आर अश्विन कर रहे थे यूट्यूब के लिए वीडियो रिकॉर्ड, तभी उनके घर आ गई पुलिस; जानिए क्या है मामला
आर अश्विन अपने घर पर इंडिया वर्सेस श्रीलंका मैच से जुड़े मुद्दों को लेकर यूट्यूब के लिए वीडियो रिकॉर्ड कर रहे थे। इसी दौरान उनके घर पुलिस आ गई। आखिर पुलिस क्यों आई? इसके पीछे की वजह जान लीजिए।

टीम इंडिया के पूर्व ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन को बीच में ही अपने यूट्यूब चैनल की रिकॉर्ड रोकनी पड़ गई, क्योंकि उनके घर पर पुलिस आ गई थी। इसके पीछे का कारण क्या था? इसके बारे में भी अश्विन ने बताया है। दरअसल, आर अश्विन इंडिया वर्सेस श्रीलंका फर्स्ट टेस्ट मैच को लेकर खेल पत्रकार विमल कुमार के साथ बातचीत रिकॉर्ड कर रहे थे। उनके फोन पर कई बार उनके घर के सिक्योरिटी वाले फोन करते हैं। यहां तक कि उनकी वाइफ का फोन भी आता है, लेकिन वे कुछ समय नजरअंदाज करते हैं और रिकॉर्ड जारी रखते हैं, लेकिन लगातार फोन आने पर उन्होंने फोन पिक किया और पूछा तो पता चला की घर पर पुलिस आई है।
दरअसल, आर अश्विन के घर पर पुलिस के आने की वजह यह थी कि उन्होंने अपना पासपोर्ट एक वीजा के लिए दिया था। इसी के वैरीफिकेशन के लिए पुलिस आई थी और पासपोर्ट देकर गई थी। हालांकि, बाद में उन्होंने रिकॉर्डिंग की और इसका जिक्र विमल कुमार ने किया कि पुलिस क्यों आपके घर पर आई? मजे-मजे में उन्होंने यह भी पूछ लिया कि आपने क्या ऐसा कर दिया कि पुलिस आपको पकड़ने के लिए घर तक आ गई? इस पर अश्विन ने अपने यूट्यूब वीडियो में ही जवाब दिया।
'घर की सिक्योरिटी ने मुझे कई बार फोन किया'
अश्विन ने कहा, "मेरे घर की सिक्योरिटी ने मुझे तीन-चार बार कॉल किया। वह इतने कॉल नहीं करते। मेरी पत्नी ने भी मुझे कॉल किया। फिर मैंने कॉल काटकर पूछा कि क्या हुआ? उसने मुझसे कहा, 'पुलिस दरवाजे पर है।' असल में, मैंने वीजा के लिए अपना पासपोर्ट दिया था, तो वह पासपोर्ट वापस लेकर आए।" इस पर विमल कुमार ने फिर सवाल दागा कि आपतो स्टार हैं, ये पुलिस वैरीफिकेशन वगेराह तो हम लोगों के लिए होती है। आपका तो नाम देखकर ही वे सब काम कर देते होंगे।
नॉर्मल जिंदगी पसंद है अश्विन को
इसका जवाब भी अश्विन ने शालीनता से दिया और कहा कि वह नॉर्मल जिंदगी जीना पसंद करते हैं। इस वजह से सारी चीजों को करते हैं। अश्विन ने कहा, "मैं एक नॉर्मल इंसान की जिंदगी जीना चाहता हूं, इसलिए मुझे नॉर्मल रहना पसंद है।" यह बात क्रिकेट के बाद पब्लिक में उनकी मौजूदगी के लिए उनके सोचे-समझे नज़रिए को दिखाती है, जहां वह सोशल मीडिया का इस्तेमाल गेम पर बात करने और सपोर्टर्स से जुड़ने के लिए एक सीधे और इनफॉर्मल प्लेटफॉर्म के तौर पर करते हैं।



