Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़Quinton de Kock Smashes Record Becomes Second Fastest to 7000 ODI Runs break Kane Williamson Virat Kohli Graeme Smith
क्विंटन डिकॉक ने तोड़ा कोहली-विलियमसन का रिकॉर्ड, पूरे किए 7000 रन

क्विंटन डिकॉक ने तोड़ा कोहली-विलियमसन का रिकॉर्ड, पूरे किए 7000 रन

संक्षेप:

दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक वनडे क्रिकेट में सबसे कम पारियों में 7000 रन पूरे करने वाले दुनिया के दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने विराट कोहली और केन विलियमसन का रिकॉर्ड तोड़ा।

Nov 08, 2025 09:49 pm ISTHimanshu Singh लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

दक्षिण अफ्रीका के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक ने शनिवार को पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले के दौरान अर्धशतकीय पारी खेली। डिकॉक ने पिछली पांच पारियों में पाकिस्तान के खिलाफ चार बार पचास से अधिक का स्कोर बनाया है, जिसमें एक शतक भी शामिल है। क्विंटन डिकॉक फैसलाबाद में खेले गए मुकाबले के दौरान वनडे में 7000 रन भी पूरे किए। वह पारी के लिहाज से सबसे तेज सात हजार रन के आंकड़े को छूने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने केन विलियमसन और विराट कोहली को पीछे छोड़ा है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

क्विंटन डी कॉक ने अपनी 158वीं वनडे पारी में यह कीर्तिमान स्थापित किया। इस लिस्ट में अब केवल उनके हमवतन पूर्व बल्लेबाज हाशिम अमला ही उनसे आगे हैं। हाशिम अमला ने यह रिकॉर्ड 150 पारियों में बनाया था। न्यूजीलैंड के केन विलियमसन ने 159 और भारत के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने 161 पारियों में 7000 रन पूरे किए थे। क्विंटन डिकॉक ने इन दोनों दिग्गजों को पीछे छोड़ दिया है। दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज एबी डिविलियर्स ने 166 पारियों में सात हजार रन बनाए थे। इंग्लैंड के पूर्व कप्तान जो रूट ने 168 पारियों में ये कारनामा किया था।

ये भी पढ़ें:अभिषेक को बैटिंग में करना होगा ये बदलाव, इरफान ने कमजोरी ठीक करने की दी सलाह

क्विंटन डिकॉक ने तीसरे वनडे में पूर्व महान कप्तान ग्रीम स्मिथ को दक्षिण अफ्रीका के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में पीछे छोड़ा। डिकॉक अफ्रीका के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 5वें बल्लेबाज बन गए हैं। डिकॉक ने ग्रीम स्मिथ को पीछे छोड़ा, जिन्होंने वनडे में 196 पारियों में 6,989 रन बनाए थे। दक्षिण अफ्रीका के लिए वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड जैक्स कैलिस के नाम है। उन्होंने 11550 रन बनाए हैं। एबी डिविलियर्स ने 9427 और हाशिम अमला ने 8113 रन बनाए हैं। हर्शल गिब्स के नाम 8094 रन हैं।

वनडे में 7000 रन बनाने के लिए सबसे कम पारियां क्विंटन डिकॉक

150 - हाशिम अमला

158 - क्विंटन डी कॉक*

159 - केन विलियमसन

161 - विराट कोहली

166 - एबी डिविलियर्स

168 - जो रूट

Himanshu Singh

लेखक के बारे में

Himanshu Singh
हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। इसके बाद 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ बतौर सीनियर कंटेंट राइटर अपनी पारी शुरू की। अपने करियर के दौरान हिमांशु ने ओलंपिक गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स, आईपीएल, क्रिकेट वर्ल्ड कप जैसे तमाम बड़े इवेंट्स कवर किए हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, Cricket Live score, Asia Cup Schedule, Asia cup Points Table वाले खिलाड़ियों की जानकारी हिंदी में हिंदुस्तान पर |