share
Follow Us on

चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के ऑलराउंडर आर अश्विन ने अपनी टीम से पूछा है कि आगामी इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में उनकी भूमिका क्या होगी। उन्होंने फ्रेंचाइजी से कहा है कि अगर वह टीम की योजनाओं में फिट नहीं बैठते तो उन्हें टीम से अलग होने में कोई आपत्ति नहीं है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

खिलाड़ियों को रिलीज करने की अंतिम तारीख आमतौर पर इस बात पर निर्भर करती है कि उस साल की नीलामी कब है। यह आईपीएल 2026 के लिए अभी तय नहीं हुआ है। बड़ी नीलामी हर तीन साल में होती है, लेकिन छोटी नीलामी हर साल होती है। यह आमतौर पर नवंबर से फरवरी के बीच कभी भी हो सकती है। अगर किसी खिलाड़ी का ट्रेड होना हो तो यह नीलामी से एक हफ्ते पहले तक हो सकता है।

ये भी पढ़ें:CSK छोड़ने को लेकर अश्विन का रिएक्शन वायरल, संजू सैमसन की नहीं रुकी हंसी; VIDEO

अश्विन आईपीएल में पांचवें सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। उन्होंने सीएसके से शुरुआत की थी और इसके बाद वह राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स, किंग्स इलेवन पंजाब (अब पंजाब किंग्स), दिल्ली कैपिटल्‍स और राजस्थान रॉयल्स के लिए खेले। वह फिर 2025 में सीएसके में लौटे। सीएसके को अभी और भी बड़े फैसले लेने हैं, जिसमें कप्तानी का मामला भी शामिल है।

ये भी पढ़ें:धोनी के 100 करोड़ के मानहानि केस में हाईकोर्ट का एक्शन, घोटाले में घसीटा था नाम

पिछले सीजन जब नियमित कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ चोटिल होकर बाहर हो गए थे, तब महेंद्र सिंह धोनी ने कमान संभाली थी। फ्रेंचाइजी हमेशा धोनी के ट्रेनिंग शुरू करने के बाद साल के अंत तक उनकी उपलब्धता के फैसले का इंतजार करती है। पिछले वर्ष सीएसके ने धोनी के मौजूद होने के बावजूद गायकवाड़ को कप्तान बनाया था और अगले साल भी ऐसा ही होना चाहिए, चाहे धोनी खेलना जारी रखें।

लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, Cricket Live score, Asia Cup Schedule, Asia cup Points Table वाले खिलाड़ियों की जानकारी हिंदी में हिंदुस्तान पर |