Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़R Ashwin Claims 2026 T20 World Cup Risks Zero Viewership Without Urgent Changes
'फैंस नहीं देखेंगे टी20 विश्व कप', अश्विन के दावे ने सबको चौंकाया, जानिए ऐसा क्यों कहा?

'फैंस नहीं देखेंगे टी20 विश्व कप', अश्विन के दावे ने सबको चौंकाया, जानिए ऐसा क्यों कहा?

संक्षेप:

भारत के पूर्व क्रिकेटर आर अश्विन का मानना है कि फैंस आगामी टी20 विश्व कप को देखने में दिलचस्पी नहीं दिखाएंगे। अश्विन ने साथ ही आईसीसी से व्यावसायिक हितों से प्रभावित हुए बिना अपने कैलेंडर पर पुनर्विचार करने की अपील की क्योंकि उन्हें लगता है कि काफी ज्यादा विश्व कप हो रहे हैं।

Jan 02, 2026 02:54 pm ISTHimanshu Singh लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

टी20 विश्व कप 2026 का आयोजन फरवरी-मार्च में होने वाला है। इस बार भारत और श्रीलंका को इस टूर्नामेंट की मेजबानी मिली है। हालांकि भारत के पूर्व स्पिनर अश्विन ने आगामी टी20 विश्व कप को लेकर आईसीसी को कड़ी चेतावनी दी है। अश्विन ने फैंस की दिलचस्पी कम होने की संभावना जताई है। भारत के दिग्गज का मानना है कि टूर्नामेंट के मौजूदा प्रारूप और लगातार हो रहे आईसीसी इवेंट्स के कारण इस बार दर्शकों की रुचि खत्म हो सकती है। अश्विन ने 2024 में इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया था।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा कि हर साल एक बड़ा आईसीसी टूर्नामेंट आयोजित करने से इसकी अहमियत कम हो रही है। उन्होंने इसकी तुलना फुटबॉल के फीफा वर्ल्ड कप से की, जो हर चार साल में एक बार होता है और जिसका इंतजार पूरी दुनिया को रहता है। अश्विन ने कहा, ''इस बार आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप कोई नहीं देखने वाला है। भारत बनाम अमेरिका या भारत बनाम नामीबिया जैसे मैच दर्शकों को वर्ल्ड कप से दूर ले जाएंगे। पहले वर्ल्ड कप चार साल में एक बार होता था, जिससे लोगों में उत्सुकता बनी रहती थी। पहले दौर में भारत का मुकाबला इंग्लैंड या श्रीलंका जैसी टीमों से होता था, जो कहीं ज्यादा रोमांचक था।"

अश्विन ने टूर्नामेंट में टीमों की संख्या बढ़ाने और ग्रुप स्टेज में कमजोर टीमों के साथ मैचों पर भी सवाल उठाए। उनका मानना है कि बड़ी टीमों और एसोसिएट देशों के बीच खेल के स्तर में बहुत बड़ा अंतर है। एकतरफा मैचों की वजह से टूर्नामेंट की शुरुआत में ही दर्शक बोर हो सकते हैं, जिससे व्यूअरशिप पर सीधा असर पड़ेगा।

ये भी पढ़ें:NZ वनडे सीरीज के लिए आकाश ने चुनी भारतीय टीम, इस गेंदबाज की चाहते हैं वापसी

उन्होंने कहा, ‘‘वनडे प्रारूप अब गैरजरूरी सा हो गया है और आईसीसी जिस तरह से विश्व कप आयोजित कर रहा है, उसे इस पर भी ध्यान देने की दरकार है। हर साल राजस्व के लिए कोई आईसीसी टूर्नामेंट कराया जाता है। फीफा को देखिए। वहां अलग लीग होती हैं और विश्व कप चार साल में एक बार होता है। इसलिए विश्व कप का अपना अलग महत्व है।'' अश्विन के कहा, ‘‘बहुत ज्यादा द्विपक्षीय श्रृंखलाएं, बहुत ज्यादा प्रारूप और बहुत ज्यादा विश्व कप, यह सब मिलकर अत्यधिक हो गया है। ’’

2010 से लगभग हर साल आईसीसी इवेंट हुए हैं। सिर्फ 2018 में ऐसा नहीं हुआ। टी20 विश्व कप कोरोना के कारण 2020 से 2021 में चला गया और फिर 2022 में हुआ। वनडे विश्व कप 2023 में हुआ और फिर टी20 विश्व कप 2024 में हुआ। चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में हुई और अब 2026 में टी20 विश्व कप, उसके बाद 2027 में वनडे विश्व कप होगा।

Himanshu Singh

लेखक के बारे में

Himanshu Singh
हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। इसके बाद 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ बतौर सीनियर कंटेंट राइटर अपनी पारी शुरू की। अपने करियर के दौरान हिमांशु ने ओलंपिक गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स, आईपीएल, क्रिकेट वर्ल्ड कप जैसे तमाम बड़े इवेंट्स कवर किए हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, Cricket Live score, Asia Cup Schedule, Asia cup Points Table वाले खिलाड़ियों की जानकारी हिंदी में हिंदुस्तान पर |