Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़Quinton de Kock missed his Century but becomes 1st South African to score 5 fifty plus score vs India in T20I Cricket
क्विंटन डिकॉक शतक से चूक गए, लेकिन फिर भी भारत के खिलाफ बना दिया ये कमाल का रिकॉर्ड

क्विंटन डिकॉक शतक से चूक गए, लेकिन फिर भी भारत के खिलाफ बना दिया ये कमाल का रिकॉर्ड

संक्षेप:

क्विंटन डिकॉक भारत के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल मैच में शतक जड़ने से महज 10 रन से चूक गए, लेकिन फिर भी उन्होंने भारत के खिलाफ टी20आई क्रिकेट में एक कमाल का रिकॉर्ड बना दिया। वे 5 बार 50+ की पारी खेलने में सफल हुए हैं। 

Dec 11, 2025 08:36 pm ISTVikash Gaur लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

साउथ अफ्रीका की टीम के सलामी बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक के बल्ले ने न्यू चंडीगढ़ में आग उगली। पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज के दूसरे मुकाबले में क्विंटन डिकॉक शतक से चूक गए। हालांकि, उन्होंने एक कमाल का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। क्विंटन डिकॉक भारत के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 5 बार फिफ्टी प्लस रन की पारी खेलने वाले पहले साउथ अफ्रीकी क्रिकेटर बन गए हैं। दुनिया के सिर्फ 3 ही बल्लेबाज ऐसा अब तक कर पाए हैं, जिनमें एक अब क्विंटन डिकॉक का नाम शामिल है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

क्विंटन डिकॉक ने 46 गेंदों में 90 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली। 5 चौके और 7 छक्के अपनी इस 195.65 के स्ट्राइक रेट वाली पारी में जड़े। डिकॉक महज 10 रन से अपना दूसरा टी20आई शतक बनाने से चूके, लेकिन पहले साउथ अफ्रीकाई क्रिकेटर बन गए, जिनके 5 अर्धशतक भारत के खिलाफ हैं। उनके अलावा इंग्लैंड के जोस बटलर और वेस्टइंडीज के निकोलस पूरन ने भारत के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 5 बार फिफ्टी प्लस रन का स्कोर किया है।

इसके अलावा साउथ अफ्रीका के लिए डिकॉक भारत के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में तीसरी सबसे बड़ी पारी खेलने वाले भी बल्लेबाज बन गए हैं। T20I क्रिकेट में साउथ अफ्रीका के लिए भारत के खिलाफ सबसे बड़ा स्कोर 106 रन नाबाद डेविड मिलर का है, जो उन्होंने 2022 में गुवाहाटी में बनाया था। नाबाद 100 रन राइली रोसौ ने उसी साल इंदौर में भारत के खिलाफ बनाए थे। अब 90 रनों के साथ क्विंटन डिकॉक तीसरे नंबर पर आ गए हैं।

IPL ऑक्शन से पहले धमाका

बाएं हाथ के बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक ने कुछ ही समय पहले इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी की है। वे रिटायरमेंट ले चुके थे, लेकिन अब फिर से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेल रहे हैं। इसके अलावा अच्छी खबर उनके लिए ये है कि आईपीएल 2026 के ऑक्शन से पहले क्विंटन डिकॉक ने कमाल की पारी खेली है, जिसका फायदा उनको 16 दिसंबर को होने वाली नीलामी में मिल सकता है। क्विंटन डिकॉक ने खुद को एक करोड़ के बेस प्राइस में रजिस्टर कराया है। पहले उनका नाम लिस्ट में नहीं था, लेकिन फाइनल लिस्ट में कई फ्रेंचाइजियों के कहने पर क्विंटन डिकॉक का नाम लिस्ट में शामिल कर लिया गया है।

Vikash Gaur

लेखक के बारे में

Vikash Gaur
विकाश गौड़, लाइव हिन्दुस्तान के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में कार्यरत हैं। हिंदी पत्रकारिता के क्षेत्र में इनको करीब 8 साल का अनुभव है। करियर की शुरुआत से ही ये डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं। 2016 में इन्होंने अपने पत्रकारिता के सफर का शुभारंभ किया। खबर नॉन स्टॉप से शुरुआत करते हुए, वे पत्रिका समूह की प्रमुख वेबसाइट कैच न्यूज से जुड़े, जहां इन्होंने खेल से जुड़ी खबरों की बारीकियों को सीखा। इसके बाद, इन्होंने डेली हंट में थोड़े समय के लिए वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में काम किया और फिर दैनिक जागरण की वेबसाइट से जुड़कर पूरी तरह से खेल समाचारों की दुनिया में प्रवेश कर लिया। यहां इन्होंने लगभग ढाई साल तक कार्य किया और जनवरी 2021 से लाइव हिन्दुस्तान के साथ हैं। अपने करीब साढ़े छह साल के अनुभव में विकाश ने सभी प्रमुख खेल आयोजनों को कवर किया है, जिनमें क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल, ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल, एशियाई खेल और कई अन्य बड़े खेल आयोजन शामिल हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, Cricket Live score, Asia Cup Schedule, Asia cup Points Table वाले खिलाड़ियों की जानकारी हिंदी में हिंदुस्तान पर |