क्विंटन डिकॉक ने एमएस धोनी को पीछे छोड़ा, IPL में राहुल के बाद ऐसा करने वाले दूसरे बैटर बने
क्विंटन डिकॉक आईपीएल में बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज सबसे ज्यादा बार 50 से अधिक स्कोर बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं। वह इस मामले में धोनी से आगे निकल गए हैं।

मुंबई इंडियंस के स्टार बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक ने गुरुवार को पंजाब किंग्स के खिलाफ मुकाबले में दमदार शतकीय पारी खेली। उन्होंने 53 गेंद में शतक पूरा किया। इसके साथ ही वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में क्विंटन डिकॉक ने बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज आईपीएल में सबसे ज्यादा 50 से अधिक स्कोर बनाने के मामले में एमएस धोनी को पीछे छोड़ दिया है। क्विंटन डिकॉक (नाबाद 112) और नमन धीर (50) की शानदार बल्लेबाजी के दम पर मुंबई इंडियंस ने गुरुवार को इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 24वें मुकाबले में पंजाब किंग्स के खिलाफ छह विकेट पर 195 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया।
डिकॉक ने धोनी को पीछे छोड़ा
आईपीएल में बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज सर्वाधिक 50 से अधिक स्कोर बनाने का रिकॉर्ड केएल राहुल के नाम है। राहुल ने 31 बार आईपीएल में ये कारनामा किया है। क्विंटन डिकॉक ने गुरुवार को वानखेड़े स्टेडियम में शतक लगाया और एमएस धोनी का रिकॉर्ड तोड़ा। आईपीएल के सबसे चहेते खिलाड़ी एमएस धोनी ने आईपीएल में बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज 24 बार 50 से अधिक के स्कोर बनाए हैं। क्विंटन डिकॉक ने 25वीं बार ये मुकाम हासिल किया। दिनेश कार्तिक ने 21 बार ये उपलब्धि हासिल की है। लखनऊ सुपर जायट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने 21 बार 50 से अधिक स्कोर बनाए हैं। चेन्नई सुपर किंग्स के सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन ने 20 बार ये कमाल किया है।
मुम्बई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। मुम्बई इंडियंस की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसे अर्शदीप सिंह ने तीसरे ही ओवर में रायन रिकलटन (दो) और सूर्यकुमार यादव (शून्य) के रूप में दोहरे झटके दिये। इसके बाद बल्लेबाजी करने आये नमन धीर ने क्विंटन डी कॉक के साथ पारी को संभाला और तेजी के साथ रन भी बटोरे। दोनों बल्लेबाजों के बीच तीसरे विकेट के लिये 122 रनों की साझेदारी हुई।
14वें ओवर में शशांक सिंह ने नमन धीर को आउट कर इस साझेदारी का अंत किया। नमन धीर ने 31 गेंदों में तीन चौके और तीन छक्के लगाते हुए 50 रनों की पारी खेली। चौथे विकेट के रूप में हार्दिक पंड्या (14) एक बेहतरीन कैच पर लपके गये। उन्हें मार्को यानसन ने आउट किया। 19वें ओवर की पांचवी गेंद पर अर्शदीप सिंह ने शरफ़ेन रदरफ़ोर्ड (एक) को बोल्ड कर पंजाब को पांचवीं सफलता दिलाई। तिलक वर्मा (आठ) रन आउट हुये। पंजाब किंग्स ने निर्धारित 20 ओवरों में छह विकेट पर 195 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। क्विंटन डी कॉक ने 60 गेंदों में आठ चौके और सात छक्के उड़ाते हुए 112 रनों की नाबाद पारी खेली। पंजाब किंग्स के खिलाफ अर्शदीप सिंह ने तीन विकेट लिये। शशांक सिंह ने एक बल्लेबाज को आउट किया।
लेखक के बारे में
Himanshu Singhहिमांशु सिंह (कंटेंट प्रोड्यूसर)
हिंमांशु सिंह पिछले 6 वर्षों से खेल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स सेक्शन के कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं।
परिचय और अनुभव
हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। उन्होंने 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ अपनी पारी की शुरुआत की थी। खेल की बारीकियों को समझने और उन्हें पाठकों तक रोचक अंदाज में पहुंचाने में उन्हें महारत हासिल है।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि : हिमांशु ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई देश के प्रतिष्ठित संस्थान आईएमएस (नोएडा) से पूरी की है। खेल के प्रति उनके जुनून ने उन्हें करियर की शुरुआत में ही खेल पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया। उन्होंने 2017 में 'पंचायती टाइम्स' वेबसाइट में बतौर ट्रेनी अपने करियर का पहला कदम रखा, जहां उन्होंने खेल रिपोर्टिंग की बुनियादी बारीकियां सीखीं।
खेल विश्लेषण एवं रिपोर्टिंग
लाइव मैच कवरेज और डेटा विश्लेषण
खिलाड़ियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और प्रोफाइल
डिजिटल स्पोर्ट्स कंटेंट स्ट्रेटजी



