Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़Quinton de Kock on T20 World Cup If I do not understand India conditions by now then I have not done something right
अगर भारत में ऐसा नहीं कर पाया तो कुछ गलत किया... टी20 वर्ल्ड कप को लेकर डिकॉक ने दिया बेबाक बयान

अगर भारत में ऐसा नहीं कर पाया तो कुछ गलत किया... टी20 वर्ल्ड कप को लेकर डिकॉक ने दिया बेबाक बयान

संक्षेप:

टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर क्विंटन डिकॉक ने बेबाक बयान दिया है। दक्षिण अफ्रीका के विकेटकीपर-बल्लेबाज ने कहा कि वह भारतीय परिस्थितियों से अच्छी तरह वाकिफ हैं।

Jan 06, 2026 04:46 pm ISTBhasha
share Share
Follow Us on

संन्यास से वापसी करने के बाद दक्षिण अफ्रीका के विकेटकीपर-बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया है। उन्होंने इसका श्रेय किसी तरह के पूर्वाग्रह के साथ नहीं खेलने और किसी भी चुनौती के लिए मानसिक रूप से तैयार रहने को दिया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

डिकॉक ने टेस्ट और वनडे से संन्यास लेने के बाद अक्टूबर 2025 में नामीबिया के खिलाफ टी20 मैच से वापसी की। वह 2024 में टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल के बाद से इस प्रारूप में भी नहीं खेले थे जिससे क्रिकेट में उनका भविष्य अनिश्चित हो गया था।

डिकॉक ने केपटाउन में सनराइजर्स ईस्टर्न केप और प्रिटोरिया कैपिटल्स के बीच एसए20 मैच के बाद चुनिंदा मीडियाकर्मियों से कहा, ‘‘मुझे नहीं लगता कि मैंने कभी भी किसी तरह के पूर्वाग्रह के साथ क्रिकेट खेली है। मेरी मानसिकता हमेशा जीतने की रही है। अगर मैं मानसिक रूप से पूरी तरह तैयार होकर मैदान में उतरता हूं, तो मैं संतुष्ट रहता हूं, फिर चाहे मुझे सफलता मिले या नहीं।’’

ये भी पढ़ें:डिकॉक ने रिटायरमेंट वापसी की वजह बताई और बोले- किसी चीज को खोने के बाद...

उन्होंने आगे कहा, ‘‘मुझे केवल तभी निराशा होती है जब मैं मानसिक रूप से तैयार नहीं रहता और अनावश्यक गलतियां कर देता हूं।’’ डीकॉक की निगाह अब भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप 2026 पर टिकी हैं।

वह भारतीय परिस्थितियों से अच्छी तरह वाकिफ हैं जिसका वह फायदा उठाना चाहते हैं। उन्होंने कहा, ‘‘मैं वहां की परिस्थितियों से अच्छी तरह वाकिफ हूं। मैं कई वर्षों से भारत का दौरा कर रहा हूं। अगर मैं अब तक भी वहां की परिस्थितियों को नहीं समझ पाया तो इसका मतलब यह होगा कि मैंने कुछ गलत किया है।’’

लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, लाइव स्कोर, क्रिकेट शेड्यूल, T20 वर्ल्ड कप 2026, T20 वर्ल्ड कप 2026 शेड्यूल और T20 वर्ल्ड कप 2026 प्वाइंट टेबल की पूरी जानकारी और खिलाड़ियों के आंकड़े हिंदी में पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।