Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़R Ashwin s Incredibly Bold Sarfaraz Khan Message To CSK Over IPL 2026 Selection
IPL से पहले अश्विन का CSK को अल्टीमेटम, बोले- सरफराज के इस फॉर्म का फायदा उठाओ, वरना पछताओगे

IPL से पहले अश्विन का CSK को अल्टीमेटम, बोले- सरफराज के इस फॉर्म का फायदा उठाओ, वरना पछताओगे

संक्षेप:

रविचंद्रन अश्विन ने चेन्नई सुपर किंग्स यानी सीएसके को एक बड़ी सलाह दी है कि आईपीएल 2026 में सरफराज को रेगुलर मौके मिलने चाहिए। अश्विन का ये बयान तब आया, जब सरफराज खान ने 157 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली।

Jan 01, 2026 10:06 am ISTVikash Gaur लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

डोमेस्टिक क्रिकेट में सरफराज खान की फॉर्म दमदार है। पहले रणजी ट्रॉफी, फिर सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी और अब विजय हजारे ट्रॉफी में सरफराज खान का बल्ला आग उगल रहा है। ऐसे में पूर्व क्रिकेटर रविचंद्रन अश्विन ने चेन्नई सुपर किंग्स यानी सीएसके को एक बड़ी सलाह दी है कि आईपीएल 2026 में सरफराज को रेगुलर मौके मिलने चाहिए। अश्विन का ये बयान तब आया, जब 75 गेंदों में गोवा के खिलाफ मुंबई के लिए विजय हजारे ट्रॉफी के मैच में सरफराज खान ने 157 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली। इसमें 9 चौके और 14 छक्के शामिल थे।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

अश्विन ने एक्स पोस्ट पर लिखा, "सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में 100(47), 52(40), 64(25), 73(22)। वह फॉर्म विजय हजारे में भी आसानी से बदल गया, जिसमें 55(49) के स्कोर के बाद आज 14 छक्कों के साथ 157(75) की जबरदस्त पारी खेली। यह खास तौर पर प्रभावशाली है कि वह बीच के ओवरों में अपने स्वीप और स्लॉग स्वीप से स्पिन को कैसे फिनिश करता है। 'वह दरवाजा खटखटा नहीं रहा है, वह उसे तोड़ रहा है। CSK को उसे प्लेइंग XI में शामिल करके उसके शानदार प्रदर्शन का फायदा उठाना चाहिए, है ना? इस सीजन में पीली जर्सी वाले खिलाड़ियों के लिए बल्ले से बहुत कुछ करने की असली समस्या है! IPL 2026 का बेसब्री से इंतजार है।"

भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू कर चुके सरफराज खान ने महज 56 गेंदों में शतक ठोका था। सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में सरफराज खान ने 7 मैचों में 203 से ज्यादा के स्ट्राइक रेट से 329 रन बनाए थे। उनका औसत 65 से ज्यादा का था। सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में कई बड़ी-बड़ी पारियां इस बल्लेबाज ने खेलीं, जिन्हें आर अश्विन बहुत ज्यादा प्रभावित हैं। यही वजह है कि उन्होंने सरफराज खान की तरफदारी की है और सीएसके को कहा है कि उन्हें मौका दीजिए। सरफराज खान को आखिरी राउंड की बोली में सीएसके ने 75 लाख की बेस प्राइस में खरीदा था। शुरुआत में वे अनसोल्ड रहे थे, लेकिन आखिर में CSK ने इस बल्लेबाज को खरीद लिया। वे पहले भी कई टीमों के लिए आईपीएल खेले हैं। इनमें पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स भी शामिल है।

Vikash Gaur

लेखक के बारे में

Vikash Gaur
विकाश गौड़, लाइव हिन्दुस्तान के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में कार्यरत हैं। हिंदी पत्रकारिता के क्षेत्र में इनको करीब 8 साल का अनुभव है। करियर की शुरुआत से ही ये डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं। 2016 में इन्होंने अपने पत्रकारिता के सफर का शुभारंभ किया। खबर नॉन स्टॉप से शुरुआत करते हुए, वे पत्रिका समूह की प्रमुख वेबसाइट कैच न्यूज से जुड़े, जहां इन्होंने खेल से जुड़ी खबरों की बारीकियों को सीखा। इसके बाद, इन्होंने डेली हंट में थोड़े समय के लिए वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में काम किया और फिर दैनिक जागरण की वेबसाइट से जुड़कर पूरी तरह से खेल समाचारों की दुनिया में प्रवेश कर लिया। यहां इन्होंने लगभग ढाई साल तक कार्य किया और जनवरी 2021 से लाइव हिन्दुस्तान के साथ हैं। अपने करीब साढ़े छह साल के अनुभव में विकाश ने सभी प्रमुख खेल आयोजनों को कवर किया है, जिनमें क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल, ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल, एशियाई खेल और कई अन्य बड़े खेल आयोजन शामिल हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, लाइव स्कोर, क्रिकेट शेड्यूल, T20 वर्ल्ड कप 2026, T20 वर्ल्ड कप 2026 शेड्यूल और T20 वर्ल्ड कप 2026 प्वाइंट टेबल की पूरी जानकारी और खिलाड़ियों के आंकड़े हिंदी में पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।