Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़R Ashwin makes explosive claim backs Virat Kohli vision for Test cricket
आर अश्विन ने टेस्ट क्रिकेट के लिए विराट कोहली के विजन का किया सपोर्ट; बोले- कई साल पहले…

आर अश्विन ने टेस्ट क्रिकेट के लिए विराट कोहली के विजन का किया सपोर्ट; बोले- कई साल पहले…

संक्षेप: अश्विन ने कहा कि विराट कोहली ने कई साल पहले कहा था कि हमारे पास मानक टेस्ट केंद्र होने चाहिए। मेरा व्यक्तिगत तौर पर मानना ​​है कि अब समय आ गया है कि हम इस पर गंभीरता से विचार करें।

Wed, 15 Oct 2025 12:47 PMBhasha चेन्नई
share Share
Follow Us on

रविचंद्रन अश्विन ने देश में अच्छी पिचों वाले स्थायी टेस्ट केंद्र बनाने के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि भारत और साउथ अफ्रीका के बीच गुवाहाटी में होने वाला टेस्ट मैच परिस्थितियों से अनभिज्ञ होने के कारण दोनों टीमों के लिए विदेश में होने वाला मैच जैसा हो सकता है। गुवाहाटी का बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम भारत का सबसे नया टेस्ट वेन्यू बन जाएगा, जब यह 22 से 26 नवंबर तक विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप की गत विजेता साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरे और अंतिम मैच की मेजबानी करेगा।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।
ये भी पढ़ें:बिना शतक जड़े सबसे ज्यादा पारियां खेलने वाले एक्टिव क्रिकेटर; बाबर यहां के किंग

अश्विन ने कहा कि वह इस मैदान पर खेलने के खिलाफ नहीं हैं, लेकिन उन्होंने स्थायी टेस्ट केंद्र बनाने के विचार का समर्थन किया। उन्होंने यह भी कहा कि मौजूदा भारतीय खिलाड़ियों में से किसी ने भी इस मैदान पर लाल गेंद का मैच नहीं खेला होगा।

अश्विन ने अपने हिंदी यूट्यूब चैनल पर कहा, ‘‘साउथ अफ्रीका चैंपियन के रूप में भारत आ रहा है लेकिन मुझे नहीं लगता कि उसका स्पिन विभाग बहुत मजबूत है और उसके पास ऐसे बल्लेबाज भी नहीं है जो स्पिनर को अच्छी तरह से खेल सकें। लेकिन हमें टेस्ट केंद्रों के बारे में बात करनी होगी। हम साउथ अफ्रीका के खिलाफ ईडन गार्डन्स और गुवाहाटी में खेल रहे हैं।’’

इस ऑफ स्पिनर ने कहा, ‘‘विराट कोहली ने कई साल पहले कहा था कि हमारे पास मानक टेस्ट केंद्र होने चाहिए। मेरा व्यक्तिगत तौर पर मानना ​​है कि अब समय आ गया है कि हम इस पर गंभीरता से विचार करें। हमें स्थायी टेस्ट केंद्र और अच्छी पिचें तैयार करने की जरूरत है।’’

ये भी पढ़ें:टेस्ट में 2023 से सबसे घटिया औसत से रन बनाने वाले एशियाई बल्लेबाज; बाबर नंबर-1

उन्होंने कहा, ‘‘जब हम गुवाहाटी में टेस्ट मैच खेलते हैं तो यह साउथ अफ्रीका और भारत दोनों के लिए विदेशी धरती पर होने वाले मैच की तरह हो सकता है। मुझे नहीं लगता कि भारतीय टीम में से किसी ने गुवाहाटी में फर्स्ट क्लास मैच खेला है।’’

अश्विन ने कहा कि परिस्थितियों की जानकारी और वर्ष के किसी निश्चित समय में पिच का व्यवहार कैसा होगा, यह जानना किसी भी घरेलू टीम के लिए जरूरी होता है।

उन्होंने कहा, ‘‘किसी भी स्टेडियम में टेस्ट मैच का आयोजन करना केवल भीड़ जुटाना नहीं होता है। यह परिस्थितियों से परिचित होने से जुड़ा है। भारत के हर कोने में पिच अलग तरह की होती है। देश के पूर्वी हिस्सों की पिचों में सचमुच कोई उछाल नहीं होता। वहां विकेट खराब नहीं होता है।’’

Lokesh Khera

लेखक के बारे में

Lokesh Khera
लोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें 9 साल का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि के अनुरूप 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू करने वाले लोकेश क्रिकेट टुडे से लेकर इंडिया टीवी जैसे संस्थान में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। इस दौरान उन्होंने ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, क्रिकेट वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, आईपीएल जैसे तमाम बड़े इवेंट्स कवर किए। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह 2022 से हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, Cricket Live score, Asia Cup Schedule, Asia cup Points Table वाले खिलाड़ियों की जानकारी हिंदी में हिंदुस्तान पर |