Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़Quinton de Kock wreaked havoc century vs Pakistan break Sachin tendulkar Rohit Sharma record nearing this world record
क्विंटन डी कॉक ने पाकिस्तान के खिलाफ शतक जड़ मचाई तबाही, तोड़ा सचिन तेंदुलकर-रोहित शर्मा का रिकॉर्ड

क्विंटन डी कॉक ने पाकिस्तान के खिलाफ शतक जड़ मचाई तबाही, तोड़ा सचिन तेंदुलकर-रोहित शर्मा का रिकॉर्ड

संक्षेप:

क्विंटन डी  कॉक ने पाकिस्तान के खिलाफ दूसरे टेस्ट में अपने वनडे करियर का 22वां शतक जड़ा। उन्होंने अपने इस शतक के दम पर रोहित शर्मा का रिकॉर्ड तोड़ा। वहीं बतौर विकेट कीपर सबसे ज्यादा शतक जड़ने के वर्ल्ड रिकॉर्ड के भी नजदीक पहुंचे।

Nov 07, 2025 06:07 am ISTLokesh Khera लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

साउथ अफ्रीका के स्टार ओपनर और विकेट कीपर बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक ने गुरुवार, 6 नवंबर को पाकिस्तान के खिलाफ फैसलाबाद में हुए दूसरे वनडे में शतक जड़ तबाही मचाई। रिटायरमेंट वापस लेने के बाद यह उनका मात्र दूसरा ही वनडे मैच था और उन्होंने इस दौरान प्लेयर ऑफ द मैच का भी अवॉर्ड जीता। पाकिस्तान द्वारा मिले 270 रनों का पीछा करते हुए क्विंटन डी कॉक ने अकेले ही 123 रनों की नाबाद पारी खेली, जिसके दम पर अफ्रीकी टीम ने मुकाबले को 40.1 ओवर में 8 विकेट रहते अपने नाम कर 3 मैच की सीरीज में 1-1 की बराबरी की। क्विंटन डी कॉक के वनडे करियर का यह 22वां शतक है, इस दौरान उन्होंने कई रिकॉर्ड्स तोड़े। आईए एक नजर क्विंटन डी कॉक द्वारा तोड़े गए कुछ रिकॉर्ड्स पर डालते हैं-

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें
ये भी पढ़ें:दक्षिण अफ्रीका का पलटवार, पाकिस्तान को 8 विकेट से रौंदकर सीरीज की बराबर

क्विंटन डी कॉक ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर और रोहित शर्मा का रिकॉर्ड

क्विंटन डी कॉक वनडे क्रिकेट में सबसे तेज 22 शतक जड़ने वाले दुनिया के चौथे खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने यह कारनामा 157 पारियों में किया। इस दौरान उन्होंने सचिन तेंदुलकर और रोहित शर्मा जैसे दिग्गज खिलाड़ियों को पछाड़ा। क्विंटन डी कॉक से आगे इस लिस्ट में साउथ अफ्रीका के हाशिम अमला, भारत के विराट कोहली और ऑस्ट्रेलिया के डेविड वॉर्नर हैं।

सबसे कम पारियों में 22 वनडे शतक

126 - हाशिम अमला

143 - विराट कोहली

153 - डेविड वार्नर

157 - क्विंटन डी कॉक*

186 - एबी डिविलियर्स

188 - रोहित शर्मा

206 - सचिन तेंदुलकर

220 - सौरव गांगुली

261 - रिकी पोंटिंग/क्रिस गेल

क्विंटन डी कॉक इस वर्ल्ड रिकॉर्ड के नजदीक

क्विंटन डी कॉक अब बतौर विकेट कीपर वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक जड़ने के वर्ल्ड रिकॉर्ड के बेहद नजदीक पहुंच गए हैं। वह 22 शतकों के साथ लिस्ट में दूसरे पायदान पर है। वहीं नंबर-1 की पोजिशन पर श्रीलंका के दिग्गज विकेट कीपर कुमार संगाकारा हैं, जिन्होंने अपने करियर में 23 शतक जड़े थे।

बतौर विकेट कीपर वनडे में सर्वाधिक शतक

23 - कुमार संगकारा

22 - क्विंटन डी कॉक

18 - शाई होप

16 - एडम गिलक्रिस्ट

ये भी पढ़ें:मिस्ट्री स्पिनर वरुण के सामने ग्लेन मैक्सवेल पस्त, 9 पारियों में 6 बार हुए आउट

क्विंटन डी कॉक पहुंचे एबी डी विलियर्स के करीब

क्विंटन डी कॉक साउथ अफ्रीका के लिए वनडे में सबसे ज्यादा शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की सूची में हाशिम अमला और एबी डी विलियर्स के बाद तीसरे पायदान पर पहुंच गए हैं। उन्होंने इस लिस्ट में हर्शल गिब्स को पछाड़ा है जिन्होंने अपने वनडे करियर में 21 बार यह कारनामा किया था।

वनडे में साउथ अफ्रीका के लिए सबसे ज्यादा शतक

27 - हाशिम अमला

25 - एबी डिविलियर्स

22 - क्विंटन डी कॉक*

21 - हर्शल गिब्स

क्विंटन डी कॉक ने तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड

एशिया में बतौर मेहमान बल्लेबाज सबसे ज्यादा वनडे शतक जड़ने के मामले में क्विंटन डी कॉक क्रिस गेल को पछाड़ते हुए दूसरे पायदान पर पहुंच गए हैं। गेल ने अपने करियर में एशिया में 8 वनडे शतक जड़े थे। वहीं क्विंटन डी कॉक का यह 9वां शतक है। इस लिस्ट में एबी डी विलियर्स टॉप पर हैं।

एशिया में सबसे अधिक वनडे शतक (मेहमान खिलाड़ियों द्वारा)

10 - एबी डिविलियर्स

9 - क्विंटन डी कॉक*

8 - क्रिस गेल

वनडे में 100 से अधिक के स्ट्राइक रेट के साथ सबसे ज्यादा शतक

क्विंटन डी कॉक ने पाकिस्तान के खिलाफ अपना 22वां शतक 100 के अधिक के स्ट्राइक रेट के साथ जड़ा। अपने वनडे करियर में 22 में से 14 शतक डी कॉक ने 100 के अधिक के स्ट्राइक रेट के साथ जड़े हैं। वह ऐसा करने वाले दुनिया के 7वें खिलाड़ी हैं। इस लिस् टमें विराट कोहली टॉप पर हैं।

100+ स्ट्राइक रेट के साथ सर्वाधिक वनडे शतक

34 बार - विराट कोहली (34/51)

25 बार - एबी डी विलियर्स (25/25)

24 बार - सचिन तेंदुलकर (24/49)

22 बार - रोहित शर्मा (22/33)

18 बार - डेविड वॉर्नर (18/22)

18 बार - सनथ जयसूर्या (18/28)

14 बार - क्विंटन डी कॉक (14/22)*

13 बार - एडम गिलक्रिस्ट (13/16)

13 बार - ब्रायन लारा (13/19)

13 बार - कुमार संगकारा (13/25)

Lokesh Khera

लेखक के बारे में

Lokesh Khera
लोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें 9 साल का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि के अनुरूप 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू करने वाले लोकेश क्रिकेट टुडे से लेकर इंडिया टीवी जैसे संस्थान में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। इस दौरान उन्होंने ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, क्रिकेट वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, आईपीएल जैसे तमाम बड़े इवेंट्स कवर किए। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह 2022 से हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, Cricket Live score, Asia Cup Schedule, Asia cup Points Table वाले खिलाड़ियों की जानकारी हिंदी में हिंदुस्तान पर |