Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़R Ashwin happy with the pitches made for icc mens t20 World Cup 2026 said this big thing in praise of the ICC
विश्व कप के लिए बनाई गई पिचों से खुश हुए अश्विन, ICC की तारीफ में कह दी ये बड़ी बात

विश्व कप के लिए बनाई गई पिचों से खुश हुए अश्विन, ICC की तारीफ में कह दी ये बड़ी बात

संक्षेप:

पूर्व भारतीय क्रिकेटर रविचंद्रन अश्विन ने ICC पुरुष T20 विश्व कप 2026 के लिए तैयार की गई पिचों की जमकर सराहना की है। उनके इसके लिए ICC यानी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद को विशेष श्रेय दिया है। उन्होंने क्या कुछ कहा जानने के लिए पढ़िए पूरी रिपोर्ट।

Feb 08, 2026 05:10 pm ISTVimlesh Kumar Bhurtiya लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

पूर्व भारतीय क्रिकेटर रविचंद्रन अश्विन ने ICC पुरुष T20 विश्व कप 2026 के लिए तैयार की गई पिचों की जमकर सराहना की है। उन्होंने इसके लिए ICC यानी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद को विशेष श्रेय दिया है। उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल 'ऐश की बात' पर चर्चा करते हुए कहा कि टूर्नामेंट की शुरुआत में हर कोई यह उम्मीद कर रहा था कि यह एक हाई-स्कोरिंग वर्ल्ड कप होगा, लेकिन अब तक की पिचों ने उन उम्मीदों को पूरी तरह तोड़ दिया है। अश्विन के अनुसार, ICC ने ऐसी पिचें तैयार की हैं जहां बल्लेबाजों और गेंदबाजों के बीच एक वास्तविक और कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है। अश्विन का मानना है कि इससे खेल की गरिमा बढ़ती है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

अश्विन ने विस्तार से बताते हुए कहा कि टेस्ट खेलने वाले देश अक्सर आईपीएल और द्विपक्षीय सीरीज की तरह 'बैटिंग ब्यूटीज' या सपाट पिचों की उम्मीद लेकर आते हैं, लेकिन इस बार उन्हें यहां बड़ा सरप्राइज मिला है। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि भारतीय टीम भी वहां की पारंपरिक सपाट पिच की उम्मीद कर रही थी, लेकिन जो पिच मिली वह काफी अलग और 'टैकी' (गेंद फंसकर आने वाली) थी। अश्विन का मानना है कि पिच की इस प्रकृति ने टीमों को हैरान कर दिया है। उन्हें वह गति और उछाल नहीं मिल रहा है जिसकी उन्होंने भविष्यवाणी की थी। इसकी वजह से खेल और भी चुनौतीपूर्ण हो गया है।

दिग्गज स्पिनर का तर्क है कि जब मैच में बल्ले और गेंद के बीच सही संतुलन होता है, तो T20 क्रिकेट देखना और भी अच्छा हो जाता है। उनके अनुसार, 140, 150 या 160 के आसपास के स्कोर वाले मैचों में रोमांच अधिक होता है क्योंकि ऐसी परिस्थितियों में 'अंडरडॉग' या छोटी टीमों के पास बड़ी टीमों को मात देने का बेहतर मौका होता है। अश्विन ने जोर देकर कहा कि यदि हर मैच में केवल बड़े स्कोर ही बनेंगे, तो गेंदबाजों के लिए कुछ नहीं बचेगा। इसलिए, ICC द्वारा तैयार की गई ये पिचें काबिल-ए-तारीफ हैं। क्योंकि ये बल्लेबाज और गेंदबाज के साथ भेदभाव नहीं करती हैं और दोनों के लिए समान चुनौती होती है।

ये भी पढ़ें:USA के खिलाफ 300 रन बनाएगा भारत, डेल स्टेन ने की थी भविष्यवाणी, अब हो रहे ट्रोल

अश्विन ने भारतीय टीम के ए़डाप्टिबिलिटी पर भी बात की। उन्होंने कहा कि टीमों को पिच को बेहतर ढंग से पढ़ने की जरूरत है। उन्होंने सूर्यकुमार यादव की पारी की सराहना करते हुए बताया कि कैसे उन्होंने शुरुआत में समय लिया और परिस्थितियों को समझकर अंत में बड़े शॉट खेले। अश्विन का मानना है कि यदि पिच में मदद है, तो बल्लेबाजों को थोड़ी अधिक जिम्मेदारी लेनी होगी और गेंदबाजों को मौका देना होगा। उन्होंने कहा कि संतुलित पिचों पर खेला जाने वाला यह विश्व कप दर्शकों के लिए एक शानदार अनुभव साबित हो रहा है। यहां हर रन और हर विकेट के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ रही है।

Vimlesh Kumar Bhurtiya

लेखक के बारे में

Vimlesh Kumar Bhurtiya

विमलेश कुमार भुर्तिया (Vimlesh Kumar Bhurtiya): खेल पत्रकार

संक्षिप्त विवरण
विमलेश कुमार भुर्तिया पिछले 4 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स टीम में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है।

विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: विमलेश कुमार भुर्तिया भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक उभरता हुआ नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 4 वर्षों से अधिक का अनुभव प्राप्त है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्पोर्ट्स टीम में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। पिछले चार वर्षों से वह इसी संस्थान से जुड़े हुए हैं और डिजिटल मीडिया की गतिशीलता, कार्यशैली और प्रकृति को समझने का प्रयास किया है। उनका मानना है कि पाठक किसी भी डिजिटल प्लेटफॉर्म की रीढ़ होता है ऐसे में उनके हितों को ध्यान में रखते हुए खबरों का प्रकाशन होना चाहिए। यह पत्रकारिता को जीवंत रखता है और जर्नलिज्म का मूल गुण भी यही है।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
विमलेश ने भारत के सबसे प्रतिष्ठित पत्रकारिता संस्थान से अपनी शिक्षा ग्रहण की है। वे 2021-22 बैच के भारतीय जनसंचार संस्थान नई दिल्ली के छात्र रहे हैं। उन्होंने इस नामी संस्थान से रेडियो एवं टेलीविजन पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा किया है। इसके बाद उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में ही मास्टर्स यानी (M.A) की डिग्री भी हासिल की है। इन्होंने अपना ग्रेजुएशन मध्य प्रदेश के नामचीन साइंस कॉलेजों में से एक होलकर साइंस कॉलेज से किया है। ग्रेजुएशन के दूसरे साल से ही विमलेश की दिलचस्पी साहित्य और पत्रकारिता की ओर जागृत होने लगी थी। यही कारण था कि ग्रेजुएशन के दिनों में ही उन्होंने दैनिक चैतन्यलोक नामक इंदौर की क्षेत्रीय पत्रिका में काम करना शुरू कर दिया। कुछ महीनों बाद उन्होंने दैनिक भास्कर में बतौर कॉपी एडिटर ट्रेनिंग ली। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर के पत्रकारिता और जनसंचार विभाग से मास मीडिया में इंटर्नशिप की। विमलेश कुमार भुर्तिया को कंप्यूटर का भी अच्छा ज्ञान है। उन्होंने भोपाल स्थित माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय से कंप्यूटर एप्लीकेशन में डिप्लोमा किया है।

खेल पत्रकारिता और पत्रकारिता का उद्देश्य
विमलेश खेल से जुड़ी तमाम तरह की स्टोरीज पाठकों तक पहुंचाते हैं, जिनमें तथ्यों की स्पष्टता होती है और सकारात्मक विश्लेषण भी शामिल होता है। ये क्रिकेट की दुनिया का अच्छा ज्ञान रखते हैं और राजनीति में गहरी दिलचस्पी है। राजनीति और क्रिकेट में घट रही घटनाओं का विश्लेषण करना उनकी तह तक जाना विमलेश को पसंद है। उनका मानना है कि एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी तथ्यपरकता (Fact-checking) है। चाहे वह चकाचौंध से भरा क्रिकेट जगत हो या अन्य खेल और खिलाड़ियों का जीवन। बतौर खेल पत्रकार यह कसौटी हर वक्त बनी रहनी चाहिए कि लेखन हमेशा प्रमाणिक हो। उनकी रिपोर्टिंग का उद्देश्य पाठकों को न केवल सूचित करना है, बल्कि उन्हें सही और सुरक्षित जानकारी के माध्यम से सशक्त बनाना भी है। पत्रकारिता का मुख्य उद्देश्य सूचना, शिक्षा और मनोरंजन होता है और इन्हीं उद्देश्यों को पूरा करना एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी होनी चाहिए।

और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, लाइव स्कोर, क्रिकेट शेड्यूल, T20 वर्ल्ड कप 2026, T20 वर्ल्ड कप 2026 शेड्यूल और T20 वर्ल्ड कप 2026 प्वाइंट टेबल की पूरी जानकारी और खिलाड़ियों के आंकड़े हिंदी में पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।